भजपा नेता किरीट सोमैया (सोर्स: सोशल मीडिया) 
मुंबई

'AIMIM है नई मुस्लिम लीग!' निदा खान की गिरफ्तारी के बाद किरीट सोमैया का सबसे बड़ा प्रहार

Nashik TCS Case: भाजपा नेता किरीट सोमैया ने AIMIM को नई मुस्लिम लीग करार दिया है। नासिक केस की मुख्य आरोपी निदा खान की गिरफ्तारी का हवाला देते हुए उन्होंने पार्टी पर गंभीर आरोप लगाए।

गोरक्ष पोफली

Kirit Somaiya Statement: महाराष्ट्र में नासिक के टीसीएस (TCS) और कथित धर्मांतरण मामले ने अब एक बड़ा राजनीतिक मोड़ ले लिया है। भाजपा के नेता किरीट सोमैया ने इस मामले में AIMIM की भूमिका पर गंभीर सवाल उठाए हैं। सोमैया ने न केवल नासिक मामले, बल्कि देश के अन्य हिस्सों में हुई घटनाओं का जिक्र करते हुए असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी को नई मुस्लिम लीग की संज्ञा दी है।

निदा खान की गिरफ्तारी और AIMIM कनेक्शन

किरीट सोमैया ने मीडिया से बात करते हुए कहा, नासिक कॉरपोरेट केस की मुख्य आरोपी निदा खान को गिरफ्तार कर लिया गया है। चौंकाने वाली बात यह है कि उसे AIMIM नेता मतीन पटेल के यहाँ से पकड़ा गया। यह स्पष्ट दिखाता है कि इन गतिविधियों को किसका संरक्षण मिल रहा है। सोमैया ने आगे तीखा हमला बोलते हुए कहा, हमने देखा है कि एमआईएम अब एक नई मुस्लिम लीग बन गई है। उनके इस बयान ने राज्य की राजनीति में हलचल पैदा कर दी है।

अन्य राज्यों की घटनाओं का हवाला

किरीट सोमैया ने केवल महाराष्ट्र ही नहीं, बल्कि पश्चिम बंगाल और अमरावती की घटनाओं को भी एआईएमआईएम के नेताओं से जोड़ा। सोमैया के अनुसार, मालदा जिले में SIR जिहाद के पीछे भी एआईएमआईएम के नेताओं का हाथ था। अमरावती के कोचिंग क्लासेस में हुए कथित जिहाद कांड में भी एआईएमआईएम के नेता संलिप्त पाए गए थे।

देशभर में सक्रिय है सिंडिकेट

भाजपा नेता ने आरोप लगाया कि यह किसी एक शहर की घटना नहीं है, बल्कि एक संगठित तरीके से देश के अलग-अलग हिस्सों में ऐसी गतिविधियाँ चलाई जा रही हैं। उन्होंने कहा कि मल्टीनेशनल कंपनियों से लेकर कोचिंग सेंटर्स तक, जहाँ कहीं भी धर्मांतरण या कट्टरपंथ की खबरें आ रही हैं, वहाँ एआईएमआईएम से जुड़े लोगों के नाम सामने आना चिंता का विषय है।

युद्ध अभ्यास 2026 की सफलता के बाद नई दिल्ली में बड़ी बैठक! भारतीय सेना प्रमुख और अमेरिकी जनरल के बीच अहम चर्चा

गृह मंत्रालय के दो अधिकारियों पर बड़ा एक्शन! दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने किया अरेस्ट, जांच में जुटी टीम

क्या CEC अकेले ले सकते हैं बड़े फैसले? मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ याचिका पर सुनवाई करेगा SC

संभल हिंसा मामले में सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, मुल्ला अफरोज की NSA हिरासत रद्द, UP पर 10 लाख जुर्माना

दिल्ली के इंदिरा भवन में CWC की बैठक, CEC को 'मोदी सरकार की कठपुतली' कहा; इस्तीफे की मांग की