कांदिवली में हुई गोलीबारी की वारदात (सौ. सोशल मीडिया ) 
मुंबई

Mumbai: कांदिवली में दिनदहाड़े फायरिंग, फ्रेंडी डीलिमा गंभीर रूप से घायल

Mumbai: कांदिवली के गरुड़ा पेट्रोल पंप के पीछे तीन बाइक सवारों ने फ्रेंडी डीलिमा पर फायरिंग कर दी। फ्रेंडी गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती है, पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर हमलावरों की तलाश कर रही।

अपूर्वा नायक

Firing In Kandivali: मुंबई के चारकोप, कांदिवली स्थित गरुड़ा पेट्रोल पंप के पीछे दोपहर करीब 1।45 बजे एक सनसनीखेज वारदात सामने आई, जहाँ तीन अज्ञात बाइक सवारों ने एक युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी।

घायल युवक की पहचान फ्रेंडी डीलिमा के रूप में हुई है, जो बिल्डरों के साथ मिलकर काम करता था। वहीं फ्रेडी के चचेरे भाई राजू इस गोलीबारी में बाल-बाल बच गया।

बताया जा रहा है कि राजू के कान के नीचे से होते हुई गोली निकल गई। कांदिवली के ऑस्कर अस्पताल में घायल फ्रेडी का इलाज चल रहा है, जिसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।

कैसे हुई वारदात?

सूत्रों के अनुसार, फ्रेंडी डीलिमा अपने चचेरे भाई राजू के साथ फॉर्च्यूनर कार में गरुड़ा पेट्रोल पंप के पीछे से गुजर रहा था। तभी अचानक तीन लोग बाइक पर सवार होकर आए और फ्रेंडी पर फायरिंग शुरू कर दिए।

एक गोली छाती और पेट के बीच, दूसरी गोली सीधे पेट में व तीसरी गोली राजू के कान के नीचे से निकल गई। फायरिंग के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। घायल फ्रेंडी गंभीर हालत में खुद कार चलाकर अस्पताल पहुंचा।

पुलिस की जांच तेज

  • डीसीपी संदीप जाधव ने बताया कि तीन आरोपी बाइक पर आए थे, जिनकी पहचान चारकोप पुलिस द्वारा सीसीटीवी फुटेज की मदद से की जा रही है।
  • पुलिस का दावा है कि आरोपी जल्द ही गिरफ्त में होंगे। दूसरी ओर, फोरेंसिक टीम भी घटनास्थल पर पहुंच चुकी है और जांच जारी है। इलाके में दहशत
  • दिनदहाड़े हुई इस शूटआउट से स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल है, पुलिस को शक है कि वारदात के पोछे पुरानी रंजिश हो सकती है।

तुकाराम मुंढे बनें मुख्यमंत्री... अमित शाह को दिया लेटर, राजनीति में कदम रखेंगे महाराष्ट्र के सिंघम?

आरक्षण पर NDA में संग्राम! चिराग पासवान की मांग पर भड़के जीतन राम मांझी, बोले- वो गरीबों को देखना नहीं चाहते

आरक्षण के साथ छेड़छाड़ हुआ तो... जदयू नेता की सरकार को सख्त चेतावनी, रिजर्वेशन पर NDA में दो फाड़

संसद सत्र को लेकर बड़ी खबर! सितंबर के दूसरे हफ्ते में बुलावा संभव, परिसीमन और महिला आरक्षण पर सरकार की नजरें

युवाओं को रिझाने में जुटी भाजपा, पार्टी के युवा नेताओं के साथ नितिन नबीन की बैठक; तय हुआ बड़ा एक्शन प्लान