कुणाल कामरा विवाद (सौजन्य-एक्स) 
मुंबई

Kunal Kamra Controversy: कुणाल कामरा ने फिर काटी कन्नी, तीसरे समन पर भी पुलिस के सामने नहीं हुए पेश

Kunal Kamra Controversy: कुणाल कामरा विवाद में कुणाल कामरा लगातार पुलिस के सामने पेश होने से कन्नी काट रहे है। मानो पूछताछ के लिए पुलिस का सहयोग करने से इनकार कर रहे है। अब पुलिस को अब दूसरा तरीका अपनाना पड़ सकता है।

प्रिया जैस

मुंबई: उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के खिलाफ आपत्तिजनक अभद्र टिप्पणी करने के मामले में कुणाल कामरा के खिलाफ तीन एफआईआर दर्ज है। इस मामले में पुलिस ने तीसरी बार कुणाल कामरा को समन भेजा था। हालांकि, वे एक बार भी पुलिस के सामने पेश नहीं हुए। ‘स्टैंड-अप कॉमेडियन' कुणाल कामरा महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के खिलाफ कथित तौर पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने के सिलसिले में दर्ज मामले में शनिवार को मुंबई पुलिस के समक्ष पेश नहीं हुए।

अधिकारी ने बताया कि यह तीसरी बार है जब कामरा समन जारी किए जाने के बावजूद पुलिस के सामने पेश नहीं हुए। खार पुलिस ने एक कार्यक्रम के दौरान उपमुख्यमंत्री के खिलाफ कथित रूप से अपमानजनक टिप्पणी करने पर शिवसेना के विधायक मुरजी पटेल की शिकायत पर कामरा के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

कुणाल कामरा विवाद

कुणाल कामरा ने अपने एक कार्यक्रम में एक ‘पैरोडी' गाई थी, जिसमें शिवसेना में विभाजन के लिए एकनाथ शिंदे पर कटाक्ष किया गया था। यह कार्यक्रम खार के एक होटल में स्थित स्टूडियो में आयोजित किया गया था। शिवसेना कार्यकर्ताओं ने 23 मार्च को स्टूडियो और उस होटल में तोड़फोड़ की थी जहां यह स्टूडियो स्थित है। महाराष्ट्र की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…

कामरा के खिलाफ तीन एफआईआर दर्ज

अधिकारी ने बताया कि मुंबई पुलिस ने कामरा को तीसरी बार समन भेजकर पांच अप्रैल को पेश होने के लिए कहा था। खार पुलिस का एक दल इस सप्ताह की शुरुआत में दूसरे समन पर कामरा के पेश नहीं होने पर माहिम स्थित उनके आवास पहुंचा था। मद्रास उच्च न्यायालय ने कामरा को सात अप्रैल तक अंतरिम अग्रिम जमानत दे दी है। वह तमिलनाडु के स्थायी निवासी हैं। नासिक ग्रामीण, जलगांव और नासिक (नंदगांव) में ‘कॉमेडियन' के खिलाफ दर्ज तीन प्राथमिकियां खार पुलिस थाने में स्थानांतरित कर दी गई हैं।

(एजेंसी इनपुट के साथ)

आज की ताजा खबर 16 अगस्त LIVE: एक क्लिक में पढ़ें दिनभर की सारी बड़ी खबरें

राजस्थान के सरकारी स्कूलों में मीडिया की नो एंट्री! फोटो-वीडियो पर भी लगा बैन, नियम तोड़ने पर होगी कार्रवाई

आचार्य प्रमोद कृष्णम का कांग्रेस पर बड़ा हमला, बोले- राहुल गांधी पाकिस्तान के राष्ट्रपति जैसे

Tamil Nadu NEET Protest: विधानसभा के नए प्रस्ताव के बावजूद चेन्नई में NEET के खिलाफ प्रदर्शन जारी

JPSC-JSSC पेपर लीक के खिलाफ छात्रों का फूटा गुस्सा, हेमंत सोरेन के साथ राहुल-तेजस्वी का भी फूंका पुतला