हावड़ा मेल से मोहम्मद इरफान नाम का शख्स गिरफ्तार, सूटकेस खोलते ही ट्रेन में मचा हड़कंप 
मुंबई

हावड़ा मेल से मोहम्मद इरफान नाम का शख्स गिरफ्तार, सूटकेस खोलते ही ट्रेन में मचा हड़कंप

Howrah Mail: मध्य रेलवे कल्याण आरपीएफ की सीआईबी टीम ने हावड़ा मेल से गांजे का जखीरा बरामद कर मोहम्मद इरफान को गिरफ्तार किया। गांजा दादर स्टेशन पर एनसीबी को सौंपा गया।

अर्पित शुक्ला

Kalyan News: गुप्त सूचना के आधार पर मध्य रेलवे कल्याण आरपीएफ की सीआईबी टीम ने हावड़ा मेल से गांजे का जखीरा बरामद कर एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। ख़ुफ़िया विभाग टीम के एक अधिकारी ने बताया कि रविवार को हावड़ा मेल के बोगी नम्बर एम-2 में 3 ट्राली बैग संदिग्ध रूप में पाया गया।

ड्यूटी पर तैनात सुरक्षाकर्मियों ने बैग के बारे में पूछताछ की, तो वहां मौजूद यात्रियों ने बताया कि यह ट्राली बैग बर्थ नम्बर-75 वाले की है। सीआईबी की टीम ने मोहम्मद इरफान नामक यात्री से पूछताछ की, जिसपर वह टाल-मटोल करने लगा। जब सूटकेस की तलाशी के दौरान गांजा बरामद हुआ।

अधिकारियों ने बताया कि गांजा तस्कर मोहम्मद इरफान समीर मोहम्मद (24) वर्धमान बंगाल का रहने वाला है, वह इस गांजे को लेकर दादर जा रहा था। कल्याण सीआईबी की टीम ने गांजे वाली तीनों ट्राली बैग बरामद कर मोहम्मद इरफान को हिरासत में लिया।

बरामद माल को दादर स्टेशन पर उतारने के बाद मुंबई के नारकोटिक्स विभाग से संपर्क किया गया, और अग्रिम जांच के लिए मुंबई एनसीबी के इंस्पेक्टर अमोल मोरे की टीम के हवाले किया गया। फिलहाल आरोपी को हिरासत में लेकर एनसीबी की टीम मामले की जांच कर रही है।

अडानी के तराली प्रोजेक्ट की लागत 5,675 करोड़ से सीधे 57 करोड़ पर कैसे आ गई? मोदी सरकार पर उठे सवाल

राहुल गांधी का बड़ा आरोप, बोले- मेरा फोन टैप करवा रहे हैं PM मोदी; फिर दी आमने-सामने बहस की चुनौती

अपने ही इवेंट में टेलीप्रॉम्प्टर की जरूरत क्यों? राहुल गांधी के तंज पर गरमाई सियासत, BJP बोली- ये गंदी राजनीति

Milk Price Hike: दूध के दाम 8 रुपये बढ़े, आज ने नई दरें लागू, जानें अब कितने में मिलेगा

Microsoft आउटेज से हवाई सेवाओं पर असर, स्पाइसजेट की 3 उड़ानें रद्द; इंडिगो और एयर इंडिया ने जारी की एडवाइजरी