महायुति (सौजन्य-सोशल मीडिया) 
मुंबई

कल्याण पूर्व में महायुति में पड़ी फूट, कई लोगों ने उठाया बगावत का झंडा, सुलभा गायकवाड़ की टिकट पर हुआ बवाल

रविवार को भारतीय जनता पार्टी ने महाराष्ट्र लोकसभा चुनाव के लिए 99 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की है। इसमें सुलभा गायकवाड़ का भी नाम दर्ज है, जिसको लेकर कई कार्यकर्ताओं में असंतोष निर्माण हो गया है और बगावत की तैयारी शुरू हो गई है।

प्रिया जैस

कल्याण: बीजेपी ने विधानसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों की पहली सूची घोषित कर दी है। लेकिन इससे महायुति में विवाद छिड़ गया है। भाजपा ने कल्याण पूर्व निर्वाचन क्षेत्र से गणपत गायकवाड़ की पत्नी सुलभा गायकवाड़ की उम्मीदवारी की घोषणा कर दी हैं।

इसके चलते इस निर्वाचन क्षेत्र में महायुति में बगावत की हवा चलने लगी है, सोमवार को कल्याण के पूर्व में पानी, सड़क और कचरे की समस्या होने का आरोप लगाते हुयर शिंदे की शिवसेना शहर प्रमुख महेश गायकवाड़ और पूर्व नगरसेवक नीलेश शिंद ने सुलभा गायकवाड़ की उम्मीदवारी का विरोध किया हैं।

बगावत की तैयारी में शिंदे गुट

कल्याण पूर्व में विधायक गणपत गायकवाड़ की पत्नी सुलभा गायकवाड़ को बीजेपी द्वारा उम्मीदवार बनाए जाने के बाद शिवसेना शिंदे गुट बगावत की तैयारी में है। महायुति में शिव सेना शिंदे गुट के नेता और पदाधिकारी आक्रामक हो गए हैं। कल्याण के 19 नगरसेवकों, ग्राम पंचायत सदस्यों, पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ, शिवसेना शहर प्रमुख महेश गायकवाड़ ने कहा कि उन्होंने मांग की थी कि गायकवाड़ के घर के सदस्य को उम्मीवारी नहीं दी जानी चाहिए।

नहीं करेंगे सुलभा गायकवाड़ का काम

बीजेपी द्वारा कल्याण पूर्व से गणपत गायकवाड़ की पत्नी सुलभा गायकवाड़ को उम्मीदवार बनाए जाने से महायुति में तनाव पैदा हो गया है। शिव सेना शिंदे गुट के महेश गायकवाड़ ने कहा कि आज हमारे शिवसैनिकों के लिए काला दिन है। एक ऐसा व्यक्ति जिसने कभी विकास नहीं किया। केवल भ्रष्टाचार किया, उन्होंने खुद का घर भरा होने का आरोप लगाते हुए मांग की कि उनके घर में कोई उम्मीदवार न दिया जाये। लेकिन फिर भी नामांकन दे दिया गया। उन्होंने यह भी कहा कि यह मामला अशोभनीय है। शहर प्रमुख महेश गायकवाड़ ने कहा कि हम सुलभा गायकवाड़ का काम नहीं करेंगे।

कल्याण पूर्व हुआ तबाह

शिव सेना शिंदे गुट के विधानसभा क्षेत्र प्रमुख नीलेश शिंदे ने कहा कि कल्याण पूर्व पूरी तरह तबाह हो गया है। शिवसेना मजबूत है और हम अपनी पार्टी को बढ़ाना चाहते हैं। पार्टी प्रमुख से कई बार कहा गया, लेकिन उन्होंने नहीं सुनी। नीलेश शिंदे ने कहा कि वह बगावत की तैयारी कर रहे हैं।

कल्याण पूर्व कई वर्षों तक शिवसेना के साथ था, गणपत गायकवाड़ 2019 में बीजेपी में शामिल हुए, तो वह सीट बीजेपी के खाते में चली गई। 2019 में गणपत गायकवाड़ के खिलाफ भी शिवसेना नगरसेवकों ने बगावत का झंडा उठा लिया था। धनंजय बोराडे ने निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में नामांकन दाखिल किया था, लेकिन वे मामूली अंतर से हार गये, उस समय गणपत गायकवाड़ विजयी हुए थे।

संसद सत्र को लेकर बड़ी खबर! सितंबर के दूसरे हफ्ते में बुलावा संभव, परिसीमन और महिला आरक्षण पर सरकार की नजरें

युवाओं को रिझाने में जुटी भाजपा, पार्टी के युवा नेताओं के साथ नितिन नबीन की बैठक; तय हुआ बड़ा एक्शन प्लान

बिलासपुर में दो गुटों के बीच झड़प के बाद तनाव, पत्थरबाजी में 5 घायल; 300 पुलिसकर्मी तैनात

विधानसभा चुनावों को लेकर कांग्रेस का मेगा प्लान! उत्तराखंड-गोवा में प्रियंका गांधी होंगी पार्टी का चेहरा

खड़गे के मंच शुद्धिकरण मामले पर भड़के राहुल, BJP-RSS पर बोला बड़ा हमला, धामी सरकार से की FIR दर्ज करने की मांग