Missing Woman Case: कल्याण में एक महिला की हत्या (सोर्सः सोशल मीडिया) 
मुंबई

बालधुनी पुल के नीचे बहू की हत्या, सास और साथी गिरफ्तार, पैसों के लिए दिया वारदात को अंजाम

Missing Woman Case: कल्याण में एक महिला की हत्या के मामले में उसकी सास और उसके साथी को गिरफ्तार किया गया, जिन्होंने पैसे के लिए बहू को लोहे की रॉड से मारकर हत्या की और शव को बालधुनी पुल के नीचे फेंका।

आंचल लोखंडे

Kalyan daughter-In-law Murder: कल्याण की महात्मा फुले चौक पुलिस ने कुछ ही घंटों में 35 वर्षीय महिला की हत्या का मामला सुलझा लिया। इस मामले में मृतक महिला की 69 वर्षीय सास और उसके 67 वर्षीय साथी को गिरफ्तार किया गया है।

कल्याण के सहायक पुलिस आयुक्त जी. घेटे ने पत्रकारों को बताया कि कल्याण बालधुनी पुल के नीचे एक महिला का शव मिला था। शुरू में इसे अकस्मात मौत का मामला माना गया, लेकिन वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक परदेशी के नेतृत्व में निरीक्षक नाईक और नागरे की टीम ने जांच शुरू की।

महिला की मौत गंभीर चोटों के कारण हुई

जांच में पता चला कि महिला की मौत गंभीर चोटों के कारण हुई थी। इसी दौरान कल्याण निवासी लताबाई नाथा गांगुरडे ने अपनी 35 वर्षीय बहू रूपाली विलास गांगुरडे के रामबाग, कल्याण पश्चिम स्थित घर से लापता होने की शिकायत दर्ज कराई।

लोहे की रॉड से हमला

जांच में सामने आया कि लताबाई ने बहू को उसके पति की मौत के बाद मिले 9-10 लाख रुपये और मृतक बेटे की जगह बहू के बजाय अपने बेटे को अनुकंपा नौकरी दिलाने के लिए अपने घर बुलाया। इसके बाद उसने अपने 67 वर्षीय साथी जगदीश महादेव महात्रे की मदद से लोहे की रॉड से हमला कर बहू की हत्या कर दी।

पुलिस को गुमराह करने की कोशिश

पुलिस को गुमराह करने और अकस्मात मौत का मामला बनाने के लिए उन्होंने सबूत मिटाकर शव को बालधुनी पुल के नीचे फेंक दिया और बहू के कहीं चले जाने की शिकायत की। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और आगे की कार्रवाई जारी है।

( इनपुट: अशोक वर्मा)

Delhi Protest: राहुल गांधी की याचिका पर कल SC में सुनवाई, दिपके का 16 अक्टूबर को CP जाने का ऐलान

OBC आयोग की रिपोर्ट का इंतजार किए बिना हो पंचायत चुनाव, हाईकोर्ट के आदेश के बाद सरकार के पास क्या विकल्प?

इंडिया गेट पहुंचे राहुल गांधी, धरने पर बैठे अंकिता भंडारी के परिवार से कर रहे मुलाकात

अभिजीत दिपके का बड़ा ऐलान, 16 अक्टूबर को दिल्ली में फिर जुटेंगे कॉकरोच; CP में फहराएंगे तिरंगा

तिरंगा लहराना कब से अपराध हुआ? CJP नेताओं की गिरफ्तारी पर भड़के आदित्य ठाकरे, केंद्र सरकार पर बोला तीखा हमला