आलोक अराधे (pic credit: social media) 
मुंबई

आलोक अराधे होंगे सुप्रीम कोर्ट के नए जज, कॉलेजियम ने भेजा प्रस्ताव

Mumbai News: सुप्रीम कोर्ट की कॉलेजियम ने बॉम्बे हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश आलोक अराधे और पटना हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश विपुल पंचोली के नाम पदोन्नति के लिए केंद्र को भेजे हैं।

सोनाली चावरे

Maharashtra News: सुप्रीम कोर्ट की कॉलेजियम ने सोमवार को केंद्र सरकार को दो नए नामों की सिफारिश की है। इसमें बॉम्बे हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश आलोक अराधे और पटना हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश विपुल मनुभाई पंचोली शामिल हैं। मुख्य न्यायाधीश भूषण गवई की अध्यक्षता में हुई बैठक में यह निर्णय लिया गया।

न्यायमूर्ति आलोक अराधे मूल रूप से मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय से हैं और वर्तमान में बॉम्बे हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश हैं। वहीं, न्यायमूर्ति पंचोली गुजरात उच्च न्यायालय से जुड़े रहे हैं। हाल ही में सर्वोच्च न्यायालय के न्यायमूर्ति बेला त्रिवेदी और न्यायमूर्ति सुधांशु धूलिया सेवानिवृत्त हुए थे, जिससे दो पद रिक्त हो गए थे। इन्हीं रिक्तियों के लिए दोनों नामों की सिफारिश की गई है।

कोल्हापुरवासियों की 40 साल पुरानी मांग पूरी

दिलचस्प बात यह है कि कुछ दिन पहले ही कोल्हापुर सर्किट बेंच का उद्घाटन मुख्य न्यायाधीश भूषण गवई ने किया था। उस मौके पर न्यायमूर्ति आलोक अराधे ने कहा था कि इस बेंच की मंजूरी से कोल्हापुरवासियों की 40 साल पुरानी मांग पूरी हुई है। अब उनकी सुप्रीम कोर्ट में पदोन्नति की सिफारिश कानूनी जगत में चर्चा का विषय बनी हुई है।

धारावी में नाबालिग से छेड़छाड़

इधर, मुंबई के धारावी इलाके से एक गंभीर मामला सामने आया है। पुलिस ने 14 वर्षीय नाबालिग लड़की से छेड़छाड़ के आरोप में 19 वर्षीय युवक को गिरफ्तार किया है।

पुलिस के अनुसार, पीड़िता गणपति आगमन जुलूस देखने अपने दोस्त के साथ गई थी। इसी दौरान भीड़ में उसकी चप्पल टूट गई और वह उसे सिलवाने पास ही गई। तभी आरोपी ने मौका पाकर पीड़िता को गलत तरीके से छुआ और चुटकी काटी। जब लड़की ने विरोध किया तो आरोपी ने उस पर चिल्लाकर डराने की कोशिश की।

पीड़िता ने घर जाकर घटना की जानकारी परिजनों को दी, जिसके बाद मामला पुलिस में दर्ज हुआ। धारावी पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और आगे की जांच की जा रही है।

MLC Election Results LIVE: यूपी, बिहार, महाराष्ट्र समेत चार राज्यों में मतगणना, तिरहुत सीट से BJP की जीत

चुनाव के लिए तैयार जामिया, फिर भी छात्रों में अविश्वास बरकरार; आंदोलन और भूख हड़ताल जारी

E20 के खिलाफ प्रोपेगैंडा एक पेड कैंपेन था, नितिन गडकरी का बड़ा बयान; अब E100 फ्यूल को मिली हरी झंड़ी

Cyclone Arnab: 53 ट्रेनें रद्द, पर्यटकों का समुद्र में प्रवेश पर प्रतिबंध; कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

रामलीला मैदान में रैली से पहले बीजेपी की 'लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ' पदयात्रा, केंद्रीय नेतृत्व होंगे शामिल