जितेंद्र कुमार RPF डीजी (सोर्सः सोशल मीडिया)
मुंबई

सोनाली मिश्रा की जगह लेंगे जितेंद्र कुमार, RPF के नए महानिदेशक की नियुक्ति को मंजूरी

New RPF Director General: 1993 बैच के IPS अधिकारी जितेंद्र कुमार को रेलवे सुरक्षा बल (RPF) का नया महानिदेशक नियुक्त करने के प्रस्ताव को मंजूरी मिल गई है।

सूर्यप्रकाश मिश्र, आंचल लोखंडे

Highlights:

  • 1993 बैच के IPS अधिकारी जितेंद्र कुमार को RPF का नया डीजी नियुक्त करने के प्रस्ताव को मंजूरी मिली।

  • वर्तमान महानिदेशक सोनाली मिश्रा का कार्यकाल 31 अक्टूबर 2026 को समाप्त होगा।

  • जितेंद्र कुमार का कार्यकाल पदभार संभालने की तारीख से 31 मार्च 2030 तक निर्धारित किया गया है।

Railway Protection Force: रेलवे सुरक्षा बल (RPF) को नया मुखिया मिलने जा रहा है। 1993 बैच के IPS अधिकारी जितेंद्र कुमार को RPF का नया डीजी नियुक्त करने के प्रस्ताव को मंजूरी मिल गई है। वे मध्य प्रदेश कैडर की IPS अधिकारी सोनाली मिश्रा की जगह जिम्मेदारी संभालेंगे। आरपीएफ की पहली महिला डीजी सोनाली मिश्रा का मौजूदा कार्यकाल 31 अक्टूबर 2026 को समाप्त हो रहा है।

मंत्रिमंडल की मंजूरी

रेल मंत्रालय की ओर से 7 अक्टूबर 2026 को जारी आदेश के अनुसार, जितेंद्र कुमार की नियुक्ति को मंत्रिमंडल की नियुक्ति समिति ने मंजूरी दी है। बिहार कैडर के IPS अधिकारी जितेंद्र कुमार रेलवे बोर्ड में महानिदेशक, रेलवे सुरक्षा बल के पद पर नियुक्त किए जाएंगे।

31 मार्च 2030 तक रहेगा कार्यकाल

जितेंद्र कुमार का कार्यकाल पदभार संभालने की तारीख से 31 मार्च 2030 तक निर्धारित किया गया है। यह तारीख उनकी सेवानिवृत्ति की तारीख भी है।

सोनाली मिश्रा 31 अक्टूबर तक

जितेंद्र कुमार वर्तमान महानिदेशक सोनाली मिश्रा की जगह लेंगे। सोनाली मिश्रा मध्य प्रदेश कैडर की 1993 बैच की IPS अधिकारी हैं। उनका कार्यकाल 31 अक्टूबर 2026 को समाप्त होने वाला है। नए महानिदेशक की नियुक्ति को मंजूरी मिलने के बाद RPF के नेतृत्व में बदलाव का रास्ता साफ हो गया है।

कौन हैं जितेंद्र कुमार

मूल रूप से उत्तर प्रदेश के रहने वाले जितेंद्र कुमार बिहार पुलिस में कई महत्वपूर्ण पदों पर अपनी सेवाएं दे चुके हैं। वह बिहार पुलिस मुख्यालय और अपराध अनुसंधान विभाग (CID) में अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (ADG) के पद पर भी काम कर चुके हैं।

पिछले साल उन्हें महानिदेशक (DG) रैंक में पदोन्नत किया गया था। अब वे दुनिया के चौथे सबसे बड़े रेल नेटवर्क की सुरक्षा की जिम्मेदारी संभालेंगे। रेलवे सुरक्षा बल भारतीय रेलवे की संपत्ति और यात्रियों की सुरक्षा में अहम भूमिका निभाता है।

Dhruv Rathee के खिलाफ जमानती वारंट जारी, 2018 के मानहानि मामले में कोर्ट का बड़ा आदेश

LK Advani: जेपी नड्डा अस्पताल पहुंचे, लालकृष्ण आडवाणी से की मुलाकात, जाना हाल-चाल

अभिजीत दिपके की कोर्ट में पेशी! तिरंगा यात्रा से पहले हिरासत में लिया था, क्या बॉन्ड उल्लंघन पर मिलेगी सजा?

लंदन पहुंची प्रदर्शन की आंच! EC के खिलाफ पार्लियामेंट स्क्वायर के बाहर विरोध, ध्रुव राठी ने समर्थकों को बुलाया

India Russia Oil Deal: ट्रंप का यू-टर्न: रूस से तेल खरीदने पर 100% टैरिफ से भारत-चीन को राहत, जानें पूरा मामला