Mumbai News In Hindi: इंस्टाग्राम के माध्यम से हुई ऑनलाइन दोस्ती एक 18 वर्षीय युवती के जी का जंजाल बन गई। जब एक युवक ने वीडियो कॉल के जरिए उसका अश्लील वीडियो बनाकर उसे और उसके परिवार को ब्लैकमेल किया।
मीरा-भाईंदर, वसई-विरार पुलिस आयुक्तालय अंतर्गत अपराध शाखा कक्ष-1 काशीमीरा ने इस गंभीर साइबर अपराध का पर्दाफाश करते हुए 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
2025 में पीड़िता को एक इंस्टाग्राम आईडी से फ्रेंड रिक्वेस्ट मिली। आरोपी ने स्वयं को दिल्ली निवासी और लंदन में व्यवसायी बताया। ऑनलाइन बातचीत बढ़ने पर दोनों व्हाट्सएप पर चैट करने लगे।
युवती को कपड़े उतारने पर किया मजबूर
- 06 सितंबर 2025 की रात आरोपी ने वीडियो कॉल कर युवती को कपड़े उतारने के लिए मजबूर किया और उसका अश्लील वीडियो रिकॉर्ड कर लिया।
- अगले दिन आरोपी ने खुद को सीबीआई अधिकारी बताकर वीडियो वायरल करने की धमकी दी और 18 हजार रुपए की मांग की।
पैसे की व्यवस्था न होने पर पीड़िता ने आंशिक राशि आरोपी द्वारा बताए बैंक खाते में ट्रांसफर कर दी।
- इसके बाद आरोपियों ने अलग-अलग नबरों से कॉल कर युवती के पिता और भाई को भी वह वीडियो भेजा तथा और धनराशि की फिरौती मांगी।
- जांच में खुलासा हुआ कि फिरौती की राशि भिवंडी निवासी मोहम्मद शादाब मोहम्मद मुश्ताक अंसारी के खाते में जमा हुई थी। उसके बाद उसने यह रकम मोहम्मद ताहा मोहम्मद मुजाहिद अंसारी के खाते में भेजी थी।
- प्रारंभिक पूछताछ में पता चला कि ताहा अंसारी ने उक्त रकम से क्रिप्टोकरेंसी खरीदकर विदेश में रहने वाले चकस खान नामक व्यक्ति को भेजी थी।