India Chem 2026 के उद्घाटन समारोह में केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा, CM देवेंद्र फडणीस, व अन्य सोर्स: एक्स/@CMOMaharashtra
मुंबई

भारत बनेगा ग्लोबल केमिकल्स हब: केंद्रीय मंत्री जे.पी. नड्डा और सीएम फडणवीस ने की 'इंडिया केम 2026' की शुरुआत

India Chem 2026: मुंबई में 'इंडिया केम 2026' के 14वें संस्करण का भव्य शुभारंभ हुआ। केंद्रीय मंत्री जे.पी. नड्डा और सीएम देवेंद्र फडणवीस ने देश को वैश्विक केमिकल हब बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है।

आकाश मसने

Highlights

  • मुंबई में 'इंडिया केम 2026' के 14वें संस्करण का उद्घाटन

  • केंद्रीय मंत्री जे.पी. नड्डा और सीएम देवेंद्र फडणवीस ने किया गया।

  • मध्य प्रदेश के सीएम डॉ. मोहन यादव, ओडिशा के सीएम मोहन चरण माझी शामिल हुए।

India Chem 2026 Inauguration: भारत को वैश्विक स्तर पर केमिकल और पेट्रोकेमिकल सेक्टर का सिरमौर बनाने के विजन के साथ देश के सबसे बड़े सम्मेलनों में से एक 'इंडिया केम 2026' के 14वें द्विवार्षिक अंतर्राष्ट्रीय प्रदर्शनी और सम्मेलन का भव्य उद्घाटन किया गया। मुंबई में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री जे.पी. नड्डा और महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की उपस्थिति में हुआ। इस बार इस मेगा इवेंट की थीम 'एडवांटेज भारत एंड इमर्जिंग ग्लोबल केमिकल्स हब' रखी गई है, जो भारत की बढ़ती आर्थिक और औद्योगिक ताकत को दर्शाती है।

कार्यक्रम के दौरान भारतीय परंपरा के अनुसार दीप प्रज्वलित कर विधिवत रूप से उद्घाटन सत्र की शुरुआत की गई। इस उच्चस्तरीय मंच पर देश के कई दिग्गज नेता और उद्योग जगत के शीर्ष चेहरे एक साथ नजर आए।

मध्य प्रदेश और ओडिशा के मुख्यमंत्री भी हुए शामिल

उद्घाटन समारोह में मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी विशेष रूप से उपस्थित रहे। इसके अलावा केंद्रीय राज्य मंत्री अनुप्रिया पटेल, गुजरात के राज्य मंत्री प्रफुल्ल पानशेरिया, FICCI की राष्ट्रीय पेट्रोकेमिकल्स समिति के अध्यक्ष तथा HMEL के प्रबंध निदेशक और CEO प्रभु दास, UPL के चेयरमैन और ग्रुप CEO जय श्रॉफ सहित कई गणमान्य उद्योगपति और नीति निर्माता मौजूद रहे।

रिफाइनरी और पेट्रोकेमिकल प्रोडक्ट्स के क्षेत्र में उभर रहा भारत

उद्घाटन सत्र को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि आज भारत रिफाइनरी और पेट्रोकेमिकल प्रोडक्ट्स के क्षेत्र में एक ग्लोबल पावर हाउस के रूप में उभर रहा है। कभी पेट्रोलियम उत्पादों के आयात पर निर्भर रहने वाला देश आज दुनिया के सबसे बड़े निर्यातकों में शामिल हो चुका है।

गुजरात और महाराष्ट्र सबसे आगे

गुजरात और महाराष्ट्र जैसे राज्य इस सेक्टर में अग्रणी भूमिका निभा रहे हैं, जबकि मध्य प्रदेश और ओडिशा जैसे राज्य भी अपने संसाधनों और विजन के साथ केमिकल इंडस्ट्री को तेजी से बढ़ावा दे रहे हैं।

इंडिया केम 2026 में क्या होगा?

इंडिया केम 2026 के तीन दिवसीय भव्य आयोजन के दौरान विभिन्न सेक्टोरल राउंड टेबल्स, स्ट्रैटेजिक फोरम्स और एक्सिबिशन का आयोजन किया जा रहा है, जहां देश-विदेश के दिग्गज निवेशक, उद्योग विशेषज्ञ और डेलिगेट्स हिस्सा ले रहे हैं। विशेषज्ञों का मानना है कि यह समिट भारत में निवेश के नए द्वार खोलेगी और केमिकल सेक्टर को अधिक लचीला, टिकाऊ और वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धी बनाने में मील का पत्थर साबित होगी।

तिरंगे की तस्वीर से आपत्ति! रेहान वाड्रा की प्रदर्शनी से 70 तस्वीरें हटाने का आदेश, जानें क्या है पूरा विवाद

मैं कोई ट्रैवल एजेंट नहीं हूं... राहुल गांधी विदेश यात्रा से जुड़े सवाल पर भड़के शशि थरूर, दिया दो टूक जवाब

बंगाल के मालदा में BJP कार्यकर्ता की हत्या, पहले धारदार से हथियार किया हमला, फिर मारी गोली, इलाके में तनाव

सोनिया गांधी ने इंस्टाग्राम पर जारी की पहली वीडियो, अपनी पहली किताब से दुनिया को कराया रूबरू

जमानत मिलते ही सौरभ दास और आशुतोष रांका को क्राइम ब्रांच का समन, आज दोपहर 12 बजे पूछताछ के लिए बुलाया