INDIA गठबंधन के नेता (सोर्स: IANS)
मुंबई

India Bloc Sharad Pawar Meeting in Mumbai LIVE: स्टालिन के बाद शरद पवार को मनाने पहुंचेंगे राहुल गांधी

Rahul Gandhi Meeting Sharad Pawar: Delimitation Bill को लेकर INDIA गठबंधन में हलचल तेज। चेन्नई में एमके स्टालिन से मुलाकात के बाद राहुल गांधी और विपक्षी नेता मुंबई में शरद पवार से मिलेंगे।

गोरक्ष पोफली

India Bloc Sharad Pawar Meeting: NDIA गठबंधन में डैमेज कंट्रोल जारी

संसद के विशेष सत्र से ठीक पहले परिसीमन विधेयक को लेकर देश की राजनीति में हलचल तेज हो गई है। इस मुद्दे पर विपक्षी INDIA गठबंधन के भीतर भी मतभेद सामने आए हैं। डीएमके प्रमुख एमके स्टालिन और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरदचंद्र पवार) के प्रमुख शरद पवार के रुख को लेकर कांग्रेस नेतृत्व दोनों नेताओं से बातचीत कर रहा है। रविवार को कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, सोनिया गांधी, राहुल गांधी और अन्य विपक्षी नेता पहले चेन्नई में एमके स्टालिन से मिले। इसके बाद अब उनका मुंबई पहुंचकर शरद पवार से मुलाकात करने का कार्यक्रम है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, विपक्षी नेताओं की यह मुलाकात रात करीब 9 बजे ब्रीच कैंडी अस्पताल में हो सकती है, जहां शरद पवार भर्ती हैं। कांग्रेस और INDIA गठबंधन के नेताओं की कोशिश है कि दोनों सहयोगी दल केंद्र सरकार के प्रस्तावित परिसीमन विधेयक का समर्थन न करें और विपक्ष संसद में साझा रणनीति के साथ उतरे। जानें इस मुलाकात से जुड़ी हर पल- पल की अपडेट...

INDIA Bloc Meeting Mumbai LIVE: डिलिमिटेशन बिल के विरोध में रोहित पवार का खुला पत्र

महाराष्ट्र में NCP (SP) विधायक रोहित पवार ने पार्टी की कार्यकारी अध्यक्ष सुप्रिया सुले को खुला पत्र लिखकर केंद्र सरकार के परिसीमन विधेयक का संसद में विरोध करने की अपील की है। उन्होंने सवाल उठाया कि 2027 की जनगणना से पहले विधेयक को जल्दबाजी में क्यों लाया जा रहा है। साथ ही, उन्होंने महिला आरक्षण कानून को परिसीमन के लिए आधार बनाने और सत्तारूढ़ गठबंधन के दबाव में आने को लेकर पार्टी सांसदों को आगाह किया है।

Rahul Gandhi Mumbai Visit: ब्रीच कैंडी अस्पताल पहुंचीं सुप्रिया सुले

मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में सुप्रिया सुले पहुंच गई हैं। यहां कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के नेतृत्व में INDIA गठबंधन के वरिष्ठ नेता आज NCP-SP प्रमुख शरद पवार से मुलाकात करने वाले हैं।

स्टालिन से मिले इंडिया ब्लॉक के नेता, मोदी सरकार का साथ नहीं छोड़ेगी DMK; राहुल बोले परिसीमन तमिलनाडु के खिलाफ

Delimitation Bill Live: स्टालिन से मिले राहुल गांधी, मोदी सरकार का साथ नहीं छोड़ेगी DMK

शरद पवार की राष्ट्रवादी पर भाजपा की नजर? महाजन बोले- राजनीति में कुछ भी असंभव नहीं

आर्यन केल्वीन का कार्यक्रम रद्द, भड़के समर्थकों ने पटना में काटा बवाल; BJP दफ्तर पर पत्थरबाजी

इधर स्टालिन-पवार को मनाने निकले राहुल गांधी, उधर खेला करने जा रहे हेमंत सोरेन! परिसीमन पर बिखरा INDIA गठबंधन