स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर तिरंगे को सलामी देते मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस व डीजीपी सदानंद दाते सोर्स: सोशल मीडिया
मुंबई

स्वतंत्रता दिवस 2026: मुंबई में CM फडणवीस और पुणे में राज्यपाल जिष्णु देव वर्मा ने फहराया तिरंगा, देखें VIDEO

Independence Day 2026: देश के 80वें स्वतंत्रता दिवस पर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने मंत्रालय में ध्वजारोहण किया। वहीं राज्यपाल जिष्णु देव वर्मा ने पुणे में तिरंगे को सलामी दी।

आकाश मसने

Independence Day Flag Hoisting Ceremony in Maharashtra: भारत आज अपनी आजादी की 80वीं वर्षगांठ का जश्न मना रहा है। इस गौरवपूर्ण अवसर पर पूरे महाराष्ट्र में 'स्वतंत्रता दिवस' का समारोह धूमधाम से आयोजित किया गया। राज्य के प्रशासनिक मुख्यालय, मुंबई स्थित मंत्रालय में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराया।

मुंबई में आयोजित समारोह में मुख्ययमंत्री के साथ महाराष्ट्र के डीजीपी सदानंद दाते भी मौजूद रहे। सीएम फडणवीस ने देश की आजादी के लिए बलिदान देने वाले शहीदों को नमन किया और राज्य की प्रगति का संकल्प दोहराया।

राज्यपाल जिष्णु देव वर्मा ने पुणे में फहराया तिरंगा

वहीं, पुणे में आयोजित मुख्य जिला-स्तरीय समारोह में महाराष्ट्र के राज्यपाल जिष्णु देव वर्मा ने ध्वजारोहण कर राष्ट्रध्वज को सलामी दी। राज्यपाल ने इस अवसर पर उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए राज्य की सांस्कृतिक धरोहर और विकास की गाथा को रेखांकित किया।

पूरे राज्य में एक साथ हुआ ध्वजारोहण

महाराष्ट्र सरकार के सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी निर्देशों के अनुसार, राज्य भर में सुबह 9:05 बजे ध्वजारोहण के कार्यक्रम आयोजित किए गए। राज्य के सभी 36 जिलों में संबंधित मंत्री, संभागीय आयुक्त और जिला कलेक्टरों ने निर्धारित स्थलों पर तिरंगा फहराया।

इस साल स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। मंत्रालय परिसर और पुणे के मुख्य समारोह स्थल पर पुलिस और सुरक्षा बलों द्वारा विशेष परेड का आयोजन किया गया, जिसने समारोह की भव्यता को और बढ़ा दिया।

विकास और संकल्प का पर्व

मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने अपने संदेश में 'विकसित भारत@2047' के विजन को साकार करने में महाराष्ट्र के योगदान पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार तकनीक, बुनियादी ढांचे और सामाजिक कल्याण के माध्यम से हर नागरिक के जीवन को बेहतर बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। पुणे में राज्यपाल जिष्णु देव वर्मा ने भी युवाओं का आह्वान किया कि वे राष्ट्र निर्माण में अपनी ऊर्जा और नवाचार का उपयोग करें।

स्वतंत्रता दिवस समारोह में राज्य के विभिन्न वरिष्ठ अधिकारी, स्वतंत्रता सेनानियों के परिवारजन और बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक शामिल हुए। राष्ट्रगान और देशभक्ति के गीतों से पूरा महाराष्ट्र गूंज उठा, जिससे वातावरण पूरी तरह देशभक्तिमय नजर आया।

एकनाथ शिंदे ने ठाणे में फहराया तिरंगा

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे द्वारा ठाणे जिला कलेक्टर कार्यालय में ध्वजारोहण किया। इस अवसर पर प्रशासनिक अधिकारी, कर्मचारी और नागरिक उपस्थित थे। शिंदे ने सभी को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दीं।

सुनेत्रा पवार ने बीड में किया ध्वजारोहण

वहीं महाराष्ट्र की उपमुख्यमंत्री व बीड जिले की पालकमंत्री सुनेत्रा पवार ने बीड में ध्वजारोहण किया। सुनेत्रा पवार ने तिरंगे को सलामी दी और उपस्थित सभी लोगों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। राज्य के विभिन्न जिलों में भी स्वतंत्रता दिवस के कार्यक्रम उत्साहपूर्वक आयोजित किए गए।

Asian Games में बेटियों का जलवा! किरण-पूवम्मा-प्राची-विथ्या ने रिले में गोल्ड जीतकर रचा इतिहास

बाघ और उदयगिरि गुफाओं को मिला UNESCO का साथ, भारत के 5 नए धरोहर स्थल अस्थायी सूची में शामिल

अंग्रेजों से हमने वोट का अधिकार छीना था, आज BJP लोकतंत्र को खोखला कर दिया; CWC की बैठक में खरगे ने रखी 5 मांगे

अरुणाचल में भारत-म्यांमार सीमा पर उग्रवादी हमला, असम राइफल्स का 1 जवान शहीद, 4 अन्य घायल

युद्ध अभ्यास 2026 की सफलता के बाद नई दिल्ली में बड़ी बैठक! भारतीय सेना प्रमुख और अमेरिकी जनरल के बीच अहम चर्चा