मुंबई

मुंबई में नौकर ने किया मालिक के विश्वास का खून, 8 करोड़ के सोने के गहने की चोरी, पुलिस ने किया आरोपियों को गिरफ्तार

प्रभाकर दुबे

मुंबई: भुलेश्वर (Bhuleshwar) के सोने बड़े व्यापारी खुशाल रसीकलाल टामका (Khushal Rasiklal Tamka) को अपने नौकर गणेश हिराराम देवासी पर विश्वास करना घातक हुआ। गणेश ने मालिक विश्वास का खून किया। उसने मालिक के पिता की कैंसर मौत का फायदा उठाया और अपने दोस्तों के साथ मिल कर उनके कार्यालय की तिजोरी से 8 करोड़ 19 लाख 67 हजार 871 रुपए के सोने के गहने (Gold Ornaments) और 8 लाख 57 हजार रुपए की नकदी (Cash) चोरी किया। हर तरकीब अपनाने के बावजूद आरोपी एलटी मार्ग पुलिस (LT Marg Police) की गिरफ्त से बच नहीं सके।

संयुक्त पुलिस आयुक्त (कानून-व्यवस्था) विश्वास नागरे पाटिल ने बताया कि व्यवसाई खुशाल रसीकलाल टामका के कार्यालय की तिजोरी से 14 जनवरी की रात को करोड़ों के गहने और नकदी चोरी गया। उनके यहां काम करने वाला नौकर गणेश भी गायब था। उन्होंने एलटी मार्ग पुलिस स्टेशन में चोरी की शिकायत दर्ज करवाई। करोड़ों के गहने चोरी होने को एलटी मार्ग पुलिस ने गंभीरता से लिया।\

इंदौर से हुई मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी

परिमंडल-2 के पुलिस उपायुक्त डॉ. सौरभ त्रिपाठी और वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक ज्योति देसाई के मार्गदर्शन में पुलिस निरीक्षक ओम वगाटे, सहायक पुलिस निरीक्षक बनकर, डिरे, उप निरीक्षक जमदाडे एवं साइबर एक्सपर्ट सिपाही मुन्ना सिंह की टीम ने कई दिनों तक कड़ी मेहनत कर एक आरोपी रमेश प्रजापति को राजस्थान के सिरोही से गिरफ्तार किया। उसके निशानदेही पर मुख्य आरोपी गणेश देवासी और उसके दूसरे साथी कैलाश कुमार मंगलाराम तुरी भाट को मध्यप्रदेश के इंदौर से पकड़ा गया।

सिरोही के रहने वाले हैं सभी आरोपी

इसके बाद राजस्थान के सिरोही से किसन चौहान, हिमत सिंह बालिया, लोकेंदर राजपूत, प्रल्हाद सिंह चौहान, श्याम लाल सोनी, विक्रम कुमार मेघवाल और उत्तम पन्नाराम घांची को गिरफ्तार किया गया। सभी आरोपी राजस्थान के सिरोही के ही रहने वाले हैं।

गणेश और रमेश ने रचा षड्यंत्र

गणेश और रमेश ने क्रिमिनल कैलाश को राजस्थान से बुलाकर करोड़ों के सोने चोरी का पूरा षड्यंत्र रचा था। वे चोरी कर ओला कर बोरीवली गए और वहां से प्राइवेट टैक्सी से राजस्थान के पालन गए।

गौशाला में किया गहने और नकदी का बंटवारा

इसके बाद आरोपी देवघर और अबु रोड़ गए। वे पुलिस की गिरफ्त से बचने के लिए स्थान और वाहन बदलते रहे। आरोपियों ने चोरी के गहने का अबु रोड स्थित गौशाला में बंटवारा किया।

खेत में गड्डे खोद कर छुपाए थे गहने

गणेश और रमेश को बंटवारे में सबसे अधिक 4 करोड़ रुपए से अधिक के गहने मिले। दोनों ने बंटवारे में मिले गहने अपने गांव के एक खेत में गड्डे खोद कर मिट्टी में छुपाया था। वहां से पुलिस ने गहनों को बरामद कर लिया है।  

चंडीगढ़ को दहलाने की साजिश? ISBT के पास IED और हथियार बरामद, पुलिस ने 3 को पकड़ा

काशी पहुंचे जापान के गवर्नर कोटारो नागासाकी, बोले- ग्रीन हाइड्रोजन से नई ऊंचाई छुएंगे भारत-जापान संबंध

न पीने की पानी... न बैठने की जगह, 89% स्टेशनों का बुरा हाल; CAG रिपोर्ट ने खोली रेलवे के दावों की पोल

भ्रम न फैलाएं...राष्ट्रगान विवाद पर सतीश महाना की सफाई, अनादर के आरोपों को बताया बेबुनियाद

जिस सस्ते रॉकेट लॉन्च पर भारत को था गर्व, नई स्टडी ने खोल दी पोल? जानिए क्या है पूरा मामला