CCTV फूटेज की सांकेतिक फोटो (सोर्स: एआई फोटो)
मुंबई

IIT बॉम्बे के क्लासरूम का VIDEO आया सामने, मोबाइल से नकल करते दिखा साहिल

IIT Bombay CCTV Footage: IIT बॉम्बे में छात्र साहिल वाकोड़े की आत्महत्या मामले में बड़ा मोड़। परीक्षा हॉल का CCTV फुटेज आया सामने, जिसमें साहिल मोबाइल से ChatGPT के जरिए नकल करते दिखा।

गोरक्ष पोफली

IIT Bombay Classroom Video: IIT Bombay में 20 वर्षीय B-Tech का छात्र साहिल वाकोड़े की आत्महत्या मामले में एक नया और सनसनीखेज मोड़ आ गया है। परीक्षा हॉल के अंदर का वह सीसीटीवी फुटेज सामने आया है, जो घटना वाले दिन की पूरी इनसाइड स्टोरी बयां कर रहा है।

फुटेज में परीक्षा के दौरान साहिल अपने मोबाइल का इस्तेमाल करता हुआ और नकल करने की कोशिश करता साफ नजर आ रहा है।

सीसीटीवी में क्या दिखा?

सीसीटीवी फुटेज 18 सितंबर की मिड-टर्म परीक्षा के समय का है, जो दोपहर करीब 12:30 से 12:45 बजे के बीच का बताया जा रहा है। फुटेज में दिखता है कि परीक्षा खत्म होने से करीब 15 मिनट पहले साहिल अपनी सीट पर नीचे की तरफ झुकता है और अपनी जेब में रखे मोबाइल को देखता है।

आरोप है कि साहिल अपने मोबाइल फोन से प्रश्नपत्र को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस टूल ChatGPT पर अपलोड करके सवालों के जवाब हासिल करने की कोशिश कर रहा था।

प्रोफेसर ने रंगे हाथ पकड़ा, कमरे से बाहर ले गए

साहिल की इस संदिग्ध गतिविधि पर हॉल में इनविजिलेटर की जिम्मेदारी संभाल रहे प्रोफेसर सूर्यनारायण डूला की नजर पड़ गई। प्रोफेसर तुरंत साहिल की सीट के पास पहुंचे, उसका मोबाइल देखा और उसे अपनी सीट से खड़े होने को कहा। फुटेज के अंतिम हिस्से में प्रोफेसर साहिल को परीक्षा हॉल से बाहर ले जाते हुए दिखाई देते हैं।

हॉल से हॉस्टल तक का घटनाक्रम

सीसीटीवी फूटेज के मुताबिक, परीक्षा हॉल से बाहर निकलने के बाद साहिल दोपहर करीब 1:25 बजे पवई परिसर स्थित हॉस्टल 4 के अपने कमरे में पहुंचा। इसके बाद वह फिर कभी कमरे से बाहर निकलता नहीं दिखा और शाम को उसका शव बरामद हुआ।

परिवार का आरोप और क्राइम ब्रांच की जांच

महाराष्ट्र के यवतमाल निवासी साहिल के परिवार और प्रदर्शनकारी छात्रों का आरोप है कि हॉल से बाहर ले जाने के बाद उसके साथ गंभीर उत्पीड़न, अपमान और जातिगत भेदभाव किया गया। परिवार की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी प्रोफेसर के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने और एससी/एसटी (SC/ST) एक्ट की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच मुंबई क्राइम ब्रांच को सौंप दी है।

मुसलमानों को निशाना बनाकर दिया जा रहा राजनीतिक संदेश... सपा नेता अबू आजमी ने बोला हमला

Election Commission SIR Row LIVE: चुनाव आयोग में मतभेद का खुलासा, CEC ज्ञानेश कुमार की गिरफ्तारी की मांग

संजय दत्त की बहन ने ज्वाइन की नीतीश कुमार की पार्टी, JDU ने SAD-SAS से गठबंधन कर पंजाब में बनाया नया मोर्चा

राष्ट्रीय टीम में एंट्री के सिर्फ 37 दिन बाद प्रमोशन; जानिए आशीष अग्रवाल को भाजपा ने क्यों सौंपी बड़ी कमान

NEET पेपर लीक केस: लातूर के शिक्षक मोटेगांवकर को बड़ा झटका, बेटे आदित्य की उम्मीदवारी रद्द, 2 साल का लगा बैन