हुसैन दलवई (सोर्स: सोशल मीडिया) 
मुंबई

राम मंदिर का पैसा गया कहां?... उमर अब्दुल्ला के ऑपरेशन लोटस के आरोपों पर हुसैन दलवई का भाजपा से तीखा सवाल

Husain Dalwai On Operation Lotus: कांग्रेस नेता हुसैन दलवई ने महाराष्ट्र यूसीसी समिति और जम्मू-कश्मीर में ऑपरेशन लोटस के आरोपों को लेकर भाजपा पर तीखा हमला बोला है। बोले- राम मंदिर का पैसा गया कहां?

गोरक्ष पोफली

Husain Dalwai Slams BJP: कांग्रेस नेता हुसैन दलवई ने रविवार को समान नागरिक संहिता, जम्मू-कश्मीर की राजनीति और राम मंदिर चढ़ावा मामले को लेकर भाजपा पर निशाना साधा। उन्होंने महाराष्ट्र में यूसीसी का मसौदा तैयार करने के लिए बनाई गई समिति की संरचना पर सवाल उठाते हुए इसे सभी वर्गों के साथ न्याय न करने वाला कदम बताया।

हुसैन दलवई ने मीडिया से कहा कि महाराष्ट्र में यूसीसी का ड्राफ्ट तैयार करने के लिए जो समिति बनाई गई है, उसमें सबसे बड़ी कमी यह है कि न तो एक भी मुस्लिम सदस्य को शामिल किया गया है और न ही एक भी ईसाई सदस्य को। यदि कॉमन सिविल कोड पूरे देश और सभी समाजों के लिए बनाया जा रहा है, तो उसमें सभी समुदायों का समान प्रतिनिधित्व होना चाहिए।

महत्वपूर्ण विषय पर जल्दबाजी में फैसला लेना उचित नहीं

उन्होंने बताया कि इस मुद्दे पर उन्होंने अपनी आपत्ति दर्ज कराते हुए मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को पत्र भी लिखा है। हुसैन दलवई ने कहा कि इतने महत्वपूर्ण विषय पर जल्दबाजी में फैसला लेना उचित नहीं है और सभी वर्गों की भागीदारी सुनिश्चित की जानी चाहिए।

जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला के उस बयान पर भी हुसैन दलवई ने प्रतिक्रिया दी, जिसमें उन्होंने आरोप लगाया था कि राज्य में 'ऑपरेशन लोटस' चल रहा है और विधायकों को खरीदने के लिए करोड़ों रुपए दिए जा रहे हैं। इस पर कांग्रेस नेता ने कहा, ऐसा हो सकता है। राम मंदिर का पैसा गया कहां? उन्होंने भाजपा पर तंज कसते हुए कहा कि पहले 'वोट चोरी' होती थी और अब सीट चोरी भी शुरू हो गई है।

राम मंदिर का पैसा कहां गया?

इसके साथ ही हुसैन दलवई ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के उस बयान पर भी पलटवार किया, जिसमें सीएम योगी ने आरोप लगाया था कि समाजवादी पार्टी की सरकार के दौरान मंदिरों के चढ़ावे का इस्तेमाल मस्जिदों की दीवारें बनाने में किया गया। इस पर हुसैन दलवई ने कहा, राम मंदिर का पैसा कहां गया? शायद उसका भी इसी तरह इस्तेमाल हो रहा होगा। मंदिरों का खजाना भी लूटा जा रहा है। लूट करना, झूठ बोलना और चोरी करना अब इनकी नीति बन गई है। ये कैसी बातें करते हैं, कुछ भी बोलते रहते हैं।

-एजेंसी की रिपोर्ट से

आज छठ पूजा का तीसरा दिन, श्रद्धालु डूबते सूर्य को पहला अर्घ्य देंगे; जानें सूर्यास्त और सूर्योदय का समय

Aaj Ka Mausam: बंगाल की खाड़ी में डिप्रेशन का खतरा, दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में बारिश-बर्फबारी के आसार

IPL के फाउंडर ललित मोदी को मिली ब्रिटिश नागरिकता, ऑक्सफोर्ड यूनियन में किया बड़ा ऐलान, बताया सौभाग्य की बात

कौन हैं छठी मैया, क्यों की जाती है सूर्य की पूजा? जानें छठ महापर्व की कथा और 4 दिनों के नियम

Bihar Chhath Puja 2026: नितिन नबीन के आवास पर छठ की रौनक, राज्यपाल और CM सम्राट ने ग्रहण किया खरना का प्रसाद