महाराष्ट्र में भारी बारिश की चेतावनी (pic credit; social media) 
मुंबई

महाराष्ट्र में फिर बरसेंगे बादल, मुंबई-ठाणे-पालघर समेत कई जिलों में येलो अलर्ट जारी

Mumbai News: बंगाल की खाड़ी में बने निम्न दबाव क्षेत्र के कारण महाराष्ट्र में एक बार फिर भारी बारिश की संभावना जताई गई है। मुंबई, ठाणे और पालघर सहित कई जिलों में मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है

सोनाली चावरे

Maharashtra News:  महाराष्ट्र में बारिश का दौर एक बार फिर तेज होने वाला है। पिछले दिनों हुई लगातार मूसलाधार बारिश से जहां जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया था और किसानों को भारी नुकसान उठाना पड़ा था, वहीं अब मौसम विभाग ने एक बार फिर से राज्य के कई हिस्सों में भारी बारिश की संभावना जताई है।

बंगाल की खाड़ी में निम्न दबाव क्षेत्र से बढ़ेगी बारिश मौसम विभाग के अनुसार बंगाल की खाड़ी में एक नया निम्न दबाव क्षेत्र सक्रिय हुआ है। इसके प्रभाव से महाराष्ट्र सहित देश के कई राज्यों में 25 से 29 अगस्त के बीच बारिश की तीव्रता बढ़ जाएगी। यह सिस्टम राजस्थान और पंजाब की ओर बढ़ रहा है, जिससे मध्य भारत और उत्तर भारत के राज्यों पर भी असर पड़ेगा।

मुंबई-ठाणे-पालघर में येलो अलर्ट

मुंबई, ठाणे, पालघर और रायगढ़ जिलों के लिए मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है। मुंबई में मंगलवार और बुधवार को भारी बारिश की चेतावनी है। ठाणे में मंगलवार से गुरुवार तक मूसलाधार बारिश का पूर्वानुमान है। पालघर में मंगलवार और बुधवार को तेज बारिश हो सकती है। रायगढ़, रत्नागिरी और सिंधुदुर्ग में सोमवार से गुरुवार तक भारी बारिश का अलर्ट है। इसे भी पढ़ें-Maharashtra Monsoon: राज्य में इन 7 जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी, विदर्भ को मिली राहत

कोकण, मराठवाड़ा और विदर्भ में असर

निम्न दबाव क्षेत्र के चलते कोकण, मराठवाड़ा और विदर्भ के जिलों में भी अगले कुछ दिनों में भारी बारिश की संभावना है। इससे जहां तापमान में गिरावट होगी, वहीं नदी-नालों के उफान पर आने का खतरा भी रहेगा।

14 राज्यों को अलर्ट

महाराष्ट्र के अलावा मौसम विभाग ने देश के 14 राज्यों के लिए अलर्ट जारी किया है। झारखंड, राजस्थान, बिहार और ओडिशा में अगले दो दिनों तक भारी बारिश का अनुमान है। 28 और 29 अगस्त को मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र और सिक्किम में भी मूसलाधार बारिश हो सकती है। पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर के लिए भी चेतावनी जारी की गई है।

किसानों की चिंता बढ़ी

17 से 21 अगस्त के बीच हुई बारिश से किसानों की फसलें पहले ही बर्बाद हो चुकी हैं। अब एक बार फिर बारिश की संभावना ने उनकी चिंता और बढ़ा दी है। मौसम विभाग ने लोगों को सतर्क रहने और अनावश्यक यात्रा से बचने की अपील की है।

अब नहीं जाएंगे जंतर-मंतर...रिहाई के लिए सौरव दास और आशुतोष रांका ने क्या-क्या वादे किए?

अजेय रणनीतिकार: चुनावी रिकॉर्ड से लेकर बूथ मैनेजमेंट तक, कैसे काम करती है अमित शाह की रणनीति?

Amit Shah Nickname: बचपन में अमित शाह को किस नाम से बुलाते थे? पढ़ें दिलचस्प किस्सा

एपस्टीन के साथ हरदीप पुरी की नई फोटो रिलीज, राहुल गांधी ने पूछा- किस गद्दार को ब्लैकमेल कर रहे हैं?

India Chem 2026: बॉम्बे एग्जीबिशन सेंटर में होगा भव्य आयोजन, केंद्रीय मंत्री जे.पी. नड्डा करेंगे उद्घाटन