मुंबई यूथ कांग्रेस को संबोधित करते हर्षवर्धन सपकाल (सौजन्य-एक्स) 
मुंबई

'न खाऊंगा, न खाने दूंगा' का नारा निकला खोखला! हर्षवर्धन सपकाल ने मुंबई में पीएम मोदी को घेरा

Harshwardhan Sapkal: कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष हर्षवर्धन सपकाल ने पीएम मोदी के नारों को बताया खोखला। मुंबई यूथ कांग्रेस के 'न्याय सत्याग्रह' में भारत-अमेरिका ट्रेड डील का किया कड़ा विरोध।

प्रिया जैस

Harshwardhan Sapkal Mumbai Youth Congress: पीएम नरेंद्र मोदी ने 2014 में बड़े-बड़े वादे कर सत्ता हासिल की। हर साल 2 करोड़ रोजगार देने, किसानों की आय दोगुनी करने, 100 स्मार्ट सिटी बनाने और विकास करने जैसी घोषणाएं की। 'न खाऊंगा, न ही खाने दूंगा' जैसे दमदार नारे लगाए लेकिन मोदी इन वादों को पूरा करने में पूरी तरह से विफल साबित हुए हैं।

यह बात कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष हर्षवर्धन सपकाल (Harshwardhan Sapkal) ने बुधवार को कही। वे मुंबई यूथ कांग्रेस की अध्यक्ष जीनत शबरीन के नेतृत्व में चल रहे न्याय सत्याग्रह आंदोलन को मार्गदर्शन देने के लिए पहुंचे थे। इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष ने युवा कांग्रेस के कार्यों की सराहना की और इस संघर्ष में उनके साथ मजबूती से खड़े रहने का भरोसा दिया।

अमेरिका के साथ हुई ट्रेड डील का विरोध

मुंबई यूथ कांग्रेस के नेता व कार्यकर्ता भारत और अमेरिका के साथ हुए ट्रेड डील के खिलाफ सत्याग्रह आंदोलन कर रहे हैं। हर्षवर्धन सपकाल ने कहा कि भारत एक कृषि प्रधान देश है लेकिन भाजपा शासन में देश का अन्नदाता बर्बादी की कगार पर पहुंच गया है। अमेरिका के साथ हुए ट्रेड डील से किसानों की हालत और बेकार हो जाएगी।

समझौते ने किसानों की तोड़ी कमर - सपकाल

पीएम मोदी ने सरकार में आने से पहले कहा था कि किसानों को उनकी उपज का दोगुना दाम दिया जाएगा लेकिन उल्टा खेती की लागत दो-तीन गुना बढ़ गई है। मोदी ने दबाव में आकर अमेरिका के साथ व्यापार समझौता किया है और डोनाल्ड ट्रम्प की धमकियों से डरते हैं। इस समझौते ने किसानों की कमर तोड़ दी है। युवाओं, मजदूरों, किसानों के साथ मोदी सरकार ने धोखा किया है।

भाग सकते हो, छिप नहीं सकते..., कश्मीर में सुरक्षाबलों ने लश्कर के पाकिस्तानी कमांडर यासिर को किया ढेर

सहारनपुर मस्जिद पर UP में गरमाई सियासत, मायावती ने की बुलडोजर कार्रवाई रोकने की मांग

Teacher’s Day पर PM मोदी की शिक्षकों संग खास बातचीत, पब्लिक स्पीकिंग से लेकर बच्चों के टैलेंट तक पर हुई चर्चा

Operation Chakra 6: डिजिटल अरेस्ट का खौफनाक खेल! 3 महीने बंधक बनाकर ऐंठे 42.36 करोड़, CBI ने दबोचे 3 एजेंट

शिक्षक दिवस पर डॉ. राधाकृष्णन को नमन, योगी-गडकरी समेत कई नेताओं ने दी शिक्षकों को शुभकामनाएं