मुंबई

हॉलमार्किंग ने बढ़ाया ग्राहकों का भरोसा, अक्षय तृतीया पर बिकेगा 25 टन सोना!

विष्णु भारद्वाज

मुंबई: ग्राहकों के हित में गोल्ड ज्वैलरी (Gold Jewellery) और कलाकृतियों की अनिवार्य हॉलमार्किंग (Hallmarking ) का दूसरा चरण अगले माह यानी 1 जून से शुरू होगा। सोने की हॉलमार्किंग इस महंगी धातु की शुद्धता का प्रमाण होती है। यह 16 जून 2021 तक स्वैच्छिक था, जिसके बाद केंद्र सरकार ने सोने की अनिवार्य हॉलमार्किंग को चरणबद्ध तरीके से लागू करने का निर्णय लिया। पहले चरण में मुंबई सहित देश के 256 जिलों को इसके दायरे में लाया गया। शुरूआती दिक्कतों के बाद अब हॉलमार्किंग प्रक्रिया ने गति पकड़ ली है। 

‍वहीं, इस साल अक्षय तृतीया पर गोल्ड (Gold) और सोने के आभूषणों की बिक्री में 10 से 15 फीसदी इजाफे के साथ देश में कुल 25 टन सोना बिकने की उम्मीद है। वर्ष 2019 में अक्षय तृतीया पर करीब 22 टन सोना बिका था।

20, 23 और 24 कैरेट की भी होगी हॉलमार्किंग

अनिवार्य हॉलमार्किंग के दूसरे चरण के दायरे में गोल्ड ज्वैलरी के 3 अतिरिक्त कैरेट (20, 23 और 24 कैरेट) के अलावा 32 नए जिले आएंगे, जहां पहले चरण के क्रियान्वयन के बाद एक ‘परख एवं हॉलमार्क केंद्र (एएचसी)' स्थापित किया गया है। केंद्र सरकार ने इस संबंध में आदेश अधिसूचित कर दिया है और एक जून, 2022 से यह लागू हो जाएगा।

3 लाख ज्वैलरी पर हर दिन हॉलमार्किंग

भारतीय मानक ब्यूरो (BIS) ने 23 जून, 2021 से देश के 256 जिलों में सोने की अनिवार्य हॉलमार्किंग सफलतापूर्वक लागू की, जहां हर दिन हॉलमार्क विशिष्ट पहचान (HUID) के साथ 3 लाख से अधिक गोल्ड आभूषणों पर हॉलमार्क लगाया जा रहा है। बीआईएस के एक प्रावधान के तहत सामान्य उपभोक्ता भी बीआईएस द्वारा मान्यता प्राप्त एएचसी पर सोने के आभूषण की शुद्धता की जांच करा सकता है।

MLC Election Results Live: यूपी MLC चुनाव के परिणाम घोषित, बिहार में RJD ने BJP को हराया, काउंटिंग जारी

संजय राउत की बढ़ेंगी मुश्किलें! CJI पर टिप्पणी मामले में सुप्रीम कोर्ट में व्यक्तिगत रूप से पेश होने का आदेश

Cyclone Satellite Photos: आधे भारत में 'अर्नब' के काले बादल... सेटेलाइट से ये डरावनी तस्वीरें कर रहीं हैरान

Cyclone Arnab Live Updates: चक्रवात अर्नब पर NDRF की नजर, जरूरत पड़ने पर चलाया जाएगा एयरलिफ्ट मिशन: NDRF DIG

BREAKING: नवभारत की खबर पर मुहर, BJP ने MP के बाहर का चुना उम्मीदवार, हरदीप सिंह पुरी होंगे राज्यसभा प्रत्याशी