राज्यपाल जिष्णु देव वर्मा कुलपति पदक महाराष्ट्र विश्वविद्यालय सोर्स- X
मुंबई

महाराष्ट्र के 3 प्रमुख विश्वविद्यालयों में शुरू होगा कुलपति पदक, राज्यपाल ने दिए 10 लाख रुपये के चेक

Maharashtra Vice Chancellor Medal: राज्यपाल जिष्णु देव वर्मा की पहल पर मुंबई, पुणे और नागपुर यूनिवर्सिटी में 'कुलपति पदक' शुरू होगा। राज्यपाल ने तीनों विश्वविद्यालयों को 10-10 लाख रुपये के चेक सौंपे।

रूपम सिंह

Governor Jishnu Dev Varma Chancellor Medal Maharashtra Universities: विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास और विभिन्न क्षेत्रों में उनकी उपलब्धियों को प्रोत्साहित करने के लिए अब मुंबई विश्वविद्यालय, सावित्रीबाई फुले पुणे विश्वविद्यालय और राष्ट्रसंत तुकडोजी महाराज नागपुर विश्वविद्यालय में ‘कुलपति पदक’ प्रदान किया जाएगा। राज्यपाल और राज्य विश्वविद्यालयों के कुलाधिपति जिष्णु देव वर्मा की पहल पर यह योजना शुरू की गई है। बुधवार को मुंबई स्थित लोक भवन में आयोजित कार्यक्रम में राज्यपाल जिष्णु देव वर्मा ने तीनों विश्वविद्यालयों को कुलपति पदक के लिए 10-10 लाख रुपये के प्रतिनिधि चेक प्रदान किए।

केवल अकादमिक उपलब्धियों तक सीमित नहीं होगा सम्मान

राज्यपाल ने कहा कि ‘कुलपति पदक’ को केवल विद्यार्थियों की शैक्षणिक योग्यता तक सीमित नहीं रखा जाना चाहिए। इसके जरिए छात्रों के समग्र व्यक्तित्व और विभिन्न क्षेत्रों में योगदान को भी पहचान मिलनी चाहिए।उन्होंने कहा कि छात्रों की नेतृत्व क्षमता, नवाचार, खेल और सांस्कृतिक गतिविधियों में उपलब्धियों के साथ सामाजिक प्रतिबद्धता तथा विश्वविद्यालय के लिए किए गए विशेष योगदान को भी पदक के लिए चयन का आधार बनाया जा सकता है।

पारदर्शी मानदंड तय करने के निर्देश

जिष्णु देव वर्मा ने विश्वविद्यालयों को कुलपति पदक के लिए छात्रों के चयन की प्रक्रिया पारदर्शी रखने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि चयन के लिए गुणवत्ता आधारित और स्पष्ट मानदंड निर्धारित किए जाने चाहिए, ताकि योग्य विद्यार्थियों को निष्पक्ष तरीके से सम्मानित किया जा सके।

इस पहल का उद्देश्य छात्रों को पढ़ाई के साथ-साथ नेतृत्व, रचनात्मकता, सामाजिक जिम्मेदारी और अन्य क्षेत्रों में बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित करना है।

रोजगार क्षमता बढ़ाने पर भी जोर

कार्यक्रम के दौरान राज्यपाल ने ‘उच्च और डिजिटल शिक्षा संस्थान: रोजगार क्षमता में सुधार के लिए उद्योग-अकादमिक सहयोग’ नामक पहल का भी शुभारंभ किया। इसका उद्देश्य उच्च शिक्षा संस्थानों और उद्योग जगत के बीच सहयोग को मजबूत करना तथा विद्यार्थियों की रोजगार क्षमता बढ़ाने की दिशा में काम करना है।

राज्यपाल ने उम्मीद जताई कि विश्वविद्यालय शिक्षा को विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास और रोजगार के बदलते अवसरों से जोड़ने में इस तरह की पहल महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

पाकिस्तान में 100 साल पुराने हिंदू मंदिर पर बवाल, भारत ने लगाई कड़ी फटकार, कहा- जिम्मेदार लोगों पर हो कार्रवाई

पाकिस्तान को धूल चटाने वाले अभिनंदन वर्धमान ने छोड़ी वायुसेना, अर्ली रिटायरमेंट का ऐलान, अब करेंगे ये काम

राघव चड्ढा के आरोपों पर AAP का पलटवार, बैकडेट वोटर रजिस्ट्रेशन का लगाया आरोप, बोले- अब सारा दोष हम पर डाल रहे

AAP ने राघव चड्ढा से लिया बदला? पंजाब वोटर लिस्ट से हटाया नाम, बोले- यह सिर्फ क्लर्क की गलती नहीं

IMD Alert: विदर्भ से लेकर MP-UP तक बारिश का कहर, इन जिलों में फ्लैश फ्लड का खतरा; दिल्ली में भी बदलेगा मौसम