प्रतीकात्मक तस्वीर सोर्स- सोशल मीडिया,
मुंबई

मुंबई के गोरेगांव में कंपनी मालिक की फोटो लगा व्हाट्सएप मैसेज, बॉस फ्रॉड से अकाउंटेंट से ₹30 लाख की ठगी

Mumbai Cyber Fraud: मुंबई के गोरेगांव में साइबर जालसाजों ने कंपनी मालिक की डीपी लगाकर अकाउंटेंट से ₹30 लाख की ठगी की। पुलिस ने आईटी एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू की है।

रूपम सिंह

Goregaon Mumbai Boss Fraud WhatsApp DP Scam: पश्चिम मुंबई के गोरेगांव स्थित एक निजी कंपनी में ‘बॉस फ्रॉड’ का चौंकाने वाला मामला सामने आया है। अज्ञात साइबर जालसाजों ने कंपनी के मालिक की तस्वीर को WhatsApp DP के रूप में इस्तेमाल कर अकाउंटेंट को झांसा दिया और कथित तौर पर 30 लाख रुपये की धोखाधड़ी कर ली। मामले में शिकायत के बाद पुलिस ने IT Act की संबंधित धाराओं के तहत FIR दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

बॉस की फोटो लगाकर भेजा मैसेज

जानकारी के अनुसार, 27 अगस्त को मलाड निवासी और पिछले करीब 15 वर्षों से कंपनी में अकाउंटेंट के तौर पर काम कर रहे कर्मचारी को एक अनजान नंबर से व्हाट्सएप मैसेज मिला। आरोपी ने कंपनी के मालिक की तस्वीर को अपनी प्रोफाइल फोटो के तौर पर इस्तेमाल किया था।

व्हाट्सएप मैसेज के जरिए अकाउंटेंट को इस तरह भरोसे में लेने की कोशिश की गई कि सामने वाला कंपनी का मालिक ही है। जालसाजों ने कथित तौर पर पैसों से जुड़ा निर्देश देकर अकाउंटेंट को धोखे में लेने की कोशिश की।

संदेह होने पर CA से की बात

अकाउंटेंट को मैसेज और पैसों से जुड़े निर्देश पर संदेह हुआ। इसके बाद उसने कंपनी के चार्टर्ड अकाउंटेंट (CA) से संपर्क कर मामले की जानकारी ली। बातचीत के बाद उसे ठगी की आशंका हुई और पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई। शिकायत के आधार पर अधिकारियों ने IT Act की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस अब उस अनजान मोबाइल नंबर और कथित तौर पर इस्तेमाल किए गए डिजिटल माध्यमों की जांच कर रही है।

साइबर ठगों का नया तरीका

इस घटना ने एक बार फिर साइबर ठगी के बदलते तरीकों को सामने ला दिया है। जालसाज अब भरोसा पैदा करने के लिए परिचित लोगों, कंपनी अधिकारियों और वरिष्ठों की तस्वीरों का इस्तेमाल कर रहे हैं। ऐसे में किसी वरिष्ठ अधिकारी के नाम से व्हाट्सएप पर पैसे से जुड़ा निर्देश मिलने पर बिना पुष्टि किए रकम ट्रांसफर करने से बचने की जरूरत है।

पुलिस मामले की जांच कर रही है और आरोपियों की पहचान तथा ठगी में इस्तेमाल किए गए बैंक खातों और डिजिटल माध्यमों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।

राघव चड्ढा के आरोपों पर AAP का पलटवार, बैकडेट वोटर रजिस्ट्रेशन का लगाया आरोप, बोले- अब सारा दोष हम पर डाल रहे

AAP ने राघव चड्ढा से लिया बदला? पंजाब वोटर लिस्ट से हटाया नाम, बोले- यह सिर्फ क्लर्क की गलती नहीं

IMD Alert: विदर्भ से लेकर MP-UP तक बारिश का कहर, इन जिलों में फ्लैश फ्लड का खतरा; दिल्ली में भी बदलेगा मौसम

भारत पहुंचे बेल्जियम के PM बार्ट डी वेवर, प्रधानमंत्री मोदी से करेंगे मुलाकात, हो सकती है कई अहम डील

TMC ऑफिस में तोड़फोड़, अभिषेक बनर्जी ने BJP पर लगाए आरोप, स्टाफ से मारपीट और सामान भी ले गए उपद्रवी- VIDEO