वरिष्ठ IRS अधिकारी (सोर्स: सोशल मीडिया)
मुंबई

गिरगांव चौपाटी पर विसर्जन व्यवस्था देखकर गदगद हुए 13 वरिष्ठ IRS अधिकारी, BMC और मुंबई पुलिस की तारीफ

BMC Ganesh Visarjan Management: गिरगांव चौपाटी पर गणेश विसर्जन की व्यवस्था देखकर IIM मुंबई के अध्ययन दौरे पर आए 13 वरिष्ठ IRS अधिकारी गदगद हुए। उन्होंने BMC और मुंबई पुलिस के प्रबंधन की जमकर तारीफ की।

गोरक्ष पोफली

Girgaon Chowpatty Ganesh Visarjan BMC Management: BMC द्वारा स्वराज्यभूमि (गिरगांव चौपाटी) पर श्रीगणेश मूर्ति विसर्जन के लिए उपलब्ध कराई गई विभिन्न नागरिक सुविधाओं और चोक व्यवस्थापन का अध्ययन करने देश भर के 13 वरिष्ठ अधिकारी पहुंचे। महानगरपालिका आयुक्त अश्विनी भिडे के निर्देशों तथा अतिरिक्त महानगरपालिका आयुक्त (पूर्व उपनगर) डॉ. अविनाश ढाकणे के मार्गदर्शन में बीएमसी की ओर से गिरगांव चौपाटी पर श्रद्धालुओं के लिए व्यापक इंतजाम किए गए हैं।

यहां आने वाले लाखों श्रद्धालुओं की भीड़ के प्रबंधन, नागरिक सुविधाओं और विसर्जन के लिए किए गए विभिन्न उपायों का जायजा लेने के लिए IRS के 13 वरिष्ठ अधिकारियों और विशेषज्ञों के एक अभ्यास दल ने स्वराज्यभूमि पहुंचकर पूरी व्यवस्था का प्रत्यक्ष निरीक्षण किया।

आईआईएम मुंबई ने आयोजित किया अध्ययन दौरा

IIM मुंबई द्वारा PGPEx-PPM के अंतर्गत इस अध्ययन दौरे का आयोजन किया गया था। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य भव्य सार्वजनिक कार्यक्रमों के प्रत्यक्ष नियोजन, नागरिक प्रशासन और क्षेत्रीय स्तर पर क्रियान्वयन के संबंध में व्यावहारिक ज्ञान प्रदान करना था।

अध्ययन दल ने गणेशोत्सव विसर्जन के लिए किए गए प्रत्यक्ष नियोजन, अंतर-विभागीय समन्वय और संपूर्ण व्यवस्थापन का गहन अध्ययन किया। इस बेहतरीन नियोजन के लिए अध्ययन दल ने बृहन्मुंबई महानगरपालिका, मुंबई पुलिस और अन्य संबंधित प्रशासनिक निकायों के प्रयासों की भूरी-भूरी प्रशंसा की।

अधिकारियों ने दी नियोजन और तैयारियों की विस्तृत जानकारी

स्वराज्यभूमि पर विसर्जन के अवसर पर की गई संपूर्ण तैयारियों, पूर्व-नियोजन और सुरक्षा व्यवस्था की विस्तृत जानकारी सहायक आयुक्त (डी विभाग) संतोष सालुंके, आपदा प्रबंधन विभाग की प्रमुख अधिकारी रश्मी लोखंडे और सहायक पुलिस आयुक्त ज्ञानेश्वर वाघ ने अभ्यास दल को दी।

अभ्यास दल में शामिल थे कई प्रमुख विभागों के प्रतिनिधि

इस उच्च स्तरीय अभ्यास दल में भारत सरकार के वित्त मंत्रालय की प्रधान आयकर आयुक्त सी. चंद्रकांता, सह आयुक्त हरिता नेनावत, सह आयुक्त जितेश कुमार जैन, वरिष्ठ उपसंचालक कुलदीप शर्मा, सह आयुक्त वैभव कुमार सिंह, निदेशक क्रिशन कुमार और निदेशक अंशुमान मिश्रा शामिल थे।

इनके अलावा जिला न्यायाधीश सोनल सुनीलजीत पाटील, इंडियन बैंक की प्रबंधक स्नेहल पांडुरंग निमसे, प्रबंध निदेशक राहुल वसंत वैद्य, उपाध्यक्ष गौरांग दयाल, वरिष्ठ सलाहकार आदित्य अशोक और प्रोजेक्ट डायरेक्टर सिद्धार्थ चौधरी भी इस अभ्यास दल में उपस्थित रहे।

युवराज से उम्मीद छोड़ दे देश...राहुल गांधी पर बरसे CM योगी, हामिद अंसारी के बयान पर भी दी प्रतिक्रिया

चंद्रशेखरन की ताजपोशी पर छिड़ी रार, Tata Trust ने खारिज किया बोर्ड का फैसला

रची जा रही साजिश...हामिद अंसारी के हिंदू दक्षिणपंथी सांप्रदायिकता वाले बयान पर भड़के मौलाना, लगाए गंभीर आरोप

दिया जलाने के लिए पैसा, हॉस्टल के लिए क्यों नहीं? राहुल गांधी का PM मोदी से सीधा सवाल

भारत-जापान की वायुसेना के बीच वीर गार्जियन-2026 युद्ध अभ्यास जारी, जोधपुर पहुंचे दोनों देशों के एयर चीफ- VIDEO