मुंबई गारबेज मैनेजमेंट टेंडर (सौ. सोशल मीडिया ) 
मुंबई

घाटकोपर एन वार्ड में स्पॉट टेंडर पर उठे सवाल, कचरा प्रबंधन विभाग में कथित अनियमितता की चर्चा

Mumbai Garbage Management Tender: मुंबई के घाटकोपर स्थित एन वार्ड के कचरा प्रबंधन विभाग में स्पॉट टेंडर प्रक्रिया को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। बिना सार्वजनिक सूचना के कुछ ठेकेदारों को काम दिए जा रहे।

अपूर्वा नायक

Ghatkopar N Ward Tender Issue: इन दिनों घाटकोपर एन वार्ड के धन कचरा व्यवस्थापन विभाग के स्पॉट टेंडर प्रक्रिया में गोलमाल की चर्चा जोरों से चल रही है।

विभाग से जुड़े कुछ अधिकारियों और ठेकेदारों का कहना है कि बिना किसी जानकारी और इस्तेहार के बिना ही अपने करीबियों को स्पॉट टेंडर दिया जा रहा है।

कचरा पेटी साफ करने के लिये भी टेंडर निकाला जाता है, लेकिन कचरा पेटी कभी साफ ही नहीं होती, केवल बिल बनाया जाता है। एन वार्ड में तकरीबन 63 कचरा पेटियां है। हालांकि इस मसले पर एई साजिद सौदागर ने कहा कि स्पॉट टेंडरिंग में छोट-छोटे काम होते हैं, इसे तुरंत किया जाना होता है, लेकिन इसके लिए सार्वजनिक जानकारी दी जाती है।

किया जाता है स्पॉट टेंडरिंग

विभाग के अंदर छोटे-छोटे कामों को तुरंत करने के लिए स्पॉट टेंडरिंग किया जाता है यह काम जल्द से जल्द पूरा किया जाना होता है। बताया जा रहा है इस विभाग के अधिकारी अपने करीबियों को इसकी जानकारी दे देते हैं और उनको तुरंत यह काम करने का निर्देश भी जारी कर देते हैं, जिसकी टेंडरिंग प्रक्रिया में पारदर्शिता नहीं बरती जाती है।

इस कार्य में अधिकारियों के अलावा सहायक आयुक्त और उपायुक्त का भी समावेश होता है। एक ठेकेदार ने यह भी बताया कि 'नवभारत अखबार ने कचरे जमा होने की खबर छापी थी, जिसके बाद मनपा ने खुद का संसाधन इस्तेमाल कर साफसफाई करवा दी।

BRICS Summit 2026 LIVE: बीजिंग से भारत के लिए रवाना शी जिनपिंग, शाम 5.45 बजे PM मोदी के साथ द्विपक्षीय बैठक

BRICS Delhi Security: BRICS सम्मेलन के लिए दिल्ली में हाई अलर्ट: 15,000 पुलिसकर्मी तैनात, 700 CCTV से निगरानी

रेल सेवा पर BRICS बैठक का असर, राजधानी एक्सप्रेस समेत कई ट्रेनों के रूट में बदलाव; रेलवे ने लगाया हेल्प डेस्क

18th BRICS Summit: भारत मंडपम में आज से शुरू होगा शिखर सम्मेलन; जानिए थीम, सहभागी देश और भारत का एजेंडा

IMD Weather Alert: बंगाल की खाड़ी का सिस्टम सक्रिय, ओडिशा-आंध्र समेत कई राज्यों में तेज बारिश के आसार