घाटकोपर में अवैध ऑटो स्टैंड (सौ. सोशल मीडिया ) 
मुंबई

Ghatkopar में अवैध ऑटो स्टैंड से स्टेशन रोड जाम, RTO-पुलिस की अनदेखी पर सवाल

Ghatkopar में अवैध रिक्शों और अनधिकृत स्टैंड की वजह से ट्रैफिक जाम और मनमानी वसूली बढ़ गई है। बिना परमिट ऑटो, राजनीतिक संरक्षण और पुलिस की लापरवाही से स्थिति रोज़ाना गंभीर होती जा रही है।

अपूर्वा नायक

Illegal Auto Stand In Mumbai: घाटकोपर में अवैध रिक्शा चालकों को भरमार हो गई है, लोगों को सहूलियत के नाम पर खुलेआम लूट मची हुई है। उनके संरक्षण के लिए अलग-अलग पार्टियों ने रिक्शा यूनियन बना कर इन रिक्शा चालकों को संरक्षण दे रखा है।

घाटकोपर स्टेशन के बगल दर्जन भर से ज्यादा ऑटों स्टैंड बनाये गए हैं, जहां पर सैकड़ों की तादाद में रिक्शा खड़े रहते है, जिससे जाम लग जाता है। बताया जाता है कि आधे से ज्यादा रिक्शा बिना परमिट के सड़कों पर दौड़ रहे हैं, जो कि आरटीओ और ट्रैफिक पुलिस के जानकारी में है। ट्रैफिक जाम की समस्या बद से बदतर हो चुकी है।

सड़कों के किनारे जहां अवैध पार्किंग की भरमार है तो सुबह-शाम ऑटो चालकों द्वारा मनमानी तरीके से सड़कों के बीच ऑटो खड़ा करना, गलत दिशा में दौड़ाना बड़ी समस्या बनकर उभरी है। घाटकोपर स्टेशन के बाहर मेट्रो, रेलवे और बस से यात्रा करने वालों की भीड़ रहती है।

साथ ही बड़े शैक्षणिक संस्थान होने की वजह से लोगों को मुसीबतों का सामना करना पड़ता है। कभी भी भगदड़ जैसी स्थिति उत्पन्न हो सकती है, जहां-तहां ऑटो स्टैंड बना कर जाम लगाया जा रहा है, जिससे आम लोगों को भारी मुसीबत का सामना करना पड़ रहा है। रेलवे स्टेशन हो या मेट्रो स्टेशन, बस स्टैंड हो या नाका सभी जगह यही स्थिति है।

पुलिस की मिली भगत से स्क्रैप वाले ऑटी चलाए जा रहे है, सभी ऑटो स्टैंड अवैध है इससे स्टेसन रोड जाम रहता है। इनके पास परमिट और वैध लाइसेस नहीं है, ड्राइवर के ऊपर दर्जनों मामले दर्ज हैं। यहीं लोग पैसेंजरो से मारपीट भी करते हैं उसके बावजूद भी इनके ऊपर कोई कार्रवाई नहीं होती है। - मनोहर जरियाल, समाजसेवी

राजनीतिक पार्टियों के नाम पर बनाए हैं अवैध स्टैंड

ट्रैफिक पुलिस की माने तो आधे से ज्यादा रिक्शा चालकों के पास ना तो लाइसेंस है, ना ही गाड़ी के कागजात है, राजनीतिक पार्टियों के नाम पर अवैध स्टैंड बना लिए है। इन पर कार्रवाई का जिम्मा आरटीओ, ट्रैफिक और सिटी पुलिस का होता है, लेकिन इन पर इनका कोई असर नहीं दिखाई पड़ता है।

घाटकोपर में गांवही, शिवाजी नगर, कामराज नगर, रमाबाई आंबेडकर नगर, विक्रोली, पार्क साईट, खैरानी रोड, चांदिवली, असल्फा के लिये अवैध तरीके से शेयर रिक्शा के नाम पर पैसेजरों से लूट मधी हुई है। असल्फा, आर सिटी, श्रेयस सिनेमा, दरगाह, अमृतनगर, विक्रोली स्टेशन वेस्ट में कैलास कॉम्प्लेक्स, आर सिटी तक मनमानी किराया वसूला जा रहा है।

नेहा बोरा पर दिल्ली हाईकोर्ट का फैसला आज, 10 हजार के बॉन्ड वाले नोटिस को दी चुनौती, सौरव-रांका ने दिखाया ठेंगा

अंगूर खट्टे हैं तो बेल काटने लगे, दिल्ली प्रोटेस्ट पर पहली बार बोले PM मोदी; राहुल गांधी को बताया फेल प्रोडक्ट

दिल्ली नगर निगम में क्यों भिड़े AAP-कांग्रेस पार्षद? विकास फंड से शुरू हुआ विवाद, हाथापाई तक पहुंची बात- VIDEO

नेहा बोरा ने CJP से किया किनारा, हाई कोर्ट में कहा- तिरंगा फहराने के लिए अनुमति जरूरी नहीं; कब आएगा फैसला?

सोनम का झलका दर्द, सरकार पर लगाया वादा खिलाफी का गंभीर आरोप; कहा चीन लद्दाख को नहीं मानता भारत का हिस्सा