नवी मुंबई एजुसिटी प्रोजेक्ट अपडेट (प्रतीकात्मक तस्वीर) 
मुंबई

घाटकोपर पूर्व में विकास की नई उम्मीद, नवनिर्वाचित नगरसेवकों ने SRA और मूलभूत सुविधाओं पर फोकस किया

Mumbai SRA Housing: घाटकोपर पूर्व के नवनिर्वाचित नगरसेवकों ने अगले पांच वर्षों में रुके हुए विकास कार्य, SRA प्रोजेक्ट, ट्रैफिक समस्या और मूलभूत सुविधाओं के सुधार का वादा किया है।

अपूर्वा नायक

Gharkopar East Corporators: मुंबई के घाटकोपर पूर्व विधानसभा क्षेत्र के पांच वार्डों से चुने गए नवनिर्वाचित नगरसेवकों ने आगामी पांच वर्षों में क्षेत्र के रुके हुए विकास कार्यों को पूरा करने और नागरिकों को बेहतर मूलभूत सुविधाएं देने का संकल्प लिया है। पानी, शौचालय, सड़कों और ट्रैफिक जाम जैसी समस्याओं को प्राथमिकता के साथ हल करने की योजना बनाई गई है।

SRA प्रोजेक्ट और आवास पर विशेष ध्यान

वार्ड क्रमांक-130 में वर्षों से लंबित SRA प्रोजेक्ट को पूरा कराने पर जोर दिया गया है। ट्रांजिट कैंप में रह रहे लोगों को स्थायी घर दिलाना नगरसेवकों की प्राथमिकता में शामिल है। क्षेत्र के कई निवासी लंबे समय से किराए के मकानों में रहने को मजबूर हैं, जिससे विकास कार्यों को तेजी से आगे बढ़ाने की जरूरत महसूस की जा रही है।

स्वास्थ्य और इंफ्रास्ट्रक्चर के बड़े प्रोजेक्ट

वार्ड-131 में स्वास्थ्य सुविधाओं को मजबूत करने के लिए हेल्थ पोस्ट, डायग्नोसिस और डायलिसिस सेंटर, दिव्यांग बच्चों के लिए विशेष सेंटर और अंतरराष्ट्रीय स्तर के जलतरण तालाब व क्रीड़ा संकुल की योजना है। साथ ही राजाराम बने मार्ग, लक्ष्मीबाग और अन्य प्रमुख सड़कों का सीमेंटीकरण भी प्रस्तावित है। UPSC-MPSC अभ्यर्थियों के लिए ई-लाइब्रेरी और कलाकारों के लिए नाट्यगृह बनाने का भी लक्ष्य रखा गया है।

अतिक्रमण, ट्रैफिक और स्लम विकास बड़ी चुनौती

वार्ड-125 में अतिक्रमण और मूलभूत सुविधाओं की कमी प्रमुख समस्या बनी हुई है। स्थानीय लोग इस बार ठोस विकास कार्यों की उम्मीद कर रहे हैं। नगरसेवकों ने ट्रैफिक जाम, अवैध हॉकर और सड़क पर खड़ी बाइक की समस्या को भी जल्द सुलझाने का भरोसा दिया है।

ये भी पढ़ें :-

क्लस्टर डेवलपमेंट और रोजगार पर फोकस

कामराज नगर-133 में क्लस्टर डेवलपमेंट के तहत हजारों घरों के पुनर्वास की योजना चल रही है। साथ ही इंटरनेशनल स्कूल, कॉलेज, 200 बेड का अस्पताल और कॉमर्शियल हब विकसित कर स्थानीय लोगों के लिए रोजगार के अवसर बढ़ाने की दिशा में काम किया जाएगा।

Delhi Protest: राहुल गांधी की याचिका पर कल SC में सुनवाई, दिपके का 16 अक्टूबर को CP जाने का ऐलान

OBC आयोग की रिपोर्ट का इंतजार किए बिना हो पंचायत चुनाव, हाईकोर्ट के आदेश के बाद सरकार के पास क्या विकल्प?

इंडिया गेट पहुंचे राहुल गांधी, धरने पर बैठे अंकिता भंडारी के परिवार से कर रहे मुलाकात

अभिजीत दिपके का बड़ा ऐलान, 16 अक्टूबर को दिल्ली में फिर जुटेंगे कॉकरोच; CP में फहराएंगे तिरंगा

तिरंगा लहराना कब से अपराध हुआ? CJP नेताओं की गिरफ्तारी पर भड़के आदित्य ठाकरे, केंद्र सरकार पर बोला तीखा हमला