गैलरीज़ लाफायेट इंडिया का विस्तार (सौ. सोशल मीडिया ) 
मुंबई

बीजिंग से मुंबई तक शिफ्ट हो रहा लग्जरी बाजार, भारत पर दांव लगा रही विदेशी कंपनियां

चीन में आर्थिक मंदी के बीच वैश्विक लग्जरी ब्रांड्स अब भारत की ओर रुख कर रहे हैं। फ्रांसीसी कंपनी Galeries Lafayette ने बीजिंग स्टोर बंद कर मुंबई में अपना पहला बड़ा फ्लैगशिप स्टोर शुरू किया है।

अपूर्वा नायक

Galeries Lafayette India Expansion News: वैश्विक लग्जरी बाजार में इस समय एक बड़ा भौगोलिक और आर्थिक बदलाव देखने को मिल रहा है। एक तरफ जहां दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था चीन में मंदी और रियल एस्टेट संकट के कारण दुनिया के बड़े ब्रांड्स को अपने पैर समेटने पड़ रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ भारतीय बाजार विदेशी दिग्गजों के लिए आकर्षण का नया केंद्र बनकर उभरा है।

फ्रांस की मशहूर लग्जरी डिपार्टमेंटल स्टोर श्रृंखला 'गैलरीज लाफायेट' ने चीन की राजधानी बीजिंग में स्थित अपने प्रतिष्ठित फ्लैगशिप स्टोर को हमेशा के लिए बंद कर दिया है। 13 वर्षों तक संचालन के बाद बंद हुए इस छह मंजिला एम्पोरियम के पीछे कंपनी ने चीन में घरेलू खपत में आई भारी सुस्ती और उपभोक्ताओं की बदलती प्राथमिकताओं को मुख्य कारण बताया है।

2013 में चीन में प्रवेश

जब इस फ्रांसीसी श्रृंखला ने 2013 में चीन में प्रवेश किया था, तब चीनी लग्जरी बाजार अपने स्वर्ण काल में था। चीन का बढ़ता मध्यम वर्ग वैश्विक लग्जरी ब्रांड्स का सबसे बड़ा खरीदार बन चुका था।

हालांकि, कोविड-19 महामारी के बाद और विशेष रूप से चीन के प्रॉपर्टी मार्केट (रियल एस्टेट) में आए ऐतिहासिक संकट ने वहां की घरेलू खपत को पूरी तरह से ठंडा कर दिया है। बीजिंग में बंद हुआ यह स्टोर करीब 48,000 वर्ग मीटर में फैला था, जिसका विशाल आकार और भारी-भरकम मेंटेनेंस मंदी के इस दौर में कंपनी के लिए घाटे का सौदा साबित हो रहा था।

बदलती लाइफ स्टाइल ने किया ध्यान आकर्षित

  • चीन में अपनी रणनीतियों को रोफ्रेम करने के साथ ही गैलरीज लाफायेंट ने अब भारतीय बाजार पर अपना पूरा ध्यान केंद्रित कर दिया है।
  • भारतीय उपभोक्ताओं की बढ़ती क्रय शक्ति और प्रीमियम एवं लग्जरी प्रोडक्ट्स के प्रति बढ़ते आकर्षण को देखते हुए कंपनी ने आदित्य बिडला फैशन्स एंड रिटेल लिमिटेड के साथ एक ऐतिहासिक साझेदारी की है।
  • इस रणनीतिक समझौते के तहत, कंपनी ने मुंबई के टर्नर मॉरिसन बिल्डिंग में भारत का पहला 5-मंजिला फ्लैगशिप स्टोर आधिकारिक तौर पर शुरू कर दिया है। जो लगभग 90,000 वर्ग फीट में फैला है।
  • गैलरीज लाफावेट अपना दूसरा भारतीय फ्लैगशिप स्टोर नई दिल्ली के प्रीमियम डीएलएफ एम्पोरियो मॉल में खोलने की तैयारी कर रहा है, जिसके अगले साल यानी 2027 तक पूरी तरह शुरू होने की उम्मीद है।

महाराष्ट्र में Old Monk की बिक्री से बैन नहीं हटेगा, FSSAI ने रम मानने से क्यों किया इनकार? जानिए पूरा मामला

कांग्रेस में बड़ा फेरबदल, अंदरूनी कलह के बीच सचिन पायलट को पंजाब की कमान; कई राज्यों के प्रभारी बदले

13 साल बाद SRCC पहुंचे PM मोदी: Gen-Z भाषा में Alumni को बताया OG, 2013 की स्पीच को भी किया याद

PM Modi Delhi Metro Video: मेट्रो में बच्चों से मिले पीएम मोदी, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

सहारनपुर मस्जिद विवाद: जमीन किसकी है, मस्जिद कितनी पुरानी और बुलडोजर क्यों चला? समझें पूरी कहानी