(कॉन्सेप्ट फोटो) 
मुंबई

बाबा सिद्दीकी हत्याकांड में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 5 और आरोपियों को किया गिरफ्तार

एनसीपी नेता बाबा सिद्दीकी हत्याकांड में मुंबई पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। इस मामले में पुलिस ने पांच और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इससे पहले पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया था। इस गिरफ्तार आरोपियों की संख्या 9 हो गई है।

आकाश मसने

मुंबई: एनसीपी नेता बाबा सिद्दीकी हत्याकांड में मुंबई पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। इस मामले में पुलिस ने पांच और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इससे पहले पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया था। इस गिरफ्तार आरोपियों की संख्या 9 हो गई है। दशहरे के दिन एनसीपी अजित पवार गुट के नेता बाबा सिद्दीकी की तीन हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर थी।

मुंबई पुलिस ने बतााया कि विशेष सूचना के आधार पर क्राइम ब्रांच की टीम ने रायगढ़ जिले के पनवेल और कर्जत में छापेमारी की। इस छापेमारी में एनसीपी नेता की हत्या से संबंधित साजिश के आरोप में पांच लोगों को गिरफ्तार किया है।

बता दें कि दशहरे के दिन 12 अक्टूबर को रात में विधायक बेटे जीशान सिद्दीकी के कार्यालय के बाद एनसीपी नेता बाबा सिद्दीकी की हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। पुलिस ने उसी दिन तीन में से दो हमलावरों को गिरफ्तार किया था। इसके बाद पुलिस ने एनसीपी नेता के हत्याकांड में शामिल शुभम लोनकर के 28 वर्षीय भाई प्रवीण लोनकर को पुणे से गिरफ्तार किया गया है। प्रवीण उन साजिशकर्ताओं में से एक है, जिसने शुभम लोनकर के साथ मिलकर धर्मराज कश्यप और शिवकुमार गौतम को साजिश में शामिल किया था।

पहले दिन पकड़े गए थे दो आरोपी

इससे पहले बाबा सिद्दीकी हत्याकांड मामले में 12 अक्टूबर को ही दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया था जिनकी पहचान गुरमेल सिंह और धर्मराज कश्यप के रूप में हुई है, जिन्हें एस्प्लेनेड कोर्ट से ले जाया गया। कोर्ट ने आरोपी गुरमेल सिंह को 21 अक्टूबर तक मुंबई क्राइम ब्रांच की हिरासत में भेज दिया। वहीं दूसरे आरोपी धर्मराज कश्यप को पुलिस हिरासत में नहीं दी गई। कोर्ट ने दूसरे आरोपी को ऑसिफिकेशन टेस्ट कराने के बाद फिर से पेश करने का निर्देश दिया था।

मुंबई पुलिस तीसरे हमलावर की तलाश में मध्य प्रदेश पहुंची है। वहीं शुक्रवार को गुप्त सूत्रों से मिली जानकारी के बाद पुलिस ने रायगढ़ जिले के पनवेल और कर्जत में छापेमारी कर पांच और आराेपियों को गिरफ्तार किया है। अब तक इस मामले में कुल 9 आरोपी गिरफ्तार हो चुके है।

सहारनपुर मस्जिद पर गरमाई सियासत, मायावती ने बुलडोजर कार्रवाई रोकने की मांग की, कहा- तुरंत रोके कार्रवाई

Teacher’s Day पर PM मोदी की शिक्षकों संग खास बातचीत, पब्लिक स्पीकिंग से लेकर बच्चों के टैलेंट तक पर हुई चर्चा

Operation Chakra 6: डिजिटल अरेस्ट का खौफनाक खेल! 3 महीने बंधक बनाकर ऐंठे 42.36 करोड़, CBI ने दबोचे 3 एजेंट

शिक्षक दिवस पर डॉ. राधाकृष्णन को नमन, योगी-गडकरी समेत कई नेताओं ने दी शिक्षकों को शुभकामनाएं

केन्या ने टाटा केमिकल्स से तोड़ा नाता, 100 साल पुराना समझौता रद्द, शेयर बाजार पर असर, कहा- किसी के गुलाम नहीं