मुंबई मेट्रो (सोर्स: सोशल मीडिया) 
मुंबई

अंधेरी वेस्ट मेट्रो स्टेशन पर बनेगा कैप्सूल होटल, यात्रियों को मिलेगी स्लीप पॉड्स में आराम की नींद

Capsule Hotel Mumbai Metro: अंधेरी वेस्ट मेट्रो स्टेशन पर बनेगा पहला स्लीप पॉड्स युक्त कैप्सूल होटल स्नूज हाउस। यात्रियों को मिलेगी निजी स्लीप पॉड्स, गर्म पानी, को-वर्किंग लाउंज जैसी सुविधाएं।

गोरक्ष पोफली

First Capsule Hotel With Sleep Pods: मुंबई मेट्रो में सफर करने वाले यात्रियों को जल्द ही स्टेशन पर आराम करने और रात बिताने की आधुनिक सुविधा मिलेगी। अंधेरी वेस्ट मेट्रो स्टेशन पर शहर का पहला स्लीप पॉड्स युक्त कैप्सूल होटल विकसित किया जा रहा है, जहां यात्रियों को निजी स्लीप पॉड्स, गर्म पानी से स्नान, को-वर्किंग लाउंज और 24 घंटे रिसेप्शन जैसी सुविधाएं उपलब्ध होंगी। एमएमआरडीए की गैर-किराया राजस्व पहल के तहत शुरू की जा रही यह परियोजना यात्रियों, पर्यटकों और व्यावसायिक यात्रियों के लिए सफर को अधिक आरामदायक और सुविधाजनक बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।

अंधेरी वेस्ट मुंबई के सबसे व्यस्त मेट्रो इंटरचेंज स्टेशनों में से एक है। दहिसर-अंधेरी मेट्रो लाइन-2ए पर प्रतिदिन लाखों यात्री सफर करते हैं और यहां से मेट्रो लाइन-1 का भी निर्बाध संपर्क उपलब्ध है। यह स्टेशन अंधेरी के व्यावसायिक क्षेत्रों में आने-जाने वाले हजारों पेशेवरों के लिए भी प्रमुख केंद्र है। ऐसे में 'स्नूज हाउस' नाम से तैयार हो रही यह सुविधा मेट्रो लाइन-2ए के अंधेरी वेस्ट स्टेशन के भीतर विकसित की जा रही है।

स्टेशन के भीतर ही आरामदायक ठहरने की सुविधा

इसका उद्देश्य यात्रियों, पर्यटकों, व्यावसायिक यात्रियों और ट्रांजिट में सफर करने वालों को स्टेशन के भीतर ही आरामदायक ठहरने की सुविधा उपलब्ध कराना है। कैप्सूल होटल में निजी स्लीप पॉड्स के अलावा गर्म पानी से स्नान, को-वर्किंग लाउंज और चौबीसों घंटे रिसेप्शन की व्यवस्था होगी। इससे लंबी दूरी की यात्रा करने वाले यात्रियों, रात्रि पाली में काम करने वाले कर्मचारियों तथा ट्रेन या उड़ान के इंतजार में समय बिताने वाले लोगों को विशेष सुविधा मिलेगी।

शुरू होगा विशेष कॉफी आउटलेट

एमएमआरडीए के अनुसार, यह परियोजना मेट्रो स्टेशनों को केवल परिवहन केंद्र नहीं बल्कि एकीकृत कम्यूटर हब के रूप में विकसित करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। स्टेशन पर कैप्सूल होटल के साथ फरेदून की ईरानी-पारसी बेकरी और भारतीय कॉफी बीन्स से तैयार पेय परोसने वाला विशेष कॉफी आउटलेट भी शुरू किया जाएगा।

गैर-किराया राजस्व में भी होगी वृद्धि

हालांकि, सेंट्रल रेलवे के छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस पर स्लीप पॉड्स की सुविधा पहले से उपलब्ध है, लेकिन मुंबई मेट्रो नेटवर्क के भीतर यह अपनी तरह की पहली सुविधा होगी। एमएमआरडीए का मानना है कि इससे यात्रियों की सुविधाएं बढ़ेंगी और मेट्रो स्टेशनों के बेहतर उपयोग के साथ गैर-किराया राजस्व में भी वृद्धि होगी।

मनुस्मृति पर राहुल गांधी के बयान पर भड़के जगद्गुरु अविमुक्तेश्वरानंद, कहा- हिंदू धर्म विरोधी मानसिकता त्यागें

जहरीला धतूरा बेच रहे थे अमेजन, स्विगी इंस्टामार्ट और बिगबास्केट, FSDA ने सस्पेंड किया फूड लाइसेंस, हड़कंप

आपका धर्म पारसी है,अन्य धर्मों पर टिप्पणी करने का हक नहीं, राहुल गांधी पर सांसद निशिकांत दुबे का जुबानी हमला

मनुस्मृति पर राहुल गांधी का वार, निशिकांत दुबे ने किया पलटवार; फिर चर्चा में आया आंबेडकर का विरोध

Weather Update: कई राज्यों में जमकर बरसेंगे बादल, दिल्ली से MP-बिहार तक IMD का बारिश अलर्ट