एफडीए आयुक्त तुकाराम मुंढे सोर्स- सोशल मीडिया
मुंबई

Maharashtra FDA: मैं कहीं नहीं जा रहा, तुकाराम मुंढे का दोटूक जवाब, मिलावटखोरों पर FDA का हंटर रहेगा जारी

Tukaram Munde FDA Statement: तुकाराम मुंढे ने अपने तबादले की अटकलों पर विराम लगाते हुए पद पर बने रहने की बात कही। वहीं FDA ने खाद्य सुरक्षा नियमों के उल्लंघन पर कुर्ला व परेल में लाइसेंस निलंबित किए।

रूपम सिंह

Highlights

  • तुकाराम मुंढे ने तबादले की अटकलें खारिज कीं।

  • कुर्ला के मुगल ढाबा समेत 3 प्रतिष्ठानों के लाइसेंस निलंबित।

  • खामियों पर परेल के डोमिनोज का लाइसेंस निलंबित।

FDA Commissioner Tukaram Munde Transfer Rumors: महाराष्ट्र खाद्य एवं औषधि प्रशासन (FDA) के आयुक्त तुकाराम मुंढे ने अपने तबादले को लेकर चल रही अटकलों को खारिज कर दिया है।

उन्होंने स्पष्ट किया कि वह अपने पद पर बने हुए हैं और असुरक्षित खाद्य पदार्थों, मिलावटी सामग्री तथा नकली और घटिया दवाओं के खिलाफ विभाग की कार्रवाई जारी रहेगी।

MPSC जांच समिति में नियुक्ति के बाद बढ़ी चर्चा

तुकाराम मुंढे के तबादले की चर्चा उस समय तेज हुई, जब उन्हें महाराष्ट्र लोक सेवा आयोग (MPSC) की परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं की जांच के लिए गठित समिति में सचिव नियुक्त किया गया। मुंढे ने सोमवार रात सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर स्पष्ट किया कि उन्हें FDA से स्थानांतरित नहीं किया गया है और वह आयुक्त के रूप में काम कर रहे हैं।

उन्होंने खाद्य पदार्थों में मिलावट और दवाओं की गुणवत्ता से जुड़े मामलों में कार्रवाई जारी रखने की बात कही। उनके कार्यकाल में खाद्य सुरक्षा नियमों का उल्लंघन करने वाले भोजनालयों और खाद्य कारोबार से जुड़े प्रतिष्ठानों के निरीक्षण तथा छापेमारी पर जोर दिया गया है।

MPSC परीक्षाओं की अनियमितताओं की जांच

राज्य सरकार ने MPSC परीक्षाओं में कथित प्रश्नपत्र लीक और अन्य अनियमितताओं की जांच के लिए पांच सदस्यीय समिति गठित की है। तुकाराम मुंढे को इस समिति में सचिव की जिम्मेदारी दी गई है। इसी नियुक्ति के बाद उनके FDA से तबादले को लेकर अटकलें लगाई जा रही थीं।

मुगल ढाबा और डोमिनोज पिज्जा का लाइसेंस निलंबित

इस बीच, FDA ने मुंबई शहर में खाद्य सुरक्षा और साफ-सफाई के नियमों के कथित गंभीर उल्लंघन पर तीन खाने-पीने के प्रतिष्ठानों के लाइसेंस या रजिस्ट्रेशन निलंबित किए हैं। इनमें कुर्ला का मुगल ढाबा और परेल स्थित डोमिनोज पिज्जा आउटलेट शामिल हैं।

परेल के रांगोली टाइम कॉम्प्लेक्स में स्थित जुबिलेंट फूडवर्क्स लिमिटेड के डोमिनोज पिज्जा आउटलेट का FDA ने 11 अगस्त को निरीक्षण किया था। उस समय प्रतिष्ठान को कमियां दूर करने के लिए सुधार नोटिस दिया गया था। हालांकि, 9 अक्टूबर को दोबारा जांच के दौरान भी कमियां मिलने की बात सामने आई। इसके बाद 12 अक्टूबर को आउटलेट का लाइसेंस निलंबित कर दिया गया।

सौरव-आशुतोष को तिहाड़, अजिंक्य को जमानत, किस शर्त पर छूटे शिंदे, दिल्ली पुलिस ने बताई वजह

सौरव दास-आशुतोष रांका को 5 दिन की न्यायिक हिरासत, तिहाड़ जेल भेजे गए, अजिंक्य बोले- सरकार की तानाशाही

एल. मुरुगन ने पीएम मोदी को सौंपा इस्तीफा, दिल्ली से लेकर तमिलनाडु तक मची हलचल, मंत्रिमंडल फेरबदल की चर्चा तेज

SIR पर सियासी संग्राम, राहुल के आरोपों का अमित शाह ने दिया जवाब, कहा- 2029 में करारी हार के लिए रहें तैयार

Weather Today: जम्मू-कश्मीर में गिरेंगे ओले, हिमाचल से राजस्थान तक भारी बारिश, तमिलनाडु में येलो अलर्ट जारी