एफडीए एक्शन (AI Generated Photo) 
मुंबई

Mumbai: त्योहारों पर मिलावटखोरों पर FDA का शिकंजा, हजारों किग्रा सामान जब्त

Mumbai News: दिवाली के त्योहार से पहले एफडीए ने कार्रवाई करके मिलावटी पनीर, दूध, ड्राई फ्रूट्स समेत 10,875 किग्रा खाद्य पदार्थ जब्त किए हैं। 8 दुकानदारों के लाइसेंस रद्द किए गए हैं।

अपूर्वा नायक

Mumbai News: त्योहारों का सीजन शुरू है, ऐसे में लोग खुशियां बांटने के लिए मिठाई, पनीर व ड्राई फ्रूट्स सहित अन्य खाने-पीने की वस्तुएं खरीद रहे है। लेकिन खान-पान की चीजें खरीदते वक्त सावधानी बरतने की जरूरत है क्योंकि हर खान-पान की चीजें जो बाजार में मिल रही है वह असली नहीं है, बल्कि मिलावटी है।

चाहे आप जो खा रहे है वह आपके शरीर के लिए जहर साबित हो सकता है। पिछले दो महीनों में एफडीए (फूड ड्रग्स एंड एडमिनिस्ट्रेशन, महाराष्ट्र) ने शहर भर में 18 लाख से अधिक कीमत की खाद्य पदार्थ की वस्तुएं जब्त की है। इसमें मिलावटी पनीर, दूध, ड्राई फ्रूट्स, मिठाई, मावा, रिफाइन तेल शामिल है।

10 हजार 875 किलो खाद्य पदार्थ किए जब्त

इस अभियान के दौरान एफडीए अधिकारियों ने 10 हजार 875 किलो की खान-पान की वस्तुएं जब्त की है, जिसकी कीमत 18 लाख 69 हजार के आसपास बताई गई है। बता दें कि डेढ़ करोड़ से अधिक जनसंख्या वाले शहर में केवल 6 एफडीए अधिकारी है जिन्हें छापेमारी कर मिलावटखोरों पर नकेल कसना है। ऐसे में सवाल उठता है कि आखिर अब तक क्यों अधिकारियों की संख्या नहीं बढ़ाई गई।

324 दुकानों में छापेमारी, 8 दुकानदारों का लाइसेंस किए निलंबित

एफडीए अधिकारियों का मानना है कि त्योहार के सीजन में मिलावटखोरों की तादाद बढ़ जाती है क्योंकि इस समय दूध, पनीर, तेल, मिठाई व अन्य चीजों की डिमांड अधिक होती है। शहर में डेढ़ करोड़ से अधिक लोग रहते है, ऐसे में त्योहार आते ही खाद्य पदार्थ की मांग बाजार में बढ़ जाती है।

डेयरी, मिठाई की दुकान, किराने की दुकान हर जगह मिलावटी सामान पहुंचता है। एफडीए से मिली जानकारी के मुताबिक, 11 अगस्त से 15 अक्टूबर के दौरान अधिकारियों ने शहर भर के 324 दुकानों में छापेमारी की इनमें से 299 दुकानों का सैपल लिया गया। लिए गए सैपल में खोआ, दूध, चॉकलेट, ड्राई फ्रूट्स व मिठाई सहित अन्य खाने की चीज शामिल थी।

सैंपल की जांच करने के बाद 195 दुकानदारों को अपने खाद्य पदार्थ में सुधार करने के लिए नोटिस जारी किया गया, यानी उनके खाद्य पदार्थ की गुणवत्ता में कमी पाई गई। इसके अलावा 8 दुकानदारों का लाइसेंस निलंबित कर दिया गया।

स्वास्थ्य पर गंभीर प्रभाव

मिलावटी खाद्य पदार्थ का सेवन करने से गंभीर स्वास्थ्य समस्या हो सकती है।

विशेषज्ञ बताते है कि इससे किडनी, हार्ट, लीवर पर सीधे प्रभाव पड़ता है।

कुछ मामलों में आगे चलकर यह कैंसर का रूप भी ले लेता है।

● कोई भी मिलावटी खाने की चीज हमेशा सेहत के लिए नुकसान होती है। उदाहरण के लिए अगर किसी खाद्य पदार्थ में प्लास्टिक मिलाया जाता है और जब उसका सेवन किया जाता है तो यह पचता नहीं है और शरीर में रहकर केमिकल रिलीज करता है जो नुकसानदायक होता है।

- दीपक बैद (डॉक्टर)

MLC Election Results LIVE: यूपी, बिहार, महाराष्ट्र समेत चार राज्यों में मतगणना, RJD का चुनाव आयोग को पत्र

रामलीला मैदान में रैली से पहले बीजेपी की 'लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ' पदयात्रा, केंद्रीय नेतृत्व होंगे शामिल

Bihar MLC Election Result: पटना में मतगणना केंद्र पर हंगामा, CCTV नहीं होने पर कांग्रेस-जन सुराज ने उठाए सवाल

खरगे की पीएम मोदी पर टिप्पणी से नाराज मायावती? कांग्रेस को दी नसीहत, बोलीं- जहरीली राजनीति देशहित में नहीं

रेलवे के नए नियम आज से लागू, काउंटर से टिकट लेने वालों को भी मिलेगा ₹10 लाख तक का बीमा; डिजिटल पेमेंट जरूरी