शिंदे विधायक संजय गायकवाड़  
मुंबई

फिर सुर्खियों में ‘घूंसा मार’ विधायक, इस बार वोटर घोटाले की बात से मचा बवाल!

Sanjay Gaikwad: शिवसेना (शिंदे गुट) के विधायक संजय गायकवाड़ ने बुलढाणा में एक लाख से ज्यादा फर्जी वोटर्स की बात कही। मृत और दो बार दर्ज मतदाताओं का भी आरोप लगाया।

अर्पित शुक्ला

Mumbai News: एक ओर जहां महाविकास आघाड़ी के नेता राज्य में फर्जी वोटरों का मुद्दा जोर-शोर से उठा रहे हैं, वहीं अब सत्ताधारी महायुति सरकार में शिवसेना शिंदे गुट के विधायक संजय गायकवाड़ ने भी एक तरह से इसकी तस्दीक करते हुए बुलढाणा में एक लाख से ज्यादा फर्जी वोटर्स होने का दावा किया है। उन्होंने कहा कि इस लिस्ट में ऐसे लोगों के नाम शामिल हैं, जिनकी मृत्यु 15 साल पहले हो गई है।

वहीं जिन अधिकारियों का तबादला हो गया है, उनके नाम अभी भी सूची में शामिल हैं। गायकवाड़ ने कहा कि चुनाव आयोग फर्जी नामों को हटाने में आनाकानी कर रहा है। मैंने जिला कलेक्टर को चार हजार मतदाताओं की सूची दी है जिनके नाम दो जगहों पर हैं। लेकिन अभी तक इस पर कोई कार्रवाई नहीं की गई है।

दो जगह मतदान करने का आरोप

गायकवाड़ ने एक और अहम मुद्दा उठाया और कहा कि कई मतदाता ग्रामीण इलाकों में रहते हैं, लेकिन शहरी चुनावों में मतदान करने के लिए वहां अपना नाम दर्ज कराते हैं। उन्हें संदेह है कि ऐसे मतदाता दो जगह मतदान कर रहे हैं।

घूंसा मार विधायक गायकवाड़

संजय गायकवाड़ वही विधायक हैं, जो मुंबई में मंत्रालय के पास स्थित आकाशवाणी विधायक गेस्ट हाउस में खराब खाना मिलने की शिकायत के बाद वहां के कैंटीन कर्मचारी को घूंसा मारा था। तीन महीने पहले इस दौरान मुंबई में विधानमंडल का मानसून सत्र चल रहा था। उस समय इस मामले ने काफी तूल पकड़ा था। लेकिन बाद में इसे ठंडे बस्ते में डाल दिया गया।

सत्य निकेतन हादसे के बाद कॉकरोचों ने बढ़ाई सरकार की टेंशन, रखीं ये 7 मांगें

धीरेंद्र शास्त्री की नॉनवेज ना खाने की अपील पर भड़के बंगाल BJP चीफ, कहा- नवमी पर खाएंगे बकरे का मांस

Delhi Building Collapse Live: PG मालिक के बाद पत्नी-बेटा भी अरेस्ट, सत्य निकेतन में 27 घंटे बाद रेस्क्यू खत्म

Swarna Bharat Trust: 25वें स्थापना दिवस पर CM योगी का संबोधन, ग्रामीण अर्थव्यवस्था और शिक्षा पर दिया जोर

Guwahati Murder: पत्नी का सिर काटकर फ्रिज में रखा, कुत्तों को खिलाने वाला था बॉडी, बदबू आने पर खुला राज