मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस (सौ. सोशल मीडिया ) 
मुंबई

Maharashtra Local Body Election में फडणवीस की धुआंधार एंट्री, 50 रैलियां तय

Maharashtra Municipal Council और नगर पंचायत चुनावों में फडणवीस 30 नवंबर तक 50 प्रचार कार्यक्रम करेंगे। भाजपा ने सीट बंटवारा स्थानीय नेताओं पर छोड़कर चुनावी रणनीति तेज कर दी है।

अपूर्वा नायक

CM Devendra Fadnavis Election Rally: राज्य की 246 नगर परिषदों और 42 नगर पंचायतों के चुनाव का सियासी संग्राम शुरू हो गया है। अब प्रचार का दौर शुरु होने जा रहा है। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस धुआंधार चुनावी प्रचार में उतरने जा रहे हैं।

एक रणनीति के तहत वे अगले 30 नवंबर तक तूफानी प्रचार करेंगे, उनकी रैलियों, जनसभाओं, स्थानीय पार्टी नेताओं के साथ बैठकें आदि के 50 कार्यक्रम तय किए गए हैं। निकाय चुनावों में स्थानीय नेताओं को अहमियत देते हुए सभी राजनीतिक दलों ने अपने स्तर पर समझौते किए हैं।

ये भी पढ़ें :-

सीट बंटवारे का फैसला जिला नेतृत्व पर

  • कई जगहों पर स्थानीय चुनावी समीकरण को महत्व देते हुए महायुत्ति व महाविकास आघाड़ी के घटक दल मिलकर था अलग होकर चुनाव लड़ रहे है। सीएम फडणवीस साफ कर चुके हैं कि निकायों के चुनाव छोटे और स्थानीय स्तर के चुनाव होते हैं, इसलिए गठबंधन और सीटों के बंटवारे का फैसला जिला नेतृत्व की दिया गया है। राज्य नेतृत्व उम्मीदवारों के चयन या गठबंधन के फैसलों में हस्तक्षेप नहीं करता है।
  • स्थानीय परिस्थितियों के आधार पर भाजपा ने अलग-अलग क्षेत्रों में अलग-अलग सहयोगी दलों के साथ गठबंधन किया है। कुछ जिलों में नेताओं ने स्वतंत्र रूप से चुनाव लड़ने का फैसला किया है। भाजपा ने कहा कि हर परिस्थिति में चुनाव लड़ेंगे और जीत दर्ज करेंगे, भाजपा प्रदेश मुख्यालय के अनुसार पार्टी के 40 स्टार प्रचारकों को अलग-अलग जिलों की जिम्मेदारियां सौंपी गई है,
  • स्थानीय नेताओं के आधार पर कार्यक्रम तय किए गए हैं। सीएम फडणवीस पार्टी के मुख्य प्रचारक हैं, उनके चुनावी दौरे का कार्यक्रम जल्द घोषित कर दिया जाएगा, इसके अलावा स्टार प्रचारकों के चुनावी दौरे भी सार्वजनिक किए जाएंगे, राज्य निर्वाचन आयोग की और से उम्मीदवारों की अंतिम सूची और चुनाव चिन्ह जारी होते ही प्रचार के कार्यक्रम घोषित कर दिए जाएंगे।

तुकाराम मुंढे बनें मुख्यमंत्री... अमित शाह को दिया लेटर, राजनीति में कदम रखेंगे महाराष्ट्र के सिंघम?

आरक्षण पर NDA में संग्राम! चिराग पासवान की मांग पर भड़के जीतन राम मांझी, बोले- वो गरीबों को देखना नहीं चाहते

आरक्षण के साथ छेड़छाड़ हुआ तो... जदयू नेता की सरकार को सख्त चेतावनी, रिजर्वेशन पर NDA में दो फाड़

संसद सत्र को लेकर बड़ी खबर! सितंबर के दूसरे हफ्ते में बुलावा संभव, परिसीमन और महिला आरक्षण पर सरकार की नजरें

युवाओं को रिझाने में जुटी भाजपा, पार्टी के युवा नेताओं के साथ नितिन नबीन की बैठक; तय हुआ बड़ा एक्शन प्लान