बैठक में मौजूद सीएम देवेंद्र फडणवीस (सोर्स: सोशल मीडिया) 
मुंबई

मेट्रो लाइन-2बी और विक्रोली कनेक्टिविटी को मिली रफ्तार, CM फडणवीस ने तय की डेडलाइन

CM Devendra Fadnavis ने बीडीडी चॉल परियोजनाओं को अति आवश्यक घोषित कर तय समय में पूरा करने का निर्देश दिया। मेट्रो लाइन-2बी को 2027 व स्वामी समर्थ नगर-विक्रोली मेट्रो को 2026 तक पूरा करने का आदेश दिया।

आकाश मसने

CM Fadnavis Orders Speed Up Metro Projects: मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने बीडीडी चॉल को अति आवश्यक परियोजना घोषित कर उनका काम निर्धारित समय पर पूरा करने का निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिया है। नायगांव की बीडीडी चॉल को जून 2029 वीं बीडीडी चॉल को मई 2029 तक और एनएम जोशी बीडीडी चॉल परियोजना को जून 2031 तक पूरा करने के साथ ही मुख्यमंत्री ने मेट्रो लाइन-2-बी परियोजना को 31 मार्च 2027 तक पूरा करने का निर्देश दिया है।

सीएम फडणवीस की अध्यक्षता में सह्याद्री अतिथि गृह में सोमवार को मुंबई उपनगरों, ठाणे और पुणे में चल रही विकास परियोजनाओं की समीक्षा की गई।

इस बैठक में प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ संबंधित ठेकेदार भी उपस्थित थे। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में चल रही विकास परियोजनाओं को समय पर पूरा किया जाना चाहिए। परियोजनाओं के काम में आने वाली समस्याओं का तत्काल समाधान किया जाना चाहिए।

स्वामी समर्थ नगर से विक्रोली तक चलेगी मेट्रो

नए प्रोजेक्टों को दो से ढाई वर्षों में पूरा करने की योजना बनाई जानी चाहिए, सीएम फडणवीस ने स्पष्ट निर्देश दिए कि विभिन्न विकास परियोजनाओं को तैयार करते समय अत्याधुनिक तकनीक का उपयोग किया जाना चाहिए। मुंबई मेट्रो लाइन-2-बी एमएमआरडीए के माध्यम से डीएन नगर से डायमंड गार्डन-मंडाले तक चलेगी और इसमें 19 स्टेशन होंगे।

इस परियोजना को 31 मार्च 2027 तक पूरा करने का निर्देश देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि स्वामी समर्थ नगर से विक्रोली तक की मेट्रो लाइन 31 दिसंबर 2026 तक पूरी हो जानी चाहिए। इसके लिए नगर विकास विभाग श्याम नगर स्टेशन पर भूमि संबंधी समस्याओं का 15 दिनों के भीतर समाधान करें।

शिवडी-वर्ती कनेक्टर परियोजना को दिन-रात काम करके पूरा किया जाना चाहिए। बांद्रा-वर्सोवा सी लिंक परियोजना के धीमी गति के काम पर नाराजगी जताते हुए उन्होंने संबंधित अधिकारियों और ठेकेदारों को निर्देश दिया कि वे ध्यान दें कि जो परियोजनाएं पीछे छूट गई है, उन्हें समय पर कैसे पूरा किया जाए।

2028 तक पूरा करने का आदेश

मागाठाणे-गोरेगांव डीपी मार्ग के निर्माण बीएमसी कर रही है। इसके लिए भूमि अधिग्रहण और परियोजना प्रभावितों के लिए घर बनाने का कार्य तीव्र गति से पूरा किया जाना चाहिए।

मुख्यमंत्री ने निर्देश दिया है कि जहां आवश्यक हो, वहां प्रभावितों के पुराने घरों का निर्माण नई तकनीक से किया जाए। उन्होंने कहा कि फिल्म सिटी गोरेगांव से खिंडीपाड़ा मुलुंड तक दोहरी सुरंगों का काम समय पर पूरा किया जाए।

इस परियोजना के कारण पश्चिमी उपनगरों के लोग नवी मुंबई हवाई अड्डे तक आसानी से पहुंच सकेंगे। केंद्र सरकार ने वर्सोवा से दहिसर होते हुए भाईंदर तक मुंबई कोस्टल रोड परियोजना के निर्माण को मंजूरी दे दी है। इस परियोजना के विभिन्न चरणों को 30 दिसंबर 2028 तक पूरा किया जाना चाहिए।

ठाणे-वडपे रोड समय पर पूरा करने के निर्देश

ठाणे-बोरीवली डबल टनल, उत्तन विरार सी लिंक, ऑरेंज गेट से मरीन ड्राइव टनल परियोजना को उचित प्लान बनाकर समय पर पूरा करने का निर्देश दिया। ऐरोली-कटाई नाका फ्रीवे परियोजना के कारण यात्रा का समय घट कर 20 मिनट रह जाएगा, एमएमआरडीए इसके लिए भूमि अधिग्रहण के लिए तत्काल निधि उपलब्ध कराए।

आज की ताजा खबर 16 अगस्त LIVE: वाराणसी एयरपोर्ट पर चली गोलियां; बंगाल में आशीष बनर्जी ने की आत्महत्या

15 अगस्त की सुबह लाल किला जाने से पहले किससे मिले थे PM मोदी? इंस्टा पर शेयर किया ये खास लम्हा, देखें VIDEO

दिमागी नक्सल पर सियासी घमासान, पीएम मोदी के बयान पर चिदंबरम का तीखा पलटवार

मैं टेंडर कमेटी में नहीं था, मरने से पहले आशीष बनर्जी का खुलासा, सुसाइड नोट में लिखा- मेरी सबसे बड़ी गलती...

मेरे पास हथियार है...वाराणसी से मुंबई जा रही फ्लाइट में चली गोलियां, 2 एयरपोर्ट स्क्रीनर को किया घायल