मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और संजय राउत (सौ. सोशल मीडिया ) 
मुंबई

CM Fadnavis का संजय राऊत पर तीखा पलटवार, बोले-अब 10 मिनट में मुंबई बंद करने का दौर खत्म

Maharashtra News: बीएमसी चुनाव प्रचार के दौरान मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने शिवसेना (यूबीटी) सांसद संजय राऊत के मुंबई बंद करने वाले बयान पर कड़ा पलटवार करते हुए उनकी ताकत पर सवाल खड़े किए।

अपूर्वा नायक

CM Devendra Fadnavis Slams Sanjay Raut: बीएमसी चुनाव प्रचार के बीच महाराष्ट्र की राजनीति एक बार फिर गर्मा गई है। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने शिवसेना (यूबीटी) सांसद संजय राऊत के बयान पर कड़ा पलटवार करते हुए कहा कि अब वह दौर खत्म हो चुका है, जब किसी के इशारे पर मुंबई बंद हो जाया करती थी।

एक कार्यक्रम में बोलते हुए मुख्यमंत्री फडणवीस ने कहा, “अब किसी में भी 10 मिनट में मुंबई बंद कराने की ताकत नहीं है। अगर इतनी ही ताकत होती, तो गुवाहाटी से लौटते समय एकनाथ शिंदे को मुंबई आने से रोक देते।” उन्होंने कहा कि शिंदे के मुंबई लौटने पर बड़ी-बड़ी चुनौतियां दी गई थीं, लेकिन कोई भी उन्हें रोक नहीं सका।

राऊत पर तंज, घर के आसपास भी नहीं

मुख्यमंत्री ने तीखा तंज कसते हुए कहा, “मुंबई बंद करना तो बहुत दूर की बात है, संजय राऊत अपने घर के आसपास का इलाका भी बंद नहीं करा पाए।” फडणवीस के इस बयान को बीएमसी चुनाव से पहले शिवसेना (यूबीटी) पर सीधा राजनीतिक हमला माना जा रहा है।

क्या था संजय राऊत का बयान

दरअसल, बीएमसी चुनाव प्रचार के दौरान एक कार्यक्रम में संजय राऊत ने कहा था कि ठाकरे को कभी देश निकाला नहीं दिया जा सकता। उन्होंने दावा किया था कि चुनाव में जीत-हार चलती रहती है, लेकिन उनका संगठन आज भी इतना मजबूत है कि 10 मिनट में मुंबई को ठप कर सकता है।

सत्ता और मराठी अस्मिता का दावा

राऊत ने यह भी कहा था कि अगर ठाकरे सत्ता में बने रहते हैं, तो मराठी लोग और मुंबई सत्ता में बनी रहेगी। उन्होंने दावा किया कि यह बात देवेंद्र फडणवीस और विनोद तावड़े भी जानते हैं।

चुनावी माहौल में सियासी तापमान

बीएमसी चुनाव नजदीक आते ही नेताओं के बीच बयानबाज़ी तेज होती जा रही है। फडणवीस और राऊत के बीच यह जुबानी जंग साफ संकेत दे रही है कि आने वाले दिनों में मुंबई की राजनीति और भी गरमाने वाली है।

सहारनपुर मस्जिद पर गरमाई सियासत, मायावती ने बुलडोजर कार्रवाई रोकने की मांग की, कहा- तुरंत रोके कार्रवाई

Teacher’s Day पर PM मोदी की शिक्षकों संग खास बातचीत, पब्लिक स्पीकिंग से लेकर बच्चों के टैलेंट तक पर हुई चर्चा

Operation Chakra 6: डिजिटल अरेस्ट का खौफनाक खेल! 3 महीने बंधक बनाकर ऐंठे 42.36 करोड़, CBI ने दबोचे 3 एजेंट

शिक्षक दिवस पर डॉ. राधाकृष्णन को नमन, योगी-गडकरी समेत कई नेताओं ने दी शिक्षकों को शुभकामनाएं

केन्या ने टाटा केमिकल्स से तोड़ा नाता, 100 साल पुराना समझौता रद्द, शेयर बाजार पर असर, कहा- किसी के गुलाम नहीं