महात्मा फुले योजना (सौ. सोशल मीडिया ) 
मुंबई

Maharashtra में फुले और आयुष्मान योजना का विस्तार, अब 2399 बीमारियों का इलाज

Maharashtra Government ने महात्मा फुले और आयुष्मान भारत योजनाओं का विस्तार किया है। अब 38 विशेषज्ञ सेवाओं के तहत 2,399 बीमारियों का मुफ्त इलाज मिलेगा, साथ ही कर्मियों का मानदेय भी बढ़ा।

अपूर्वा नायक

Ayushmaan Yojana In Maharashtra: महात्मा ज्योतिराव फुले और और आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना का विस्तार किया गया है। 2,399 बीमारियों का इलाज होगा। साथ ही आयुष्मान कार्ड बनाने और वितरित करने वाले क्षेत्रीय कर्मचारियों के मानदेय में वृद्धि का निर्णय लिया गया है।

इसके लिए 204 करोड़ 60 लाख रुपये के प्रावधान को कैबिनेट में मंजूरी दी गई, इन स्वास्थ्य योजनाओं में शामिल उपचारों में वृद्धि की गई है। अब 34 विशेषज्ञ सेवाओं के 1356 उपचारों के बजाए 38 विशेषज्ञ सेवाओं के अंतर्गत कुल 2399 बीमारियों का इलाज किया जाएगा।

इससे अधिकांश बीमारियों का इलाज उपलब्ध हो जाएगा योजना के तहत पैकेजों का अध्ययन करने इन के लिए गठित समिति ने उपचार बढ़ाने सहित अन्य सिफारिशें की थीं। सिफारिशों को नियामक परिषद ने मंजूरी दी है।

विस्तारित फुले और आयुष्मान योजना के तहत कुल 2399 उपचारों में से 223 इलाज को सरकारी अस्पतालों के लिए आरक्षित करने की मंजूरी दी गई है। अस्पतालों की श्रेणी के अनुसार पैकेज दरों का भुगतान करने की वर्तमान प्रणाली को बंद कर दिया गया है। इसकी जगह राष्ट्रीय स्वास्थ्य प्राधिकरण की दरें और राज्य द्वारा निर्धारित दरें आधार पैकेज दर के रूप में लागू होंगी।

3.44 करोड़ आयुष्मान कार्ड तैयार

निर्णयानुसार कर्मचारियों को आयुष्मान कार्ड के हर केवाईसी पर 20 रुपये और कार्ड वितरण के लिए 10 रुपये मानदेय दिया जाएगा। राज्य में 12 करोड़ 74 लाख लाभार्थियों में से 3 करोड़ 44 लाख आयुष्मान कार्ड तैयार हो चुके हैं। शेष 9 करोड़ 30 लाख कार्ड तैयार किए जाएंगे, इस लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए राज्य के क्षेत्रीय कर्मचारियों जैसे आशा कार्यकर्ता, राशन दुकान संचालक और आपल सरकार सेवा केंद्रों के कर्मचारियों को प्रति कार्ड बढ़ाया गया मानदेय दिया जाएगा।

दिल्ली में प्रदूषण को लेकर छात्रों का प्रदर्शन, जंतर-मंतर बंद करने पर उठाए सवाल; बोले- हमारी आवाज दबाई जा रही

भारत की वीजा व्यवस्था में बड़ा बदलाव: 13 से घटकर 9 हुईं मुख्य श्रेणियां, आवेदन फॉर्म भी 70% तक हुए छोटे

MODI कैबिनेट के 5 बड़े फैसले: विश्वस्तरीय संग्रहालय से युवा स्टार्टअप तक, सरकार के बड़े ऐलान

प्रदूषण का असर स्कूलों तक, नोएडा-ग्रेटर नोएडा में 5वीं तक ऑनलाइन-ऑफलाइन पढ़ाई के निर्देश

पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ की तबीयत बिगड़ी, AIIMS में कराया गया भर्ती; डॉक्टरों की निगरानी में चल रहा इलाज