एकनाथ शिंदे बैठक  सोर्स- सोशल मीडिया
मुंबई

महाराष्ट्र कैबिनेट बैठक से नदारद रहे शिंदे, अचानक दिल्ली पहुंचे, सुप्रीम कोर्ट केस पर बनाई रणनीति

Eknath Shinde Delhi Visit: महाराष्ट्र कैबिनेट बैठक में उप-मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे शामिल नहीं हुए और दिल्ली पहुंचे। उन्होंने सुप्रीम कोर्ट में शिवसेना चुनाव चिन्ह मामले की सुनवाई पर वकीलों से चर्चा की।

रूपम सिंह

Eknath Shinde Skips Maharashtra Cabinet Meeting: महाराष्ट्र मंत्रिमंडल की मंगलवार को हुई बैठक में उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे शामिल नहीं हुए, उनके बैठक से गायब रहने को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई। दरअसल शिंदे अचानक दिल्ली पहुंच गए हैं, जहां वे शिवसेना पार्टी और चुनाव चिन्ह मामले में सुप्रीम कोर्ट में होने वाली सुनवाई को लेकर रणनीति बनाने में जुटे हैं।

सोमवार को ही चर्चा चल रही थी कि शिंदे, सीएम देवेंद्र फडणवीस से नाराज हैं। परिवहन मंत्री प्रताप सरनाईक के अमराठी ऑटो रिक्शा और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा बोलने की सख्ती संबंधी आदेश को फडणवीस ने एक साल के लिए स्थगित कर दिया था। अटकलें लगाई जा रही थीं कि शिंदे गुट के मंत्रियों की नाराजगी कैबिनेट बैठक में देखने को मिल सकती है। हालांकि कैबिनेट बैठक में शिंदे गुट के मंत्री शामिल हुए लेकिन शिंदे खुद बैठक में नदारद रहे।

चुनाव चिन्ह फ्रीज करने पर जताया दुख

दिल्ली में एकनाथ शिंदे ने ठाकरे गुट द्वारा धनुष बाण चुनाव चिन्ह को फ्रीज करने की मांग पर गहरा दुख जताया। उन्होंने कहा कि बालासाहेब ठाकरे धनुष बाण को पूजा घर में रखते थे।

ठाकरे गुट ने 2019 में ही हिंदुत्व और बालासाहेब के विचारों को छोड़ दिया था और अब वे चिन्ह को खत्म करना चाहते हैं। शिंदे ने कहा कि लोकतंत्र में बहुमत के आधार पर निर्णय होते हैं और उन्हें देश की न्याय व्यवस्था पर पूरा भरोसा है।

सुको में सुनवाई की तैयारी

बुधवार से सुप्रीम कोर्ट में शिवसेना पार्टी और चुनाव चिन्ह मामले पर फिर से सुनवाई शुरू हो रही है। कोर्ट में शिंदे गुट की ओर से वरिष्ठ वकील मुकुल रोहतगी और नीरज किशन कौल पक्ष रखेंगे।

इससे पहले उद्धव गुट की तरफ से कपिल सिब्बल और देवदत कामत ने लगातार आठ दिनों तक अपनी दलीलें पेश की थीं। इसी सिलसिले में वकीलों से अंतिम चर्चा करने के लिए शिंदे एक दिन पहले ही दिल्ली पहुंचे।

बारिश से बेहाल होंगे कई राज्य, यूपी-बिहार-उत्तराखंड से ओडिशा तक IMD का बड़ा अलर्ट, 7 राज्यों में बाढ़ का खतरा

आतंकवादी कभी धार्मिक नहीं हो सकता, सलमान खुर्शीद के बयान से गरमाई सियासत; तीन तलाक पर बोले- राहुल से करें बात

आपको कट्टर आतंकवादी मार देंगे, चिराग पासवान को जान से मारने की धमकी; मंत्रालय को मिले पत्र से हड़कंप

एमपी BJP में हलचल के बीच नितिन नवीन से मिले CM मोहन यादव; कैबिनेट विस्तार समेत कई मुद्दों पर चर्चा के कयास

जीजा और उनकी पार्टी को हराएंगे पाठक जी के साले! पारिवारिक कलह ने बढ़ाई डिप्टी सीएम की मुश्किलें