एकनाथ शिंदे (सौजन्य-एएनआई) 
मुंबई

Maharashtra Politics: सीएम बनने शिंदे ने अपनाए ये हथकंडे, ऑपरेशन टाइगर सिर्फ दिखावा, उद्धव गुट के सांसद का दावा

महाराष्ट्र में सीएम बनने के लिए एकनाथ शिंदे ने बड़ी कोशिश की। इन कोशिशों की गिनती और अपनाए गए अलग-अलग तरीकों का खुलासा उद्धव गुट ने किया है। उद्धव गुट के नेता ने डिप्टी सीएम के अपनाए हथकंडे सामने ला दिए है।

प्रिया जैस

मुंबई: शिवसेना (शिंदे गुट) के उदय सामंत, संजय शिरसाट आदि नेता व मंत्री आए दिन दावा करते रहते हैं कि उद्धव की शिवसेना के मौजूदा 9 सांसदों में से 6 सांसद व कई विधायक डीसीएम शिंदे के संपर्क में हैं और ऑपरेशन के तहत जल्द ही उद्धव को बड़ा झटका दिया जाएगा। लेकिन उद्धव के सांसद संजय उर्फ बंडू जाधव ने शिंदे गुट की ओर से राज्य में 'ऑपरेशन टाइगर' चलाए जाने के दावे की हवा निकाल दी है।

सांसद जाधव ने ऑपरेशन टाइगर को डीसीएम शिंदे के फिर से सीएम बनने के लिए किया जा रहा प्रयास बताया है। जाधव का दावा है कि उद्धव के सांसदों को तोड़कर शिंदे, दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्ववाली केंद्र सरकार पर दबाव बनाने का प्रयास कर रहे हैं लेकिन उनका यह हथकंडा काम नहीं आएगा।

सीएम बनने की मंशा

विधानसभा चुनाव 2024 के बाद महाराष्ट्र में पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे की शिवसेना को मुख्यमंत्री शिंदे की शिवसेना लगातार झटके दे रही है। शिंदे गुट उद्धव की शिवसेना के नेताओं को फोड़ कर अपना कुनबा बढ़ाने का लगातार प्रयास कर रहा है। लेकिन उद्धव के सांसद संजय जाधव ने कहा है कि फिर से मुख्यमंत्री बनने के लिए शिंदे, शिवसेना उद्धव बालासाहेब ठाकरे पार्टी के सांसदों को तोड़कर अपनी ताकत बढ़ाने की कोशिशों में लगे हैं। प्रधानमंत्री मोदी एवं केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह पर दबाव बनाकर फिर से सीएम बनने की उनकी मंशा है। लेकिन बीजेपी का शीर्ष नेतृत्व शिंदे की मंशा को भांप चुका है।

ऑपरेशन टाइगर सिर्फ दिखावा

सांसद जाधव ने कहा कि शिंदे की शिवसेना का ऑपरेशन टाइगर सिर्फ हौवा है। लालच देकर भले ही शिंदे गुट कुछ पूर्व विधायक, पूर्व नगरसेवक एवं छोटे-मोटे पदाधिकारियों को फांसने में सफल हुआ है लेकिन मौजूदा सांसद या विधायक शिंदे के जाल में नहीं फंस रहे हैं, क्योंकि उद्धव के खिलाफ अभियान में शिंदे को दिल्ली से मदद नहीं मिल रही है। उन्होंने विश्वास के साथ कहा कि हमारे सभी 9 सांसद पक्के हैं। कोई भी टूटेगा नहीं। शिंदे गुट सिर्फ भ्रमित करके सांसदों की छवि खराब करने की कोशिश कर रहा है। महाराष्ट्र की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…

निष्ठा का नहीं रहा मोल

सांसद जाधव ने मौजूदा राजनीतिक हालात की आलोचना करते हुए कहा कि अब निष्ठा कोई मोल नहीं बचा है। वर्तमान राजनीति में अवसरवाद हावी हो गया है। अब केवल अमीर लोग ही राजनीति में बड़े बन सकते हैं।

Rajasthan Panchayat Result LIVE: राजस्थान में बीजेपी की फैन फॉलोइंग को झटका, कई जगहों पर कांग्रेस की बढ़त

Cyclone Akvan Live: अकवान की लैंडफॉल प्रक्रिया शुरू, अगले 3 घंटे अहम; ओडिशा-आंध्र में उड़ानों पर असर

कावेरी जल विवाद: सुप्रीम कोर्ट ने तमिलनाडु की याचिका खारिज की, 11 TMC पानी की मांग ठुकराई

राजस्थान पंचायत चुनाव रिजल्ट आज, BJP या कांग्रेस किसका पलड़ा भारी? मैदान में 29 हजार उम्मीदवार

अधिकारियों की बल्ले-बल्ले, 51000 रुपये भत्ता और विदेश घूमने का मौका, जानें किस राज्य ने बढ़ाई सुविधा