सीएम फडणवीस (pic credit; social media) 
मुंबई

गणेशोत्सव से पहले गड्ढामुक्त मुंबई की कवायद, CM फडणवीस के आदेश पर बीएमसी ने तेज किया अभियान

Mumbai News: मुंबई में बारिश से सड़कों पर गड्ढों की भरमार हो गई थी। मुख्यमंत्री फडणवीस के सख्त आदेश के बाद बीएमसी ने गणेशोत्सव से पहले सभी सड़कों को गड्ढामुक्त बनाने की कवायद तेज कर दी है।

सोनाली चावरे

Maharashtra News: मुंबई में भारी बारिश के बाद सड़कों पर गड्ढों का साम्राज्य फैल गया है। गड्ढों की वजह से यात्रियों को न केवल परेशानी झेलनी पड़ रही है बल्कि दुर्घटनाओं का खतरा भी बढ़ गया है। लगातार बढ़ती शिकायतों और बढ़ते जनाक्रोश को देखते हुए मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने बीएमसी आयुक्त भूषण गगरानी को कड़े निर्देश दिए हैं कि गणेशोत्सव की शुरुआत से पहले मुंबई की सड़कों को गड्ढामुक्त किया जाए।

मुख्यमंत्री के आदेश के बाद बीएमसी प्रशासन तुरंत हरकत में आया और शहरभर में गड्ढे भरने का काम तेज कर दिया गया। बीएमसी अधिकारियों का कहना है कि गणेशोत्सव के पहले दिन तक महानगर की सड़कों को बेहतर स्थिति में लाने का लक्ष्य तय किया गया है।

बारिश के चलते खासतौर पर डामर की परतें उखड़ गई हैं, जिससे अंधेरी, भांडुप, कुर्ला, घाटकोपर, मुलुंड, बांद्रा बस स्टेशन, दादर, परेल, मानखुर्द लिंक रोड, मालाड और चारकोप जैसे इलाकों में बड़ी संख्या में गड्ढे बन गए हैं। वाकोला ब्रिज और कई प्रमुख मार्गों पर भी बड़े गड्ढे यातायात में बाधा पैदा कर रहे हैं।

गड्ढों की मरम्मत के लिए मैस्टिक डामर का इस्तेमाल

बीएमसी के अनुसार गड्ढों की मरम्मत के लिए मैस्टिक डामर का इस्तेमाल किया जा रहा है। इसके अलावा अब तक 49.07 प्रतिशत सीसी रोड का काम पूरा हो चुका है और मानसून के बाद इन कार्यों में और तेजी लाई जाएगी। बीएमसी ने नागरिकों की शिकायतों के लिए 'पोथोल क्विक फ़िक्स' नामक मोबाइल ऐप भी विकसित किया है, जहां बड़ी संख्या में शिकायतें दर्ज हो रही हैं।

बीएमसी का दावा है कि गणेशोत्सव से पहले सभी मुख्य सड़कों को गड्ढामुक्त बनाने का प्रयास किया जा रहा है ताकि त्योहार के दौरान नागरिकों को किसी तरह की परेशानी न हो।

Delhi Protest Live: दिपके के तिरंगा यात्रा पर हाई कोर्ट ने रोक लगाने से किया इंकार

CJP के तिरंगा कार्यक्रम से पहले सेंट्रल पार्क 16-17 अक्टूबर को बंद, अब क्या करेंगे अभिजीत दिपके?

आजाद मैदान में CJP के प्रदर्शन को मिली मंजूरी, मुंबई पुलिस बोली- वही है प्रदर्शनों के लिए निर्धारित स्थल

Kal Ka Mausam: दिल्ली-NCR से UP-बिहार तक बदलेगा मौसम, 16 अक्टूबर को बारिश और आंधी का अलर्ट; जानें ताजा अपडेट

MSEDCL ने राष्ट्रीय ऊर्जा सम्मेलन में जीते 7 पुरस्कार, फ्यूचरिस्टिक डिस्कॉम श्रेणी में भी मिला पहला स्थान