खाद्य तेल आयात, प्रतीकात्मक तस्वीर सोर्स- सोशल मीडिया
मुंबई

खाद्य तेलों के आयात में रिकॉर्ड उछाल, 17.59 लाख टन तेल भारत पहुंचा; कीमतों पर क्या होगा असर?

Edible Oil Import: भारत में खाद्य तेलों का आयात अक्टूबर में 17.74% बढ़कर 17.59 लाख टन पहुंच गया। पाम, सोया और सूरजमुखी तेल की बढ़ती आवक से बाजार में कीमतों की दिशा बदलने के संकेत मिल रहे हैं।

सूर्यप्रकाश मिश्र, रूपम सिंह

Highlights

  • अक्टूबर 2026 में भारत का खाद्य तेल आयात 17.74% बढ़कर 17.59 लाख टन पहुंचा।

  • पाम और सोया तेल के साथ सूरजमुखी तेल के आयात में भी भारी उछाल दर्ज।

  • बढ़ती सप्लाई से कीमतों पर दबाव संभव, लेकिन महंगे डॉलर और विदेशी तेल से बड़ी गिरावट की उम्मीद कम।

Edible Oil Market Trends: भारतीय खाद्य तेल बाजार के लिए अक्टूबर के आयात आंकड़े काफी महत्वपूर्ण संकेत दे रहे हैं। देश में खाद्य तेलों की विदेशी सप्लाई में जबरदस्त बढ़ोतरी दर्ज की गई है। अक्टूबर 2026 में भारत ने कुल 17,59,036 टन खाद्य तेल का आयात किया, जबकि सितंबर में यह मात्रा 14,94,000 टन थी।

यानी एक महीने में आयात 17.74% बढ़ गया। वहीं, पिछले वर्ष अक्टूबर के 13,17,548 टन के मुकाबले इस बार आयात 33.51% अधिक रहा। लगातार बढ़ते आयात ने बाजार में उपलब्धता और आगामी कीमतों को लेकर नई चर्चा छेड़ दी है।

पाम और सोया तेल की बढ़ती आवक से बढ़ेगी प्रतिस्पर्धा

  • कैट के उपाध्यक्ष एवं ठाणे जिला होलसेल व्यापारी वेलफेयर महासंघ के अध्यक्ष सुरेश भाई ठक्कर के अनुसार आयात में सबसे महत्वपूर्ण भूमिका पाम और सोया तेल की रही।

  • अक्टूबर में पाम तेल का आयात 8,74,740 टन पहुंच गया, जो सितंबर के 8,17,884 टन से 6.95% अधिक है।

  • हालांकि पिछले वर्ष की समान अवधि के मुकाबले इसमें 45.21% की भारी बढ़ोतरी दर्ज हुई।

  • इसी तरह सोया तेल का आयात सितंबर के 6,14,965 टन से बढ़कर अक्टूबर में 6,60,518 टन हो गया। सालाना आधार पर सोया तेल की आवक भी 45.29% अधिक रही।

  • दूसरी ओर, सूरजमुखी तेल के आयात में सबसे तेज मासिक उछाल देखने को मिला। सितंबर के 1,08,837 टन के मुकाबले अक्टूबर में इसका आयात 2,23,778 टन रहा, जो 105.61% अधिक है। हालांकि सालाना आधार पर सूरजमुखी तेल का आयात अभी भी 14.11% कम है।

सालभर में 169.24 लाख टन पहुंचा आयात

नवंबर 2025 से अक्टूबर 2026 के दौरान देश का कुल खाद्य तेल आयात 169.24 लाख टन रहा, जबकि पिछले वर्ष इसी अवधि में 160.11 लाख टन था। यानी करीब 5.7% की वृद्धि हुई। इस अवधि में पाम तेल का आयात 8.5% और सोया तेल का 6.7% बढ़ा, जबकि सूरजमुखी तेल का आयात लगभग 3% घटा।

एक और महत्वपूर्ण बदलाव यह है कि कच्चे खाद्य तेल का आयात बढ़कर 161.06 लाख टन हो गया, जबकि रिफाइंड तेल का आयात घटकर 8.17 लाख टन रह गया। इससे घरेलू रिफाइनिंग उद्योग की भूमिका बढ़ने का संकेत मिलता है।

महंगा विदेशी तेल और डॉलर, कीमतों में गिरावट की राह में बाधा

हैरानी की बात यह है कि आयात मात्रा में करीब 5.7% की बढ़ोतरी के मुकाबले आयात बिल 24% बढ़कर लगभग 1.99 लाख करोड़ रुपये पहुंच गया।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में ऊंचे भाव और रुपये की कमजोरी इसकी प्रमुख वजह हैं। अक्टूबर में डॉलर का औसत भाव 95.52 रुपये रहा, जबकि पिछले वर्ष यह 88.37 रुपये था। पाम, सोया और सूरजमुखी तेल के अंतरराष्ट्रीय भाव क्रमशः 1,242, 1,319 और 1,483 डॉलर प्रति टन रहे।

क्या अब खाद्य तेलों में आएगी मंदी?

बाजार की दृष्टि से बढ़ता आयात घरेलू कीमतों के लिए दबाव बनाने वाला कारक है। यदि आने वाले दिनों में मांग के मुकाबले सप्लाई अधिक रहती है, तो खाद्य तेलों की तेजी सीमित हो सकती है। हालांकि महंगे अंतरराष्ट्रीय भाव, डॉलर की मजबूती और आयात लागत में वृद्धि के कारण बड़ी गिरावट की संभावना को भी नजरअंदाज नहीं किया जा सकता। फिलहाल खाद्य तेलों में एकतरफा तेजी की संभावनाएं सीमित दिखाई देती हैं।

सैफ अली खान को मिली जान से मारने की धमकी, बाबा सिद्दीकी हत्याकांड के आरोपी जीशान अख्तर का नाम आया सामने

GTA 5 से GTA 6 तक: पीएम मोदी ने गेम के बहाने गिनाई 12 साल की तरक्की, कांग्रेस ने बताया क्रिमिनल Duo

कावेरी के लिए कड़ा संघर्ष, तमिलनाडु में नदी की रेत में दफन हुए किसान, कर्नाटक सरकार की मेकेदातु बांध पर बवाल

FICCI के शताब्दी सम्मेलन में PM मोदी का संबोधन, बोले- पिछले 12 वर्षों में भारत की अर्थव्यवस्था की तस्वीर बदली

पंतनगर एयरपोर्ट के विस्तारीकरण का रास्ता साफ, SEIAA ने दी मंजूरी; ₹375.33 करोड़ से बनेगा 3,000 मीटर लंबा रनवे