मनी लॉन्ड्रिंग मामला, ईडी कार्रवाई सोर्स- सोशल मीडिया
मुंबई

ISIS मनी लॉन्ड्रिंग मामला, ED को आतंकी साकिब नाचन के बेटे शमील सहित 6 आरोपियों से जेल में पूछताछ की अनुमति

Mumbai Court Order: मुंबई की विशेष अदालत ने ED को ISIS मनी लॉन्ड्रिंग जांच के सिलसिले में मृत आतंकी साकिब नाचन के बेटे शमील सहित 6 आरोपियों से तिहाड़ और तलोजा जेल में पूछताछ की अनुमति दे दी है।

रूपम सिंह

Highlights

  • ISIS मॉड्यूल की मनी लॉन्ड्रिंग जांच में 6 आरोपियों से पूछताछ को मंजूरी।

  • साकिब नाचन के बेटे शमील नाचन समेत आरोपियों से जेलों में पूछताछ होगी।

  • ED का लक्ष्य आतंकी नेटवर्क की फंडिंग और वित्तीय संपर्कों का पता लगाना है।

ED ISIS Money Laundering Case: भारत में सक्रिय ISIS मॉड्यूल से जुड़े कथित मनी लॉन्ड्रिंग मामले की जांच तेज हो गई है। प्रवर्तन निदेशालय (ED) को इस मामले में छह प्रमुख आरोपियों के बयान दर्ज करने की अनुमति मिल गई है।

इनमें मृतक आतंकी साकिब नाचन का बेटा शमील नाचन भी शामिल है। मुंबई की विशेष अदालत के आदेश के बाद अब जांच एजेंसी तिहाड़, तलोजा और भायखला जेलों में जाकर आरोपियों से पूछताछ कर सकेगी।

जेलों में आरोपियों से पूछताछ करेगी ED

अदालत की अनुमति के बाद  प्रवर्तन निदेशालय (ED) को मामले से जुड़े आरोपियों के बयान दर्ज करने का रास्ता साफ हो गया है। एजेंसी का मुख्य उद्देश्य कथित आतंकी नेटवर्क की आर्थिक गतिविधियों और उसके वित्तीय स्रोतों का पता लगाना है।

जांच के दौरान यह पता लगाने की कोशिश की जाएगी कि कथित तौर पर धन कहां से जुटाया गया और उसका इस्तेमाल किन गतिविधियों के लिए किया गया।

जबरन वसूली से फंड जुटाने का आरोप

ED का आरोप है कि मामले से जुड़े लोग जबरन वसूली जैसी कथित अवैध गतिविधियों के जरिए धन इकट्ठा कर रहे थे। एजेंसी इस धन के स्रोत, उसके लेन-देन और संबंधित लोगों के बीच वित्तीय संपर्कों की जांच कर रही है।

मुंबई शहर अवैध तरीके से जुटाए गए धन के इस्तेमाल की पुष्टि होती है, तो यह धन प्रिवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट (PMLA) के तहत अपराध की कमाई के दायरे में आ सकता है।

साकिब नाचन की भूमिका की भी जांच

ED के अनुसार, साकिब नाचन इस कथित नेटवर्क का प्रमुख साजिशकर्ता था। एजेंसी का आरोप है कि साकिब और उसके सहयोगियों ने प्रतिबंधित संगठन स्टूडेंट्स इस्लामिक मूवमेंट ऑफ इंडिया (SIMI) और ISIS के प्रति निष्ठा की शपथ ली थी।

उन पर युवाओं को कट्टरपंथी विचारधारा की ओर प्रेरित करने, भर्ती करने और हिंसक गतिविधियों की साजिश रचने के आरोप भी हैं।

वित्तीय संपर्कों का पता लगाना मुख्य उद्देश्य

जांच एजेंसी अब कथित आतंकी नेटवर्क से जुड़े वित्तीय लेन-देन की कड़ियां जोड़ने में जुटी है। छह आरोपियों से पूछताछ के जरिए फंडिंग के स्रोत, धन के हस्तांतरण और अन्य संभावित सहयोगियों की भूमिका की जानकारी जुटाने की कोशिश की जाएगी। फिलहाल, मामले में लगाए गए आरोपों की पुष्टि जांच और न्यायिक प्रक्रिया के आधार पर होगी।

सुप्रीम कोर्ट पहुंचा जुबीन गर्ग मौत का केस, अमृतप्रवा महंत और संदीपन गर्ग को मिली जमानत का विरोध

Kolkata Puja Stampede Live: कालीघाट काली मंदिर पूजा के बाद अस्पताल पहुंचे अमित शाह, घायलों से की मुलाकात

YouTube से कितना कमाते हैं ध्रुव राठी? जानिए हरियाणा के लड़के ने जर्मनी जाकर कैसे बनाया अपना डिजिटल साम्राज्य

Kolkata Puja Stampede: CM अधिकारी के साथ काली मंदिर पहुंचे अमित शाह, अस्पताल जाकर घायलों का जाना हाल

SEM कोर्ट में सौरव दास और आशुतोष रांका की रिहाई पर सुनवाई आज, नहीं मिली जमानत तो क्या करेगी CJP?