मुंबई

मुंबई के मस्जिद बंदर में 66 लाख रुपए की ई-सिगरेट जब्त, एक आरोपी गिरफ्तार

प्रभाकर दुबे

मुंबई: क्राइम ब्रांच के प्रॉपर्टी सेल (Property Cell ) ने मुंबई के मस्जिद बंदर से 66 लाख रुपए की ई-सिगरेट (E-Cigarettes) को जब्त किया है। इस मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार (Arrested) किया गया है। पुलिस ने उसकी उस कार भी जब्त कर ली है, जिससे वह ई-सिगरेट की सप्लाई करने की कोशिश कर रहा था।

प्रॉपर्टी सेल के प्रभारी पुलिस निरीक्षक शशिकांत पवार, पुलिस निरीक्षक सत्यजीत ताइतवाले, संदीप निगडे, समीर शेख और उप निरीक्षक सालुंखे की टीम ने मस्जिद बंदर में नाकाबंदी के दौरान एक संदिग्ध कार को रोका, तो ड्राइवर कार को लेकर भागने की कोशिश की।

डोंगरी पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज

पुलिस की टीम ने उसका पीछा कर पकड़ा। जब कार की तलाशी ली गयी, तो कार से 66 लाख रुपए के 10 बॉक्स ई-सिगरेट बरामद हुआ। डोंगरी पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने उसे ई-सिगरेट की तस्करी में गिरफ्तार कर लिया। 

वायु प्रदूषण से भारत को हर साल 24 लाख करोड़ का नुकसान! GDP का 6% हिस्सा धुएं में हो रहा बर्बाद

राहुल गांधी को मोदी फोबिया! राहुल गांधी के फोन टैपिंग आरोपों पर एकनाथ शिंदे का तीखा हमला

NCP विलय की अटकलों के बीच दिल्ली में बड़ी हलचल! सुप्रिया सुले और प्रफुल्ल पटेल के बीच 35 मिनट तक हुई बैठक

Kal Ka Mausam: बंगाल की खाड़ी से आ रहा एक और चक्रवाती तूफान, दिल्ली-NCR समेत कई राज्यों में अलर्ट

Chhath Special: छठ पर बिहार जाने वालों को राहत, दिल्ली से चलेंगी 77 स्पेशल बसें, ट्रेन में वेटिंग का झंझट खत्म