मातोश्री के पास ड्रोन से निगरानी (सौ. सोशल मीडिया ) 
मुंबई

Uddhav Thackeray के घर के पास ड्रोन, यूबीटी का आरोप- ‘निगरानी की जा रही है’

Drone Spotted Near Matoshri: उद्धव ठाकरे के मुंबई स्थित घर मातोश्री के पास ड्रोन देखे जाने पर विवाद बढ़ गया है। MMRDA ने इसे सर्वेक्षण बताया, जबकि यूबीटी ने निगरानी का आरोप लगाया।

अपूर्वा नायक

Drone At Matoshri: शिवसेना यूबीटी पार्टी के पक्ष प्रमुख एवं पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के बांद्रा स्थित निवास 'मातोश्री' पर रविवार को ड्रोन के मंडराते देखे जाने के बाद हड़कंप मच गया।

यूबीटी की ओर से सवाल उठाए जाने के बाद मातोश्री पहुंचे खेरवाड़ी पुलिस स्टेशन के अधिकारी ने घटना की जांच की। वहीं 'मातोश्री' परिसर में ड्रोन उड़ने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद राजनीतिक गलियारों में यह सवाल उठाया जा रहा है कि क्या 'मातोश्री' पर ड्रोन से निगरानी रखी जा रही है।

यह सवाल भी उठने लगा कि आखिरकार ड्रोन कौन उड़ा रहा था? 'मातोश्री' पर ड्रोन से निगरानी रखने के आरोपों के बाद पुलिस ने स्पष्टीकरण दिया है।जोन 8 के डीसीपी मनीष कलवनिया ने बताया कि एमएमआरडीए के सर्वेक्षण कार्य के लिए बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स (बीकेसी) और खेरवाड़ी में ड्रोन उड़ाए जा रहे हैं। एमएमआरडीए इसकी अनुमति ले रखी है।

इस बीच खेरवाड़ी पुलिस स्टेशन की वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक सुप्रिया पाटिल ने मातोश्री पहुंचकर ड्रोन उड़ाने की वजह बताई। पुलिस की ओर से ऐसा कहा गया है कि एमएमआरडीए का सर्वेक्षण कार्य 8 से 16 नवंबर तक चलेगा।

यूबीटी नेता आदित्य ठाकरे ने उठाए सवाल

ड्रोन मामले में सत्ता पक्ष और विपक्ष एक दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगाते नजर आ रहे हैं। यूबीटी के नेता व विधायक आदित्य ठाकरे ने इस मामले में एमएमआरडीए पर निशाना साधते हुए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर एक पोस्ट साझा किया है।

पोस्ट में आदित्य ने लिखा है कि आज सुबह एक ड्रोन हमारे घर में ताकझांक करता पकड़ा आया। मीडिया को इसकी जानकारी मिलने के बाद एमएमआरडीए कह रहा है कि यह सर्वेक्षण मुंबई पुलिस की अनुमति से बीकेसी के लिए किया जा रहा है। लेकिन किस सर्वेक्षण के तहत आपको घरों में झांकने और देखे जाने पर तुरंत बाहर भागने की अनुमति दी गई है?

LPG Price Hike: कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम में भारी बढ़ोतरी, जानें दिल्ली, मुंबई, पटना और लखनऊ के ताजा रेट

IAS बनना चाहते थे रामनाथ कोविंद, UPSC पास करने के बाद भी टूटा सपना, जानिए पूर्व राष्ट्रपति से जुड़ी रोचक बातें

PM मोदी-ट्रंप की फोन पर बात, भारत-अमेरिका रिश्तों को लेकर क्या हुई चर्चा?

हवा में चाकूबाजी, तेजी से नीचे आया विमान…कौन हैं भारतीय कैप्टन स्मित मच्छार? जान पर खेलकर बचाई 180 की जान

यूपी पुलिस को ही भंग कर सभी केस CBI को देने पड़ेंगे क्या? सुप्रीम कोर्ट की तल्ख टिप्पणी