प्रेस कॉन्फ्रेंस में राज ठाकरे, उद्धव ठाकरे (सोर्स-सोशल मीडिया) 
मुंबई

शिवाजी पार्क से आज निकलेगा ठाकरे बंधुओं का अभिनंदन मोर्चा, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर साझा संदेश

Mumbai Political Rallies: धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर उद्धव और राज ठाकरे ने संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस कर युवाओं की जीत बताई। रविवार को शिवाजी पार्क में निकाला जाएगा 'अभिनंदन मोर्चा'।

रूपम सिंह

Uddhav Thackeray Raj Thackeray Joint Press Conference Mumbai : नीट पेपर लीक मामले में दिल्ली के जंतर-मंतर पर एक महीने से चल रहे कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के आंदोलन को बड़ी सफलता मिली है। चौतरफा आलोचना तथा विरोधियों के हमले के कारण बन रहे भारी दबाव के बाद केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने आखिरकार 25 जुलाई को अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। 12 वर्षों के शासनकाल में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्ववाली भाजपाई सरकार की सबसे बड़ी हार बताई जा रही है।

इसलिए इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर प्रदर्शनकारी छात्रों ने जमकर जश्न मनाया। मुंबई में शिवसेना (यूबीटी) प्रमुख उद्धव ठाकरे और मनसे प्रमुख राज ठाकरे ने एक संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इस फैसले को देश की युवा शक्ति की बड़ी जीत बताया है। उद्धव ठाकरे ने कहा कि यह विषय केवल एक इस्तीफे तक सीमित नहीं है, बल्कि देश के युवाओं ने डर के माहौल को खत्म किया है।

उन्होंने कहा कि सत्ता में बैठे लोग जनता को 'कॉकरोच' समझ रहे थे, लेकिन एक छोटे से संघर्ष ने हुकूमशाह को झुका दिया। तो वहीं मामले में राज ठाकरे ने कहा कि छात्रों की आत्महत्या के लिए अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को माफी मांगनी चाहिए।

...तो अगला आंदोलन अमित शाह के खिलाफ

उद्धव ने कहा कि आंदोलन के दौरान छात्रों पर लाठीचार्ज हुआ और उनके खिलाफ मामले दर्ज किए गए। उन्होंने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से पूछा कि पुलिस की कार्रवाई की जांच कब होगी और छात्रों पर दर्ज मुकदमे कब वापस लिए जाएंगे? उन्होंने चेतावनी दी कि यदि ऐसा नहीं हुआ तो युवाओं का अगला आंदोलन अमित शाह के खिलाफ होगा।

युवाओं ने सरकार को झुका दिया

संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस में राज ठाकरे ने सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि 'जेन-जी' युवाओं ने सरकार के अहंकार को पूरी तरह तोड़ दिया है। सरकार झुकने पर मजबूर हुई। उन्होंने कहा कि यह केवल एक मंत्री के इस्तीफे की बात नहीं। बल्कि देश के युवाओं की ताकत का प्रमाण है। उन्होंने आंदोलन का नेतृत्व करने वाले अभिजीत दिपके और सभी छात्रों को बधाई दी।

होने वाले आंदोलन का बदला स्वरूप

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद ठाकरे बंधुओं ने मुंबई के शिवाजी पार्क में रविवार को प्रस्तावित अपने तिरंगा आंदोलन के कार्यक्रम में बदलाव किया है। 26 जुलाई को होने वाले इस आंदोलन को उन्होंने रद्द नहीं किया है, बल्कि इसका स्वरूप बदल दिया है। अब छात्रों की इस बड़ी जीत की खुशी में ठाकरे बंधु 'अभिनंदन मोर्चा' निकालेंगे,

क्या राजनीति छोड़ रहे हैं नितिन गडकरी? संन्यास की अटकलों पर केंद्रीय मंत्री ने तोड़ी चुप्पी, जानिए पूरा सच

SECI Recruitment 2026: इंजीनियर समेत 28 पदों पर निकली भर्ती, 2.80 लाख तक सैलरी; 23 सितंबर तक करें आवेदन

कॉकरोच किसके लिए कहा गया था? CJP संस्थापक अभिजीत दीपके का बड़ा दावा, जानें किसका लिया नाम

तरुण तेजपाल को जाना ही होगा जेल...सुप्रीम कोर्ट ने ठुकराई याचिका, सरेंडर के लिए दिया दो हफ्ते का टाइम

जंतर-मंतर हिंसा से दिल्ली पुलिस ने ली सीख, तैयार किया नया प्लान, अब हर बड़े प्रदर्शन पर ऐसे रखी जाएगी पैनी नजर