मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस सोर्स: सोशल मीडिया
मुंबई

आखिर मन में छुपी बात होठों पर आ ही गई! CM फडणवीस ने प्रशांत भूषण की टिप्पणी को लेकर विपक्ष पर बोला हमला

Devendra Fadnavis on Prashant Bhushan: महाराष्ट्र के सीएम देवेंद्र फडणवीस ने प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर विपक्ष को आड़े हाथों लिया। उन्होंने कहा आखिर मन में छुपी बात होठों पर आ ही गई।

आकाश मसने

Highlights

  • सीएम देवेंद्र फडणवीस ने प्रशांत भूषण के बयान का वीडियो शेयर कर विपक्ष पर बोला हमला।

  • सीएम फडणवीस ने आरोप लगाया कि सत्ता पाने के लिए छात्रों और किसानों को उकसाया जा रहा है।

  • अभिजीत दिपके ने सफाई देते हुए कहा कि उनका मकसद केवल मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग करना था।

Devendra Fadnavis on Prashant Bhushan Regime Change Statement: महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने शुक्रवार को विपक्ष और कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि वरिष्ठ वकील प्रशांत भूषण के विवादित रिजीम चेंज वाले बयान के बाद विपक्ष का छिपा हुआ सच आखिरकार जनता के सामने आ गया है। सीएम फडणवीस ने सोशल मीडिया पर प्रशांत भूषण का एक वीडियो क्लिप शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, "हो गया भाई, सब कुछ सामने आ गया। आखिरकार, यह सब रिजीम चेंज के बारे में ही तो था।"

सीएम फडणवीस ने शेयर किया प्रशांत भूषण का वीडियो

मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस सोशल मीडिया मंच एक्स पर सुप्रीम कोर्ट के वकील प्रशांत भूषण का एक वीडियो शेयर करते हुए CJP के अंजाज में लिखा It’s done bro, everything is exposed !! Afterall, it was all about ‘Regime Change’.. मतलब हो गया भाई, सब कुछ सामने आ गया। आखिरकार, यह सब रिजीम चेंज यानी सत्ता परिवर्तन के बारे में ही तो था।

CM फडणवीस ने अपनी पोस्ट में आगे लिखा "आखिर मन में छुपी बात होठों पर आ ही गई। सारा खेल सत्ता की कुर्सी पाने का है.. फिर उसके लिए विद्यार्थियों, किसानों को उकसाना ही क्यों ना पडे, जाति और भाषा के नाम पर द्वेष फैलाना पडे, या देश की प्रतिष्ठित संस्थाओं की प्रतिमा मलीन करनी पडे। आंदोलन की आड में अराजकता फैलाना ही 'इनका' उद्देश है।

प्रशांत भूषण का रिजीम चेंज वाला बयान

15 अक्टूबर को CJP नेता अभिजीत दिपके और AISA अध्यक्ष नेहा बोरा ने दिल्ली में जॉइंट प्रेस कॉन्फ्रेंस की थी। इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में शामिल एडवोकेट प्रशांत भूषण ने कहा, "सरकार की बर्बरता जारी रही, तो सरकार बदलनी होगी। लोकतंत्र को बचाने की लड़ाई सिविल सोसायटी और युवाओं के नेतृत्व में लड़ी जाएगी।" उन्होंने आगे कहा, "हां, हम रिजीम बदलना चाहते हैं। ये रिजीम चेंज की लड़ाई है।"

इस बयान के बाद भारतीय जनता पार्टी ने विपक्ष पर आंदोलन की आड़ में सुनियोजित तरीके से अराजकता फैलाने के आरोप लगाए। सत्ताधारी गठबंधन के नेताओं ने कहा कि प्रशांत भूषण की टिप्पणी ने विपक्ष के असली एजेंडे को उजागर कर दिया है।

प्रशांत भूषण की टिप्पणी पर अभिजीत दिपके ने दी सफाई

विवाद को तुल पकड़ता देख कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दिपके ने सफाई देने की कोशिश की। देर रात हुई एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में दिपके ने कहा कि उनके विरोध-प्रदर्शन का मकसद सत्ता परिवर्तन नहीं था, बल्कि वे सिर्फ मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग कर रहे थे।

CJP मतलब कांग्रेस जिताओ पार्टी: सीएम फडणवीस

बता दें कि मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस कॉकरोच जनता पार्टी और विपक्षी दलों पर लगातार हमलावर है। सीएम फडणवीस ने तो CJP को कांग्रेस जिताओ पार्टी करार दिया है। अब प्रशांत भूषण के बयान के बाद एक बार फिर सीएम ने विपक्ष पर तीखा हमला बोला है।

Meerut Murder Case: पति की हत्या के बाद रची सांप वाली साजिश, पत्नी और बॉयफ्रेंड को फांसी की सजा

CJP Tiranga March Live: अभिजीत दिपके के घर पहुंची दिल्ली पुलिस ने थमाया नोटिस, CJP नेता ने भी दिया जवाब

हम सत्ता बदल देंगे, राजनाथ सिंह के बयान पर विपक्ष का पलटवार, बोले- हम देश की दूसरी आजादी की लड़ाई लड़ रहे

सऊदी अरब जाने वाली सभी उड़ाने रद्द, एयर इंडिया और इंडिगो ने जारी की एडवाइजरी, यात्रियों को मिलेगा रिफंड?

ट्विशा शर्मा केस में बड़ा अपडेट; सुप्रीम कोर्ट ने भोपाल ट्रायल कोर्ट की कार्यवाही पर लगाई रोक