देवेंद्र फडणवीस ने ममता बनर्जी पर बोला हमला (सौ. सोशल मीडिया ) 
मुंबई

बंगाल दौरे पर Devendra Fadnavis ने साधा निशाना, ममता बनर्जी सरकार पर लगाए गंभीर आरोप

महाराष्ट्र के CM Devendra Fadnavis ने कोलकाता में प्रेस वार्ता के दौरान ममता बनर्जी सरकार पर भ्रष्टाचार, कुशासन और बेरोजगारी के आरोप लगाए और बंगाल में बदलाव तय होने का दावा किया।

अपूर्वा नायक

Devendra Fadnavis Attack TMC Mamata Banerjee: महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने पश्चिम बंगाल दौरे के दौरान शुक्रवार को कोलकाता में प्रेस वार्ता कर टीएमसी सरकार के कुशासन और गुंडाराज पर जोरदार हमला बोला। उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल में परिवर्तन होना और भाजपा का आना अब तय है।

फडणवीस ने आरोप लगाया कि ममता बनर्जी की सरकार ने बंगाल को जीएसडीपी-टू-डेब्ट रेशियो में देश में पहले नंबर पर पहुंचा दिया है। बंगाल की जनता ने ठान लिया है, 'डर के आगे जीत है' और इस बार टीएमसी को हार का सामना करना पड़ेगा।

CM Devendra Fadnavis ने बोला ममता बनर्जी पर हमला

सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि जो बंगाल कभी देश का 'ग्रोथ इंजन' हुआ करता था, वह आज टीएमसी के राज में कर्ज, बेरोजगारी और घोटालों का शिकार है। नारदा, सारदा और कोयला जैसे बड़े घोटाले, 'कट-मनी' संस्कृति और विफल निवेश नीतियों ने राज्य के विकास को पूरी तरह ठप कर दिया है। उन्होंने यह भी कहा कि सरकारी कर्मचारी आज भी 5वें-6वें वेतन आयोग में अटके हुए हैं। जबकि केंद्र सरकार द्वारा दिए गए करोड़ों रुपयों का राज्य सरकार ने कोई हिसाब नहीं दिया। खराब प्रशासन के कारण हजारों उद्योग बंगाल छोड़ चुके हैं और संवैधानिक संस्थाओं पर दबाव ने हालात और भी बिगाड़े हैं।

बदलाव होना तय है

  • फडणवीस ने भावनात्मक अंदाज में कहा कि यह चुनाव केवल भाजपा बनाम टीएमसी नहीं, बल्कि ममता की सरकार और बंगाल की जागरूक जनता के बीच सीधी लड़ाई है। वर्षों के भ्रष्टाचार, तुष्टिकरण, हिंसा और खराब प्रशासन से परेशान जनता अब बदलाव के लिए पूरी तरह तैयार है।
  • उन्होंने विश्वास जताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जनसभाओं में उमड़ रहा जनसैलाब यह साफ कर रहा है कि इस बार बंगाल में परिवर्तन तय है और 'शोनार बांगला का सपना जरूर साकार होगा।

CM Devendra Fadnavis ने BJP का स्पष्ट रोडमैप पेश किया

  • सीएम फडणवीस ने भाजपा का स्पष्ट रोडमैप पेश करते हुए कहा कि सत्ता में आने पर 1 करोड़ रोजगार सृजित किए जाएंगे और युवाओं को व्यापक अवसर दिए जाएंगे। महिलाओं को प्रतिमाह 3000 रुपए की 'सम्मान निधि' देकर उनका आर्थिक सशक्तिकरण सुनिश्चित किया जाएगा।
  • घुसपैठ पर पूर्ण नियंत्रण स्थापित कर राज्य की सुरक्षा मजबूत की जाएगी और पारदर्शी नीतियों के जरिए निवेश को बढ़ावा देकर बंगाल को फिर से एक मजबूत औद्योगिक पावर हाउस बनाया जाएगा।

सुभाष चंद्रा की बढ़ीं मुश्किलें, 1322 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी के आरोप में CBI ने दर्ज की FIR

भाग सकते हो, छिप नहीं सकते..., कश्मीर में सुरक्षाबलों ने लश्कर के पाकिस्तानी कमांडर यासिर को किया ढेर

सहारनपुर मस्जिद पर UP में गरमाई सियासत, मायावती ने की बुलडोजर कार्रवाई रोकने की मांग

Teacher’s Day पर PM मोदी की शिक्षकों संग खास बातचीत, पब्लिक स्पीकिंग से लेकर बच्चों के टैलेंट तक पर हुई चर्चा

Operation Chakra 6: डिजिटल अरेस्ट का खौफनाक खेल! 3 महीने बंधक बनाकर ऐंठे 42.36 करोड़, CBI ने दबोचे 3 एजेंट