मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस (फाइल फोटो, सोर्स: सोशल मीडिया) 
मुंबई

Ashok Kharat Case पर CM फडणवीस का बड़ा बयान, ‘खुलासा किया तो कई लोग बेनकाब होंगे’

Ashok Kharat Case में सीएम देवेंद्र फडणवीस ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि कई अहम जानकारियां सामने आ सकती हैं और दोषियों को किसी भी हालत में बख्शा नहीं जाएगा।

अपूर्वा नायक

Devendra Fadnavis On Ashok Kharat Case: सीएम देवेंद्र फडणवीस ने ढोंगी तांत्रिक अशोक खरात मामले में बड़ा दावा करते हुए कहा कि इस मामले से जुड़ी कई अहम जानकारियां उनके पास हैं।

उन्होंने अपने विरोधियों को हड़काते हुए कहा कि अगर मैंने इस बारे में खुलासा किया कि खरात के किन लोगों से संपर्क थे तो वे अपना मुंह दिखाने के काबिल नहीं रहेंगे।

फडणवीस ने यह बात गुरुवार को एक मराठी न्यूज चैनल के कार्यक्रम में कही। उन्होंने कहा कि खरात के पास आने जाने वाले भक्तों की लिस्ट बहुत बड़ी है। मामले में पुलिस की जांच सही दिशा में चल रही है। हालांकि सीएम ने अंदेशा जताया है कि इस मामले को लेकर वायरल वीडियो में कई तरह की साजिश हो सकती है, जिसमें आधुनिक तकनीक का इस्तेमाल कर फेरबदल किया गया हो।

लेकिन मैं महाराष्ट्र को भरोसा दिलाता हूं कि खरात जैसे धोखेबाजों की जगह जेल में है। हम इस तरह के आरोपी को कोई छूट नहीं देने वाले हैं। राकां नेता रूपाली चाकणकर के खिलाफ जांच के बारे में बात करते हुए फडणवीस ने कहा कि जांच अभी खत्म नहीं हुई है। जो लोग सीधे तौर पर जुड़े हैं, उनकी जांच पहले हो रही है और चार्जशीट फाइल करना प्राथमिकता है। जांच चल रही है, बहुत कुछ सामने आएगा। सीएम ने यह भी कहा कि हमारे रिश्ते खराब करने के लिए एकनाथ शिंदे का नाम बीच में न लाएं।

तांत्रिक पूजा की होगी जांच

सीएम ने कहा कि अगर दिवंगत डिप्टी सीएम अजीत पवार के घर के सामने कोई तांत्रिक पूजा हुई थी, तो इसकी जांच होगी, अगर खरात का विमान हादसे से कोई लेना-देना है, तो वह भी सामने आएगा। राकां (एसपी) गुट के विधायक रोहित पवार ने विमान हादसे से पहले अजीत पवार के घर के बाहर तांत्रिक पूजा किए जाने का दावा किया है।

शिंदे से कॉम्पिटिशन नहीं

सीएम फडणवीस ने कहा कि डिप्टी सीएम शिंदे के साथ किसी भी तरह का कोई कॉम्पिटिशन नहीं है। उन्होंने कहा कि महायुति सरकार में राज्य के विकास को लेकर हम सभी मिल कर काम कर रहे हैं। हमारा लक्ष्य 2029 में एक ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था हासिल करने का है। महाराष्ट्र की अर्थव्यवस्था यूएई और सिंगापुर से आगे निकल जाएगी।

सब्सिडी वाला गैस सिलेंडर चाहिए? 1 अक्टूबर से पहले पूरा करें यह जरूरी काम, वरना रिफिल में हो सकती है परेशानी

मिडिल ईस्ट में सैन्य टकराव के बीच अलर्ट, US ने अपने नागरिकों के लिए चेतावनी जारी की

DUSU चुनाव के बाद CJP का विपक्ष पर हमला, बोले- बंटे विपक्ष का फायदा उठा रही है ABVP

'सेमीकॉन 2026' में 10 अरब डॉलर के निवेश का अनुमान, कंपनियों में दिख रहा उत्साह; उभरते प्लेयर आ रहे सामने

पहली बार PDA रथ से निकलेंगे अखिलेश यादव, 24 सितंबर को रायबरेली में MLA राहुल लोधी के घर लेंगे चाय की चुस्की