मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस (सौ. सोशल मीडिया ) 
मुंबई

World Hindu Economic Forum 2025 में फडणवीस का ऐलान, नवी मुंबई बनेगा ग्लोबल अफ्रीका हब

World Hindu Economic Forum: नवी मुंबई में 54 मंजिला ‘अफ्रीका सेंटर’ स्थापित होगा। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने WHEF 2025 में इसकी घोषणा कर भारत-अफ्रीका व्यापार संबंध मजबूत करने की बात कही।

अपूर्वा नायक

CM Devendra Fadnavis In World Hindu Economic Forum Event: मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने शुक्रवार को मुंबई में आयोजित ‘सालाना वर्ल्ड हिंदू इकोनॉमिक फोरम कॉन्फ्रेंस 2025’ का उद्घाटन किया।

इस अवसर पर वर्ल्ड हिंदू इकोनॉमिक फोरम के संस्थापक स्वामी विज्ञानानंद, जेएसडब्ल्यू ग्रुप के चेयरमैन व एमडी सज्जन जिंदल और मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव सहित कई गणमान्य अतिथि उपस्थित थे।

मुख्यमंत्री फडणवीस ने अपने संबोधन में घोषणा की कि नवी मुंबई में 54 मंजिला ‘अफ्रीका सेंटर’ की स्थापना की जाएगी। इस सेंटर में अफ्रीकी महाद्वीप के सभी प्रमुख देशों के प्रतिनिधि कार्यालय स्थापित किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि इस परियोजना के साकार होने से भारत और अफ्रीकी देशों के बीच आर्थिक, व्यापारिक और निवेश संबंध और अधिक मजबूत होंगे।

देश की अर्थव्यवस्था के लिए स्वर्णिम काल

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि किसी भी राष्ट्र की सशक्त अर्थनीति और वैचारिक दूरदर्शिता ही उसके विकास की दिशा तय करती है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व की सराहना करते हुए कहा कि भारत आज विश्व की एक उभरती हुई बड़ी आर्थिक शक्ति के रूप में स्थापित हो रहा है। बीता एक दशक देश की अर्थव्यवस्था के लिए स्वर्णिम काल रहा है और आने वाले समय में भारत विश्व की अग्रणी आर्थिक शक्तियों में अपनी भूमिका और मजबूत करेगा।

Kolkata Puja Stampede Live: कालीघाट काली मंदिर पूजा के बाद अस्पताल पहुंचे अमित शाह, घायलों से की मुलाकात

रक्षा मंत्री बनते ही अखलाकी की ट्रंप को चेतावनी, बोले- एक बम गिराया तो अमेरिकी सैनिकों को भुगतने होंगे नतीजे

नशे के खिलाफ अभियान: सप्ताहभर में देश के 5 ठिकानों से कई सौ करोड़ के मादक पदार्थ बरामद, देखे पूरी लिस्ट

फ्लाईदुबई के हीरो कैप्टन स्मित ने सुनाई अपनी आपबीती, कॉकपिट का दरवाजा खोलने से पहले उनके साथ क्या हुआ?

न डरेंगे, न पीछे हटेंगे...रिहाई के बाद अभिजीत दिपके ने बताया आंदोलन का अगला प्लान