उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे  (सौ. सोशल मीडिया )
मुंबई

BMC Election से पहले शिंदे का बड़ा दावा, बोले- महायुति मिलकर लड़ेगी और मुंबई का मेयर हमारा होगा

Deputy CM Eknath Shinde ने कहा कि बीएमसी चुनाव महायुति मिलकर लड़ेगी और मुंबई का मेयर भी महायुति का ही होगा। भाजपा में शामिल हो रहे नेताओं पर नाराजगी के बीच शिंदे ने सभी मतभेद खत्म होने का दावा किया।

अपूर्वा नायक

Maharashtra Local Body Election: शिवसेना (शिंदे गुट) के नेताओं को भाजपा में शामिल किए जाने को लेकर चल महायुति में तकरार चल रही है। इसके बावजूद उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने दावा किया है कि बीएमसी का चुनाव हम महायुति के तौर पर मिलकर लड़ेंगे और मुंबई का महापौर महावृति का ही बनेगा।

डीसीएम शिंद ने कहा कि मुंबई में महायुति ही सत्ता में आएगी। पिछले चुनाव में चुने गए करीब 70 पूर्व नगरसेवक शिवसेना के साथ हैं। साल 2012 के भी कुछ लोग हमारे साथ हैं। लगभग 125 लोग हमारे साथ हैं। भाजपा, शिवसेना और एनसीपी (एपी) की महायुति चुनाव जीतेगी और मुंबई का हमारा मेयर होगा।

महायुति में चल रही नाराजगी और स्थानीय स्तर पर भाजपा में शामिल हो रहे नेताओं के सवाल पर शिंदे ने कहा कि मैंने इस बारे में मुख्यमंत्री फडणवीस से बात की है। मुख्यमंत्री ने अपनी पार्टी के पदाधिकारियों से कहा है कि हमें सहयोगी पार्टियों के नेताओं को अपनी पार्टी में नहीं लेना चाहिए, मैंने अपने नेताओं से भी कहा है कि वे ऐसा कुछ न करें जिससे महायुति में मतभेद पैदा हो।

सभी मतभेद खत्म

  • शिंदे ने कहा कि मैं सीएम फडणवीस, डीसीएम अजीत पवार निकाय चुनाव में प्रचार कर रहे है। कुछ जगहों पर भाजपा ती कुछ जगहों पर एनसीपी (एपी) के साथ हमारा गठबंधन है।
  • हमने एक-दूसरे की बुराई किए बिना फ्रेंडली तरीके से पॉजिटिव और डेवलपमेंट के मुद्दे को लेकर कैंपेन करने का फैसला किया है। जो भी मतभेद था, यह खत्म हो गया है। ऐसा कोई मुद्दा नहीं था कि में शिकायत करने दिल्ली गया था।
  • शिकायत करना मेरा नेचर नहीं है। मुझे बिहार में शपथ ग्रहण समारोह के लिए बुलाया गया था। उसके लिए मै दिल्ली गया था।

CJP की तिरंगा यात्रा से पहले अलर्ट! पुलिस कमिश्नर ने हाई लेवल मीटिंग बुलाई, आगे की रणनीति पर मंथन

अवमानना नोटिस पर गृह सचिव गोविंद मोहन की सुप्रीम कोर्ट से बिना शर्त माफी, सरकार के फैसले की बताई वजह

Ankita Bhandari: इंडिया गेट पर हिरासत के बाद रिहा हुए माता-पिता, दुष्यंत गौतम की नियुक्ति रद्द करने की मांग

IMD Weather Alert: 22 राज्यों में भारी बारिश-आंधी का अलर्ट, कश्मीर में सीजन की पहली बर्फबारी

राष्ट्रपति बनकर भी नहीं भूले वैज्ञानिक सोच, डॉ. कलाम के फैसलों से हिल गई थी सियासत, वाजपेयी भी रह गए थे हैरान