प्रतीकात्मक तस्वीर(सोर्स: AI फोटो) 
मुंबई

दहिसर-मीरा रोड मेट्रो-9 दुर्घटना: गर्म डामर से झुलसा बाइक सवार; MMRDA ने ठेकेदार पर ठोका 15 लाख का जुर्माना

Metro 9 Dahisar Accident: मेट्रो-9 के काम के दौरान लापरवाही पर MMRDA का एक्शन। गर्म डामर से बाइक सवार झुलसने पर ठेकेदार जे कुमार पर 10 लाख और कंसलटेंट पर 5 लाख का जुर्माना लगाया।

रूपम सिंह

Mumbai Dahisar Mira Road Metro 9: मुंबई परियोजना के तहत बने दोहरे पुल के नीचे दहिसर-मीरा रोड-भाईंदर मेट्रो-9 गड्ढे भरने के दौरान ठेकेदार की कथित लापरवाही एक बार फिर सामने आई है। बिना पर्याप्त सुरक्षा इंतजाम और यातायात पूरी तरह बंद किए गर्म मैस्टिक डामर बिछाने के कारण एक बाइक सवार फिसलकर गंभीर रूप से झुलस गया। घायल का निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है। घटना के बाद मुंबई महानगर क्षेत्र विकास प्राधिकरण ने ठेकेदार जे कुमार कंपनी पर 10 लाख रुपए और सलाहकार कंपनी सिस्ट्रा सीईजी एसएमसीआईपीएल पर 5 लाख रुपए का जुर्माना लगाया है।

जानकारी के अनुसार शनिवार रात पुल के नीचे गड्ढे भरने का काम जारी था। बारिश के बावजूद सड़क को पूरी तरह बंद नहीं किया गया और गर्म मैस्टिक डामर बिछा दिया गया। प्रभावित हिस्से के पास न तो गति अवरोधक लगाए गए थे और न ही पर्याप्त सुरक्षा संकेतक मौजूद थे। इसी दौरान एक बाइक सवार डामर पर फिसल गया, जिससे उसके हाथ और पैर गंभीर रूप से झुलस गए।

स्थानीय लोगों के अनुसार, एक अन्य दोपहिया चालक भी इस हादसे में घायल हुआ है। दुर्घटना के बाद ठेकेदार ने काम रोक दिया। इस मामले में एड। कृष्णा गुप्ता ने एमएमआरडीए से शिकायत की, जिसके बाद प्राधिकरण ने ठेकेदार और सलाहकार कंपनी पर आर्थिक दंड लगाया।

ठेकेदार वहन करेगा उपचार का पूरा खर्च

एमएमआरडीए ने यह भी स्पष्ट किया कि घायल बाइक सवार के उपचार का पूरा खर्च ठेकेदार वहन करेगा। गौरतलब है कि मेट्रो-9 परियोजना का निर्माण कार्य जे कुमार कंपनी के पास है। परियोजना शुरू होने के बाद से अब तक कई छोटे-बड़े हादसे हो चुके हैं, जिनमें करीब सात लोगों की मौत हो चुकी है।

हाल ही में मेट्रो-2बी परियोजना के निर्माण स्थल पर आग लगने और मेट्रो-3 परियोजना के एक स्टेशन में पानी भरने की घटनाओं के बाद भी कंपनी की कार्यप्रणाली पर सवाल उठे थे। एड. कृष्णा गुप्ता ने केवल जुर्माना लगाने के बजाय ठेकेदार के खिलाफ कड़ी कार्रवाई और घायल बाइक सवार को उचित मुआवजा देने की मांग की है।

केन्या ने टाटा केमिकल्स से तोड़ा नाता, 100 साल पुराना समझौता रद्द, शेयर बाजार पर असर, कहा- किसी के गुलाम नहीं

मैं रेवंत का समर्थक हूं, कांग्रेस का नहीं, एक मंच पर साथ आए ओवैसी और रेड्डी; एक-दूसरे की तारीफों के बांधे पुल

शिक्षक दिवस पर PM नरेंद्र मोदी आज SRCC के शताब्दी समारोह में होंगे शामिल, देश के छात्रों को करेंगे संबोधित

खरगे की रैली के बाद शुद्धिकरण मामले में बड़ा एक्शन, BJP नेता पर FIR, बेंगलुरु में SC-ST एक्ट के तहत केस दर्ज

Weather Alert: 5 सितंबर को MP-राजस्थान में भारी बारिश का अलर्ट, दिल्ली-NCR समेत कई राज्यों में बरसेंगे बादल