Mumbai Double Tragedy: दादर इलाके से एक सनसनीखेज और दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। 'राम श्याम' इमारत में पारिवारिक कलह के चलते एक बेटे ने अपनी ही माँ की चाकू से गोदकर हत्या कर दी। मृतका की पहचान 65 वर्षीय रेजिना क्रूज फर्नाडिज के रूप में हुई है। जो अपनी चौथी मंजिल स्थित घर में बेटे एडवर्ड क्रूज फर्नाडिज के साथ रहती थीं। पुलिस जांच के अनुसार, घटना का मुख्य कारण एडवर्ड की अस्थाई नौकरी और बेरोजगारी को लेकर होने वाला तनाव था।
आरोपी किसी भी काम में लंबे समय तक टिक नहीं पाता था। जिसे लेकर माँ-बेटे के बीच अक्सर बहस होती थी। रात करीब 12 बजे इसी मुद्दे पर विवाद इतना बढ़ गया कि गुस्से में आकर, एडवर्ड ने घर में रखा धारदार चाकू उठाया और माँ के सीने पर ताबड़तोड़ वार कर दिया। चीख-पुकार सुनकर पहुंचे पड़ोसियों की सूचना पर दादर पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची, गंभीर रूप से घायल रेजिना को तत्काल केईएम अस्पताल ले जाया गया
खारघर स्थित पांडवकड़ा झरने के नीचे पिकनिक मनाने गए 15 वर्षीय किशोर की पानी में डूबने से मौत हो गई।
मंगलवार शाम को लापता हुए इस किशोर का शव सुबह बुधवार अग्निशमन दल के जवानों ने लगभग 12 फीट गहरे पत्थरों की दरार से बाहर निकाला। मृतक किशोर का नाम प्रणव मिश्रा है और वह मुंबई के कुर्ला इलाके का निवासी था।
मुंबई और उपनगरों के युवाओं का एक समूह मंगलवार को पिकनिक मनाने के लिए खारघर आया था। यह समूह जब पांडवकड़ा झरने के पास पहुंचा, तब प्रणव लापता हो गया।
देर शाम तक उसकी तलाश की गई, लेकिन अंधेरा होने के कारण खोज अभियान रोकना पड़ा। बुधवार को अग्निशमन केंद्र के जवानों ने दोबारा खोज अभियान शुरू किया था।