दादर मॉल के मैकडॉनल्ड्स रेस्तरां में लगी आग (सोर्स: सोशल मीडिया) 
मुंबई

दादर मॉल में मैकडॉनल्ड्स की रसोई में लगी भीषण आग, दम घुटने से 5 दमकलकर्मी घायल, अस्पताल में भर्ती

Dadar Mcdonalds Fire: मुंबई के दादर मॉल स्थित मैकडॉनल्ड्स की रसोई में आग लगने से पांच दमकलकर्मी दम घुटने से घायल हुए। सभी को केईएम अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

आकाश मसने

Dadar Mall McDonald's Firefighters Injured: मुंबई के दादर इलाके में एक मॉल में स्थित मैकडॉनल्ड्स रेस्तरां की रसोई में शुक्रवार दोपहर को आग लगने की घटना सामने आई है। इस आग को बुझाने के प्रयास में, अग्निशमन विभाग के पांच कर्मियों को दम घुटने की वजह से अस्पताल ले जाना पड़ा।

मुंबई के दादर इलाके में स्थित एक मॉल में शुक्रवार दोपहर करीब 3:30 बजे मैकडॉनल्ड्स रेस्तरां की रसोई में भीषण आग लग गई। लगभग तीन घंटे बाद शाम 6:20 बजे आग पर काबू पाया गया। इस घटना के दौरान अग्निशमन के पांच कर्मियों को दम घुटने के कारण अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

अधिकारी द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, आग लगने की यह घटना दोपहर साढ़े तीन बजे हुई। सूचना मिलने के बाद, दमकल की चार गाड़ियां और अन्य संबंधित वाहन तुरंत मौके पर तैनात किए गए थे। दमकलकर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद लगभग तीन घंटे बाद, यानी शाम छह बजकर 20 मिनट पर, आग पर पूरी तरह से काबू पा लिया।

घायलों को केईएम अस्पताल में भर्ती कराया

हालांकि, इस ऑपरेशन के दौरान दम घुटने के कारण पांच अग्निशमन कर्मी अस्वस्थ हो गए। इन सभी घायल कर्मियों को तुरंत सरकारी केईएम अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों ने बताया है कि भर्ती कराए गए सभी कर्मियों की हालत स्थिर है।

ये पांच दमकलकर्मी हुए घायल

जिन पांच कर्मियों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, उनमें अग्निशमन केंद्र के वरिष्ठ अधिकारी हरीश नारकर (45), दमकलकर्मी कपिल धमारे (20) और प्रवीण पवार (32), और संविदा दमकलकर्मी संजू पाडवी (29) और सुदर्शन अहिरे (33) शामिल है। फिलहाल, रेस्तरां की रसोई में लगी इस आग के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है।

(एजेंसी इनपुट के साथ)

त्योहार के बीच राजनैतिक रैली से व्यापार को झटका! ट्रेडर्स ने राहुल गांधी को पत्र लिखकर चिंता जताई

Ankita Bhandari Murder Case: राजघाट पर धरना दे रहे अंकिता के माता-पिता को पुलिस ने हटाया, मां की बिगड़ी तबीयत

मछुआरों को बचाने गई SDRF की नावें हुई थीं लापता, NDRF ने सुबह 5:30 बजे सभी को सुरक्षित निकाला

Weather Today: मुरासु तूफान का असर हुआ कम, देश के ज्यादातर हिस्सों में मौसम साफ; 7 राज्यों में येलो अलर्ट

साइबर अपराधियों के निशाने पर बैंक और नॉन-बैंकिग सॉफ्टवेयर! एजेंसी ने एडवाइजरी जारी कर अलर्ट रहने को कहा